Maharshi Dayanand University Rohtak

Maharshi Dayanand University Rohtak Official Face Book Page of MDU, a leading state university of Haryana, with 'A+' grading by NAAC.

Maharshi Dayanand University, Rohtak, established in 1976 as a residential University with the objective of promoting inter-disciplinary higher education and research with special emphasis on studies of environmental, ecological and life sciences, is making rapid progress to emerge as a leading educational institution of the nation. Presently, M.D.U is a teaching-cum-affiliating university with formidable track record in academics, research, literacy and cultural activities, and sports.

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल में विशेष व्याख्यानरोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनि...
27/08/2026

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल में विशेष व्याख्यान

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एमडीयू के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीभगवान ने व्याख्यान दिया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद की खेल यात्रा, समर्पण, अनुशासन और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके व्यक्तित्व से अनुशासन, खेल भावना, समर्पण एवं देशभक्ति की सीख मिलती है।

डॉ. श्रीभगवान ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कैंपस स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

27/08/2026

एमडीयू की मर्सी/स्पेशल चांस की परीक्षाएं 5 सितंबर से

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की मर्सी/स्पेशल चांस की परीक्षाएं 5 सितंबर से शुरू होंगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि मर्सी/स्पेशल चांस की परीक्षाओं की डेटशीट एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

मर्सी चांस के तहत बीए, बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल और बीए/बीएससी, बीए एलएलबी, एलएलबी ऑनर्स, बीबीए एलएलबी और एलएलएम, बी.फार्मेसी, बीएचएम, बीएचएमसीटी और बीटीटीएम, एमए, एमएससी, एमकॉम, सीबीसीएस और नॉन-सीबीसीएस स्कीम के सभी सेमेस्टर, डीडीई के एमए, एमएससी और एमकॉम पाठ्यक्रमों तथा पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स, बीटेक, बीआर्क, एमटेक और एम.प्लानिंग समेत अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा केंद्र और पेपरवार तिथि की जानकारी डेटशीट से प्राप्त की जा सकती है। डेटशीट एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

27/08/2026

एमडीयू में बीटेक की रिक्त सीटों पर दाखिले 14 सितंबर तक

रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में सत्र 2026-27 के लिए बीटेक प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष लेटरल एंट्री की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 14 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

यूआईईटी निदेशक प्रो विनीत सिंगला ने बताया कि बीटेक- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग (एआईएमएल), बायोटेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

सभी शाखाओं के लिए काउंसलिंग 3, 11 और 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं मैकेनिकल इंजीनियरिंग की खाली सीटों के लिए 7 से 10 सितंबर तक अतिरिक्त काउंसलिंग होगी। अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया और प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी एमडीयू की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।

35 वर्षों की सेवा के बाद एमडीयू से विदा होंगे जयबाग मलिक, सहकर्मियों ने दी शुभकामनाएंरोहतक। महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी स...
27/08/2026

35 वर्षों की सेवा के बाद एमडीयू से विदा होंगे जयबाग मलिक, सहकर्मियों ने दी शुभकामनाएं

रोहतक। महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी से इस माह सेवानिवृत्त हो रहे अधीक्षक एवं एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान जयबाग मलिक के सम्मान में आज गैर शिक्षक कर्मचारी संघ कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वक्ताओं ने यूनिवर्सिटी की विकास यात्रा में उनके लंबे सेवाकाल और योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, पीआरओ पंकज नैन, एमडीयू सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के प्रधान दयानन्द छिक्कारा, पूर्व प्रधान निरंजन सिंह निन्नी, रणधीर कटारिया समेत अन्य कर्मचारियों ने जयबाग मलिक के कार्यकाल को सराहा। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जिम्मेदारी और समर्पण के साथ सेवाएं दीं तथा यूनिवर्सिटी की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जयबाग मलिक ने अक्टूबर 1991 में महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। करीब 35 वर्षों तक यूनिवर्सिटी से जुड़े रहते हुए उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान के रूप में भी उन्होंने कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।

समारोह में सहकर्मियों ने जयबाग मलिक के साथ अपने लंबे कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उनके सरल व्यवहार, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता तथा सहयोगात्मक रवैये की प्रशंसा की। कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

एमडीयू में खिलाड़ियों ने सुनी पीएम मोदी की खेल की बात, स्वराज सदन में हुआ लाइव प्रसारणरोहतक। महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी ...
27/08/2026

एमडीयू में खिलाड़ियों ने सुनी पीएम मोदी की खेल की बात, स्वराज सदन में हुआ लाइव प्रसारण

रोहतक। महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के स्वराज सदन में आज खेल निदेशालय के तत्वावधान में खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों, खेल शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को उत्साहपूर्वक लाइव देखा।

खेल निदेशक कुलताज सिंह ने कहा कि कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ के मार्गदर्शन में एमडीयू खेलों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ अभियान ने देश में खेल संस्कृति को नई दिशा दी है। एमडीयू भी इस अभियान से जुड़कर प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें।

