दीनबंधु सर छोटूराम धाम

  • Home
  • India
  • Rohtak
  • दीनबंधु सर छोटूराम धाम

दीनबंधु सर छोटूराम धाम जाट सेवा संघ द्वारा निर्माणाधीन "दीनबंधु सर छोटूराम धाम" के ऑफिशियल पेज पर आपका हार्दिक स्वागत है।

चौ. छोटूराम धाम पर कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित 🌹आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को चौ. छोटूराम धाम, जसिया में जाट सेवा ...
19/09/2026

चौ. छोटूराम धाम पर कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित 🌹

आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को चौ. छोटूराम धाम, जसिया में जाट सेवा संघ की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले चौ. छोटूराम जी की जयंती एवं चौ. छोटूराम धाम के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों एवं आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई।

समारोह को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों के अनुसार अलग-अलग समितियों का गठन किया गया तथा संबंधित सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक के दौरान जाट सेवा संघ के कार्यों को आधुनिक एवं डिजिटल बनाने के उद्देश्य से रूहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजी (RFT) द्वारा तैयार किए गए संगठन के ऐप का डेमो भी कमेटी के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। ऐप के माध्यम से दानदाताओं, सदस्यों, विद्यार्थियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को व्यवस्थित एवं डिजिटल रूप से संचालित करने की दिशा में चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सम्मानित समाजबंधुओं द्वारा धाम निर्माण हेतु आस्था एवं समर्पण भाव से सहयोग भी प्रदान किया गया—

🎂 श्री कृष्ण लाल हुड्डा जी
पूर्व सेक्रेटरी, जाट सेवा संघ
गांव पोलंगी, जिला रोहतक
सुपुत्र श्री रामनारायण हुड्डा जी, देव कॉलोनी, रोहतक
अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर ₹5,100/- का सहयोग धाम निर्माण हेतु प्रदान किया।

श्री कृष्ण लाल हुड्डा जी चौ. छोटूराम धाम में कमरे के दानदाता भी हैं और निरंतर समर्पण भाव से धाम के कार्यों में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

🔹 श्री साहब सिंह दुहन जी
दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष
पुत्र श्री राम सिंह दुहन, अध्यापक नगर, नांगलोई
₹5,100/- का सहयोग प्रदान किया।

🔹 श्री रामचेत राठी जी
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
पुत्र श्री हजारी लाल राठी, अरविंद एन्क्लेव, नांगलोई
अपनी पोती के जन्मदिन के शुभ अवसर पर ₹2,100/- का सहयोग धाम निर्माण हेतु प्रदान किया।

जाट सेवा संघ (चौ. छोटूराम धाम) की ओर से सभी सम्मानित दानदाताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार एवं महिला सहभागिता को और मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं—

🔹 श्री राजबीर सहरावत जी — प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश एवं जाट सेवा संघ के सचिव
🔹 श्रीमती राजकली जी (मकड़ौली कलां, रोहतक) — महिला प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा
🔹 श्रीमती मुकेश जी (किलोई, रोहतक) — प्रदेश महासचिव

नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

इस अवसर पर जाट सेवा संघ के चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरज्ञान मलिक, जनरल सेक्रेटरी विंग कमांडर महेंद्र सिंह मलिक, सी.ए.ओ. श्री नरेंद्र सिंह हुड्डा, ट्रस्टी श्री सुरेंद्र सिंह मलिक, प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र जागलान, कोषाध्यक्ष कैप्टन रामकरण दलाल, आईटी प्रभारी डॉ. धर्मवीर राठी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री सूबे सिंह ढिल्लों, राष्ट्रीय महासचिव श्री शमशेर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी श्री सतीश चेयरमैन, युवा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट गुरुप्रसाद हुडा, श्री कुलदीप दरोगा, करनाल जिला अध्यक्ष श्री जोगिंदर संधू, रोहतक जिला प्रधान श्री रामकिशन कुंडू, झज्जर उपप्रधान श्री भगवान सुहाग, श्री जगबीर सहरावत, प्रदेश सचिव श्री शिलक राम सहित अनेक सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, व्यवस्थित एवं आधुनिक बनाने के साथ-साथ 29 नवंबर के ऐतिहासिक समारोह को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपने सुझाव एवं सहयोग का आश्वासन दिया।

🚨 महत्वपूर्ण सूचना | AI प्रशिक्षण का नया बैच प्रारंभ 🤖जाट सेवा संघ (चौधरी छोटूराम धाम), जसिया, रोहतक में रूहिल फ्यूचर टे...
14/09/2026

🚨 महत्वपूर्ण सूचना | AI प्रशिक्षण का नया बैच प्रारंभ 🤖

जाट सेवा संघ (चौधरी छोटूराम धाम), जसिया, रोहतक में रूहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजी (RFT) के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रशिक्षण का नया बैच कल, 15 सितंबर 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। 🚀

आज का युग तकनीक का युग है और AI भविष्य की महत्वपूर्ण तकनीक है। युवाओं को आधुनिक तकनीक एवं नए कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

