21/12/2025
शाकाहारियों के लिए जाड़े से बेहतर मौसम कोई होता ही नहीं भाई...एक दो नहीं, हरी सब्ज़ियों की पूरी फौज मार्केट में उतर आती है...चना का साग, पालक, मेथी, सरसों, बथुआ, चौलाई हर हफ्ते नई हरियाली..मक्के और बाजरा की रोटी अलग..
ऊपर से गाजर..मूली..शलगम, हरी मटर, फ्रेश फूलगोभी, बंदगोभी…सूप भी बनाओ, साग भी, परांठा भी, सब्ज़ी भी।
तिल, मूंगफली, गुड़, देसी घी...सर्दी में शाकाहार अपने पीक पर होता है..
यही वो मौसम है जब कम तेल में स्वाद आता है, कम मसाले में ताकत मिलती है, और थाली अपने-आप रंगीन हो जाती है।
जाड़ा शाकाहारियों का फेस्टिवल सीज़न है ❤️