इस अवसर पर सहायक खेल निदेशक डॉ. तेजपाल, खेल प्रशिक्षक डॉ. रमेश सिंधु, सुभाष शर्मा, विजय कुमार, मुकेश गोयल, अधीक्षक सुरेश ग्रोवर, अन्य खेल प्रशिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी और विभिन्न खेलों के खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के दौरान विद्यार्थियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

27/08/2026

एमडीयू के 52 शोधार्थी पीएचडी के लिए पात्र घोषित

रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो मिलाप पूनियाँ ने अधीक्षकों के बोर्ड और शोध समिति की अनुशंसा पर विभिन्न विभागों के 52 शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री के लिए पात्र घोषित किया है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि मैनेजमेंट से मधु वर्मा, सरिता कुमारी, सावित्री देवी और कंचन बागड़ी, कॉमर्स विभाग से संजना, शिवानी गुप्ता, रिंकी और कपिल गोरा, होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट विभाग से अमरजीत कुंडू तथा जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग से अजय कुमार और राजेश कुमार, ह्यूमैनिटीज एंड आर्ट्स से संस्कृत विभाग की संगीता, अंग्रेजी विभाग की नीतू और म्यूजिक विभाग की नेहा सहगल, एनवायरनमेंटल साइंस विभाग के नरेश और शेफाली, बॉटनी विभाग की प्रियंका शर्मा तथा जेनेटिक्स विभाग की शालू, इतिहास विभाग की पूजा साहू, अर्थशास्त्र विभाग की ट्विंकल वर्मा और इप्शिता, भूगोल विभाग से सचिन कुमार और मनीषा, मनोविज्ञान विभाग से चांद और यशपाल, राजनीति विज्ञान विभाग से मंजू मलिक, विनोद कुमार, किरण और अजीत सिंह तथा लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस विभाग से शशि, लॉ विभाग से मंजू, आतम प्रकाश और निशा, कंप्यूटर साइंस विभाग से अमन, प्रीति थरेजा और हिमानी, एजुकेशन विभाग से हरदीप सिंह, स्वाति बांगर, कविता लाडवाल और रविंदर मोर, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से पूनम कुमारी, केमिस्ट्री (यूआईईटी) से अमन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से मोनिका, पर्यावरण विज्ञान से ज्योति, बॉटनी से विक्रम, जूलॉजी से अरुण हसनपुरी और जेनेटिक्स से आरती, मैनेजमेंट विभाग से प्रीति मित्तल और जय प्रकाश, अंग्रेजी विभाग से ईजा देशवाल, दिलशाद अली और विदुषा अरोड़ा को पीएचडी के लिए पात्र घोषित किया गया है।

26/08/2026

एमडीयू में विभिन्न पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग 27 अगस्त को

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने बीपीएड, एमपीएड, एमएड, जूलॉजी और 4 वर्षीय बीबीए में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए शेड्यूल जारी किया है।

बीपीएड की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 27 अगस्त को सुबह 7 से 9 बजे तक फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक फिजिकल काउंसलिंग होगी। एमपीएड की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक फिजिकल काउंसलिंग होगी।

शिक्षा विभाग में एमएड की 6 रिक्त सीटों के लिए 27 को फाइनल फिजिकल काउंसलिंग होगी। इमसार के 4 वर्षीय बीबीए की रिक्त सीटों के लिए 27 अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग होगी। जूलॉजी की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 27 अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग होगी।

एमडीयू के यूआईईटी द्वारा यूरेका पिचिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन- 40 टीमों ने ज्यूरी के सामने उतारे स्टार्टअप आइडिया, स्टील्थल...
26/08/2026

एमडीयू के यूआईईटी द्वारा यूरेका पिचिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन
- 40 टीमों ने ज्यूरी के सामने उतारे स्टार्टअप आइडिया, स्टील्थलैब्स बना विजेता

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के यूआईईटी की ई-सेल द्वारा में विद्यार्थियों के इनोवेटिव आइडिया को स्टार्टअप में बदलने की दिशा में यूरेका पिचिंग कॉम्पिटिशन-2026 का आयोजन किया गया। एफडीसी में हुए इस आयोजन में 40 से अधिक टीमों ने ज्यूरी के सामने अपने स्टार्टअप आइडिया की पिचिंग की, जबकि 120 से अधिक विद्यार्थियों ने भागीदारी की। विद्यार्थियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में समस्याओं के समाधान से जुड़े आइडिया प्रस्तुत किए। इंडस्ट्री और स्टार्टअप एक्सपर्ट्स ने आइडिया की उपयोगिता, समाधान, बाजार की संभावनाओं और व्यावसायिक मॉडल पर सवाल किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। यूआईईटी निदेशक प्रो. विनीत कुमार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन सैनी और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. अरुण हुड्डा ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ इनोवेशन और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस प्रतियोगिता में अवनी एंटरप्राइजेज के संस्थापक कपिल खंडेलवाल, बाथबैंकर्स24 की संस्थापक निधि सिगरोहा, चायहोलिक के रिषभ गुलाटी और ड्रोन इंटेलिसर्व प्रा. लि. की रिचा श्रीवास्तव ने ज्यूरी की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों से उनके प्रॉब्लम स्टेटमेंट, प्रस्तावित समाधान, संभावित ग्राहक, बाजार और आइडिया को व्यावहारिक रूप से लागू करने की रणनीति पर सवाल किए गए। एक्सपर्ट्स ने प्रतिभागियों को आइडिया को केवल प्रोजेक्ट तक सीमित न रखकर उसे वास्तविक समस्या के समाधान और संभावित बिजनेस मॉडल से जोड़ने के सुझाव दिए।