📌 इच्छुक विद्यार्थी धाम कार्यालय पहुँचकर अपना Admission सुनिश्चित करें।
📌 जिन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन पहले से हो चुका है, वे भी कल समय पर पहुँचकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

📍 स्थान: जाट सेवा संघ (चौधरी छोटूराम धाम), जसिया, रोहतक

📞 संपर्क:
70566-44401, 70566-44405

🚀 आज सीखें AI, कल बनें भविष्य के टेक्नोलॉजी लीडर।

🌾 समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण 🌾

चौ. छोटूराम धाम के बेड़े में शामिल हुईं 3 बोलेरो गाड़ियां 🚙जाट सेवा संघ – चौधरी छोटूराम धाम, जसिया (रोहतक) के प्रचार-प्र...
13/09/2026

चौ. छोटूराम धाम के बेड़े में शामिल हुईं 3 बोलेरो गाड़ियां 🚙

जाट सेवा संघ – चौधरी छोटूराम धाम, जसिया (रोहतक) के प्रचार-प्रसार अभियान को नई गति प्रदान करने और धाम के उद्देश्यों एवं “समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए धाम के बेड़े में 3 ओर बोलेरो गाड़ियां शामिल होने जा रही हैं।

धाम के प्रचार-प्रसार एवं विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से 2 नई बोलेरो गाड़ियां धाम के लिए ली गई हैं, जबकि तीसरी बोलेरो गाड़ी भी जल्द ही कंपनी द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।

इन वाहनों के माध्यम से जाट सेवा संघ की टीमें विभिन्न जिलों एवं क्षेत्रों में पहुंचकर चौधरी छोटूराम धाम के निर्माण, उद्देश्यों, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी समाज के लोगों तक पहुंचाएंगी।

यह पहल धाम के प्रचार-प्रसार को व्यापक स्तर पर ले जाने के साथ-साथ समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस सामाजिक संकल्प से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

🌹 समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण 🌹
🙏 जय चौधरी छोटूराम • जय समाज 🙏

अमर शहीद सुनील श्योराण जी को भावभीनी श्रद्धांजलि 🌹आज जाट सेवा संघ (चौधरी छोटूराम धाम) की कार्यकारिणी द्वारा छोटूराम धाम ...
13/09/2026

अमर शहीद सुनील श्योराण जी को भावभीनी श्रद्धांजलि 🌹

आज जाट सेवा संघ (चौधरी छोटूराम धाम) की कार्यकारिणी द्वारा छोटूराम धाम जसिया पर अमर शहीद सुनील श्योराण जी के बलिदान दिवस पर उनके महान बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया तथा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने शहीद सुनील श्योराण जी के त्याग, साहस और समाज के प्रति समर्पण को नमन किया। उनका बलिदान सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस मौके पर जाट सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरज्ञान मलिक जी, युवा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट गुरुप्रसाद हुड्डा जी, प्रदेश सचिव श्री शिलक राम बजाड़, जिला अध्यक्ष रोहतक श्री रामकिशन कुंडू जी, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामचेत राठी जी, श्री ओम प्रकाश हुड्डा जी, श्री कृष्ण कुंडू जी, श्री राजबीर दांगी जी सहित अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

🙏 अमर शहीद सुनील श्योराण जी अमर रहें।
🌹 कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🌹

#शहीद_सुनील_श्योराण #बलिदान_दिवस #जाट_सेवा_संघ #चौधरी_छोटूराम_धाम #विनम्र_श्रद्धांजलि ीद

शहीद सुनील श्योराण को उनके शहीदी दिवस पर कोटि-कोटि नमन 🙏🌾आज उनके शहीदी दिवस पर समाज के वीर योद्धा एवं अमर शहीद सुनील श्य...
13/09/2026

शहीद सुनील श्योराण को उनके शहीदी दिवस पर कोटि-कोटि नमन 🙏🌾

आज उनके शहीदी दिवस पर समाज के वीर योद्धा एवं अमर शहीद सुनील श्योराण जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए दिए गए उनके बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका संघर्ष, साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

शहीद कभी मरते नहीं, वे अपने विचारों और बलिदान के माध्यम से हमेशा हमारे बीच जीवित रहते हैं।

🙏 शहीद सुनील श्योराण अमर रहें!
🙏 कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

#शहीद_सुनील_श्योराण #शहीदी_दिवस #जाट_शहीद े #कोटि_कोटि_नमन

07/09/2026

चौधरी छोटूराम धाम, जसिया में एक और महत्वपूर्ण पहल 🌹

संत रामपाल महाराज जी के सहयोग से चौधरी छोटूराम धाम, जसिया में बच्चों के भोजन हेतु 100 × 160 फुट के विशाल मेस (इंडोर हॉल) के निर्माण कार्य की विधिवत नींव रखी गई। 🙏

यह मेस/इंडोर हॉल धाम में आने वाले एवं विभिन्न शैक्षणिक तथा कौशल विकास गतिविधियों से जुड़े विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। इसका उद्देश्य बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास में सहयोग करना है।

