24/07/2022
रोहतक: 22 जुलाई: एस.डी.मैमोरियल कान्वेंट सीनियर सकैण्डरी स्कूल का सी.बी.एस.ई. मार्च 2022 12वीं बोर्ड कक्षा का परिणाम घोषित हुआ जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शानदार परिणाम रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 12वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम में इशिका सुपुत्री श्री राजकुमार ने 483/500 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान, आदित्य सुपुत्र तिलराज ने 477/500 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान व आयुष सिंह सुपुत्र महावीर सिंह ने 470/500 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। निकिता सुपुत्री गोपाल ने और चिराग सुपुत्र रमेश कुमार 463/500 अंक प्राप्त कर दोनों ने विद्यालय में चौथा अंक प्राप्त किया। नौरीन सुपुत्री मौहम्मद रिहान अहमद ने 462/500 अंक प्राप्त कर विद्यालय में पांचवा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त नेहा ने गणित विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इसके साथ नौरीन, ईशिका, आदित्य ने वाणिज्य संकाय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संगीत विषय में लशिका व इशिका ने 100 प्रतिाश्त अंक प्राप्त किए। इस शानदार उपलब्धि के साथ विद्यालय के 10 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए व 31 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए व कुल 51 छात्रों के 75 प्रतिशत से अधिक अंक रहे। इस शानदार परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय के डायरेक्टर राकेश खुराना ने सभी विद्यार्थियों उनके अभिभावकगण और सभी स्टाफ में सदस्यों जिन्होंने इस शानदार उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके इस प्रशंसनीय परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
राकेश खुराना
निदेशक
मो. 9812443767