31/08/2023
Maharshi Dayanand University
Maharshi Dayanand University, ab initio established as Rohtak University, Rohtak,
31/08/2023
31/08/2023
रोहतक, 31 अगस्त। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का भौतिकी विभाग 1 सितंबर को- रदरफोर्ड मेमोरियल लेक्चर का आयोजन करेगा। इस दौरान न्यूजलेटर 2022-2023 भी रिलीज किया जाएगा।
भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश पूनिया ने बताया कि आईआईटी दिल्ली के सेवानिवृत प्रोफेसर डा. अजॉय घटक बतौर मुख्यातिथि इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के सेवानिवृत प्रोफेसर डा. आर.पी. टंडन बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे तथा कुलपति प्रो. राजबीर सिंह इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। प्रो. राजेश पूनिया ने बताया कि यह कार्यक्रम दोपहर 2.30 बजे से स्वराज सदन में प्रारंभ होगा।
31/08/2023
रोहतक, 29 अगस्त। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने आज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टॅूरिज्म मैनजमेंट (आईएचटीएम) के तत्वावधान में आज- युवा टूरिज्म क्लब का लोकार्पण/शुभारंभ किया। नेशनल टूरिज्म यूथ क्लब, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के तहत युवा टूरिज्म क्लब कार्य करेगा।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने आईएचटीएम को इस नूतन पहल के लिए बधाई देते हुए कहा िक इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन के जरिए सांस्कृतिक आदान प्रदान होता है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगिण विकास भी पर्यटन में प्रतिभागिता से संभव है, ऐसा कुलपति का कहना था।
निदेशक आईएचटीएम प्रो. आशीष दहिया ने युवा टूरिज्म क्लब के उद्देश्य बारे जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि इस पर्यटन क्लब के तहत एमडीयू विद्यार्थीगण भारतीय पर्यटन के एंबेसडर की तरह कार्य करेंगे। साथ ही, सुरक्षित, संपोषणीय पर्यटन का संदेश मुखरित करेंगे। भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय इस संबंध में जरूरी निदशा-निर्देश देगा।
इस लोकार्पण कार्यक्रम में डीन कालेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. ए.एस. मान उपस्थित रहे। इस यूथ क्लब के कार्यकारी सदस्य आईएचटीएम प्राध्यापक डा. अनूप कुमार तथा डा. शिल्पी इस अवसर पर उपस्थित रहे। निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी तथा पीआरओ पंकज नैन लोकार्पण समारोह में शामिल रहे।
31/08/2023
रोहतक, 29 अगस्त। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग के 8 विद्यार्थी इंडियन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स, अमृतसर द्वारा 2 से 4 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे ग्रुप आर्ट एग्जीबिशन- कला कल्पना में भाग लेंगे।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने इस प्रतिष्ठित कला प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों- अमन कुमार, दीपांशु कुमार, कृषिका छाबड़ा, कुसुमलता, नवीन कुमार, नेहा, प्रिंस तथा राहुल छोक्कर से भेंट करते हुए उनकी हौसलाअफजाई की और उन्हें शुभकामनाएं दी। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने इन विद्यार्थियों के कला कार्य बारे जाना और विश्वास जताया कि इस कला प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थी एमडीयू समेत प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे। डीन, कालेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. ए.एस. मान ने भी इन विद्यार्थियों की कला की प्रशंसा की और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इन विद्यार्थियों ने अपने-अपने कला संबंधित कार्य से कुलपति को अवगत करवाया। दृश्य कला विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने कुलपति का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को शुभाशीष देने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर दृश्य कला विभाग के प्राध्यापक डा. अंजलि दूहन, संजय कुमार व डॉ. राजेश चौहान भी उपस्थित रहे।
31/08/2023
रोहतक, 29 अगस्त। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनजमेंट में सेंटर फॉर इन्नोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप द्वारा आज एक दिवसीय राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस का आयोजन किया गया।