इस महत्वपूर्ण जनहितैषी पहल एवं सहयोग के लिए जाट सेवा संघ की समस्त कार्यकारिणी द्वारा संत रामपाल महाराज जी एवं उनकी टीम का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। 🙏

05/09/2026

मानवता की सेवा: अन्नपूर्णा मुहिम के तहत संत रामपाल जी महाराज द्वारा चौ० छोटूराम धाम, गांव जसिया, रोहतक (HR) में 100×160 फीट मेस हॉल निर्माण का सेवा कार्य हुआ शुरू | 02-09-2026

(लाहौर, 10 नवंबर 1925; The Times of India)जाट समाज की शिक्षा के लिए एक सदी पहले ही बन रही थी दूरदृष्टि!जाट समाज की शैक्ष...
04/09/2026

(लाहौर, 10 नवंबर 1925; The Times of India)

जाट समाज की शिक्षा के लिए एक सदी पहले ही बन रही थी दूरदृष्टि!

जाट समाज की शैक्षणिक चेतना कोई नई कहानी नहीं है। प्रस्तुत ऐतिहासिक समाचार बताता है कि पुष्कर में आयोजित अखिल भारतीय जाट विद्यार्थी सम्मेलन ने शिक्षा को समुदाय के भविष्य का आधार माना था। सम्मेलन की अध्यक्षता पंजाब के कृषि मंत्री राय साहिब चौधरी छोटू राम ने की थी।

सम्मेलन में जाट महासभा से केंद्रीय स्थान पर जाट कॉलेज स्थापित करने का निर्णय हुआ, ताकि युवाओं को आवश्यक विषयों की शिक्षा मिल सके। अलग-अलग जाट विद्यालयों के पाठ्यक्रम को एकरूप बनाने के लिए समिति बनाई गई। साथ ही जाट इतिहास से जुड़ी सामग्री विभिन्न स्रोतों से एकत्र कर पुस्तक प्रकाशित करने के लिए जाट ऐतिहासिक बोर्ड गठित किया गया।

सम्मेलन ने पंजाब, संयुक्त प्रांत और दिल्ली की स्थानीय सरकारों से जाट विद्यालयों का स्तर इंटरमीडिएट कॉलेज के समान करने तथा प्रबंध समितियों को आवश्यक सुविधाएं देने की मांग भी की।

यह दस्तावेज बताता है कि लगभग एक सदी पहले समाज के शिक्षित लोगों के सामने केवल नौकरी पाने का लक्ष्य नहीं था, बल्कि संस्थान बनाना, पाठ्यक्रम सुधारना और इतिहास सुरक्षित करना भी प्राथमिकता थी। आज यह इतिहास एक सवाल छोड़ता है—जिस समाज ने शिक्षा और संस्थान निर्माण को इतना महत्व दिया, क्या हम उस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं?

02/09/2026
चौधरी छोटूराम धाम, जसिया में विशाल मेस (इंडोर हॉल) निर्माण कार्य की विधिवत नींव रखी गई 🌹आज चौधरी छोटूराम धाम, जसिया में ...
02/09/2026

चौधरी छोटूराम धाम, जसिया में विशाल मेस (इंडोर हॉल) निर्माण कार्य की विधिवत नींव रखी गई 🌹

आज चौधरी छोटूराम धाम, जसिया में विद्यार्थियों एवं बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा के निर्माण की दिशा में नई पहल की गई। संत रामपाल जी महाराज के सहयोग से बच्चों के भोजन हेतु 100 × 160 फुट के विशाल मेस (इंडोर हॉल) के निर्माण कार्य की विधिवत नींव रखी गई। 🙏

इस मेस/इंडोर हॉल के निर्माण से धाम में संचालित शैक्षणिक एवं कौशल विकास गतिविधियों से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। यह सुविधा भविष्य में बच्चों एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

🙏 जाट सेवा संघ की समस्त कार्यकारिणी ने संत रामपाल जी महाराज एवं उनकी टीम का इस महत्वपूर्ण सहयोग एवं जनहितैषी पहल के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

हमें विश्वास है कि यह विशाल मेस/इंडोर हॉल भविष्य में चौधरी छोटूराम धाम पर आने वाले विद्यार्थियों एवं बच्चों के लिए एक अत्यंत उपयोगी सुविधा सिद्ध होगा।

इस अवसर पर संत रामपाल महाराज की टीम तथा जाट सेवा संघ के चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष हरज्ञान मलिक, जनरल सेक्रेटरी विंग कमांडर महेंद्र सिंह मलिक, प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र जागलान, कोषाध्यक्ष रामकरण दलाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट गुरुप्रसाद हुडा सहित विभिन्न जिलों से जाट सेवा संघ की कार्यकारिणी एवं अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

समाज निर्माण से देश निर्माण की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम। 🌹🙏

Address

Jassia
Rohtak
124303

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when दीनबंधु सर छोटूराम धाम posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to दीनबंधु सर छोटूराम धाम:

Shortcuts

Share

Category