प्रतियोगिता में टीम स्टील्थलैब्स ने प्रथम स्थान हासिल किया। चार्जेन्स दूसरे और सेटलिक डायनामिक्स तीसरे स्थान पर रहे। विजेता टीमों को पुरस्कारों के साथ गिफ्ट हैम्पर्स, वाउचर और कंपनियों की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में ई-सेल की कोर टीम के साथ 20 से अधिक वालंटियर्स ने योगदान दिया। प्रतिभागियों का समन्वयन, ज्यूरी मैनेजमेंट, मंच संचालन, दस्तावेजीकरण और आयोजन की अन्य व्यवस्थाएं टीम के सदस्यों ने संभालीं। आयोजन टीम में शुभकामना, सलोनी, अज़्रियल, आर्यन, रिम्पी, लक्ष्य, गार्गी, समृद्धि, अंजलि और स्नेहा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

इंसान ही नहीं, पशु और पर्यावरण का स्वास्थ्य भी जरूरी: डॉ. मणिपाल राणा- एमडीयू के सीबीटी में एम्स विशेषज्ञ ने समझाया वन ह...
26/08/2026

इंसान ही नहीं, पशु और पर्यावरण का स्वास्थ्य भी जरूरी: डॉ. मणिपाल राणा
- एमडीयू के सीबीटी में एम्स विशेषज्ञ ने समझाया वन हेल्थ का महत्व

रोहतक। इंसान का स्वास्थ्य पशुओं और पर्यावरण के स्वास्थ्य से सीधे जुड़ा है। पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारियों यानी जूनोटिक डिजीज को रोकने के लिए केवल अस्पतालों और डॉक्टरों तक सीमित प्रयास काफी नहीं हैं, बल्कि वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, पशु विशेषज्ञों और आम लोगों को मिलकर काम करना होगा। यह बात एम्स, नई दिल्ली के डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. मणिपाल राणा ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित वन हेल्थ अवेयरनेस वर्कशॉप-कम-टॉक में कही।

एमडीयू के सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी (सीबीटी) की ओर से वर्किंग टुगेदर: प्रिवेंटिंग जूनोसेस थ्रू कम्युनिटी एक्शन विषय पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. महिपाल राणा ने वन हेल्थ की अवधारणा और जूनोटिक बीमारियों की रोकथाम के उपायों पर विद्यार्थियों व शोधार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इनमें से किसी एक क्षेत्र की अनदेखी संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकती है।

डॉ. राणा ने कहा कि जूनोटिक बीमारियों से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। समुदाय को संक्रमण के संभावित स्रोतों, बचाव के तरीकों और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को समाज तक पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया।

सीबीटी निदेशक प्रो. रितु गिल ने डॉ. मणिपाल राणा का विशेषज्ञ व्याख्यान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रयोगशाला और कक्षा से आगे बढ़कर समाज एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने का अवसर देते हैं।

कार्यक्रम में फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज की डीन प्रो. मीनाक्षी वशिष्ठ, सीबीटी निदेशक प्रो. रितु गिल, प्रो. सर्वजीत सिंह गिल, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी के प्रो. संजीव कुमार और एम्स, नई दिल्ली के प्रो. विक्रम सैनी मौजूद रहे। एमएससी विद्यार्थियों और पीएचडी शोधार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की तथा वन हेल्थ और जूनोटिक रोगों से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ की जानकारी हासिल की।

26/08/2026

एमडीयू की एमएड स्पेशल एजुकेशन द्वितीय सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 सितंबर से

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की ओर से एमएड स्पेशल एजुकेशन (एनईपी स्कीम फ्रेश) और नॉन-एनईपी स्कीम (केवल री-अपीयर) द्वितीय सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो राहुल ऋषि ने बताया कि परीक्षा की डेटशीट एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

Address

Maharshi Dayanand University
Rohtak
124001

Opening Hours

Monday 9am - 5am
Tuesday 9am - 5am
Wednesday 9am - 5am
Thursday 9am - 5am
Friday 9am - 5am

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maharshi Dayanand University Rohtak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Maharshi Dayanand University Rohtak:

Shortcuts

Share