सेंटर फॉर इन्नोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप के निदेशक प्रो. राहुल ऋषि की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को इन्क्यूबेशन सेंटर सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में बताया गया और उन्हें इससे जुडऩे के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. प्रभाकर कौशिक एवं डॉ. दीपक छाबड़ा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में एमएसएमई प्रशिक्षण केंद्र, रोहतक के वरिष्ठ अभियंता उमेश ने मुख्य वक्ता के रूप में स्टार्टअप, इनोवेशन और स्किल इंडिया सहित एमएसएमई द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रो. विनीत सिंगला ने भारत में लघु उद्योग विकास के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया। डॉ. दीपक छाबड़ा ने 3डी प्रिंटिंग तकनीक से अपने लघु उद्योग शुरू करने की संभावनाएं भी बताई। इस अवसर पर यूआईईटी के शिक्षक डॉ. राजेश, डॉ. रविंदर, इं. रवीन्द्र कुण्डू, इं. नवीन खटक, इं. अमित, इं. ललित, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के सुचारू आयोजन में आकाश अहलावत, आशीष, रंजन कुमार, टिंकू कुमार और अंकित कुमार ने अहम भूमिका निभाई।
31/08/2023
रोहतक, 28 अगस्त। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने प्रो. ए.के. राजन को सेंटर फॉर करिकुलम डिजाइन एंड डेवलपमेंट के निदेशक तथा कुलपति के सलाहकार का दायित्त्व दिया है।
कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि प्रो. ए.के. राजन को उपरोक्त दायित्त्व अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर आगामी आदेशों तक दिए गए हैं।
31/08/2023
रोहतक, 28 अगस्त। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के बायोकैमिस्ट्री विभाग तथा कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में आज स्वराज सदन में- एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट स्किल्ज विषयक सात दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ हुई।
महेन्द्र प्राइड क्लासरूम्स (नंदी फांउडेशन) के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में आज टेक्नीकल, साफ्ट स्किल एंड एप्टीट्यूट ट्रेनर रजनी ने बतौर रिसोर्स पर्सन शिरकत की। उन्होंने जीवन में सफलता प्राप्ति में टेक्नीकल स्किल्ज, साफ्ट स्किल्ज व एप्टीट्यूट की महत्ता को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से इनमें महारत हासिल करने के महत्त्वपूर्ण टिप्स साझा किए। रिसोर्स पर्सन ने टाइम मैनजमेंट, गोल सेटिंग तथा रिज्यूम राइटिंग बारे भी व्यावहारिक जानकारी दी। बायोकैमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष डा. विजय कुमार ने रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया। प्राध्यापिका डा. रीतू पसरीजा ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डा. नर सिंह चौहान, डा. संदीप सिंह समेत विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
31/08/2023
Epaper Clip Shared EPaper Clip to View
31/08/2023
रोहतक, 25 अगस्त। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विधि विभाग में आज आयोजित विस्तार व्याख्यान में यौन उत्पीडऩ कानूनों की जटिलताओं पर प्रकाश डाला गया तथा इस कानूनी ढांचे के भीतर प्रस्तुत चुनौतियों और अवसरों पर विचार-मंथन किया गया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय की प्रोफेसर डा. वागेश्वरी देसवाल ने बतौर मुख्य वक्ता व्याख्यान कार्यक्रम में शिरकत की। प्रो. वागेश्वरी देसवाल ने अपने संबोधन में यौन उत्पीडऩ कानूनों के विकसित परिदृश्य को प्रस्तुत करते हुए कहा कि कैसे वे न्याय और समानता चाहने वालों के लिए चुनौतियां और अवसर प्रदान करते हैं।
विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन डा. राहुल यादव व डा. रेखा ने किया। डा. श्रुति ने आभार प्रदर्शन किया। विधि विभाग के अध्यक्ष डा. जितेन्द्र सिंह ढुल ने कहा कि इस तरह के व्याख्यान कार्यक्रम विद्यार्थियों की कानून बारे समझ को गहरा बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। डीन, विधि संकाय प्रो. कविता ढुल ने भी व्याख्यान कार्यक्रम में संबोधन किया। इस अवसर पर डा. सत्यपाल, डा. जसवंत सैनी, डा. योगेन्द्र, डा. प्रतिमा देवी, डा. सुरेन्द्र, डा. नीरज, डा. ऋषभ, डा. परविंदर, डा. अंजू, डा. अश्विनी, डा. जयदेव समेत शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Telephone
Website
Address
Maharshi Dayanand University Rohtak
Rohtak
124001