Deepak Girdhar

Deepak Girdhar

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Deepak Girdhar, Tutor/Teacher, Rohtak.

07/07/2024

Assistant/UDC Free Cpt Skill Test Exam 2024. जल्दी से हमारे YouTube Channel *Maharishi Dayanand College, Rohtak* पर Subscribe करें..!






Photos from Deepak Girdhar's post 07/12/2023

DRDO और AIIMS दिल्ली में सिलेक्शन होने पर आप सभी को बहुत बहुत बधाई




Maharishi Dayanand Computer Institute
Unique Typing College, Rohtak

Photos from Deepak Girdhar's post 20/10/2023





06/04/2023

🌟👑

Photos from Deepak Girdhar's post 27/12/2022


Maharishi Dayanand Computer Institute

17/12/2022

❤️

06/11/2022

Photos from Deepak Girdhar's post 15/08/2021

Appreciate by D.C


15/06/2020

Today 's paper

06/06/2020

रोहतक बाई साइक्लिंग क्लब ने विश्व #साइक्लिंग दिवस पर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए 5, 15 व 25 किमी. की सोलो राइड का आयोजन किया। इस अवसर पर रोहतक शहर के 100 से भी अधिक युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। यह दिवस हर वर्ष 3 जून को मनाया जाता है।
इस अवसर पर क्लब के #कोषाध्यक्ष #दीपक गिरधर ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य साइक्लिंग कल्चर को बढ़ावा देना व पर्यावरण को साफ सुथरा प्रदूषण मुक्त बनाना है। साइक्लिंग को दिनचर्या में शामिल करने के उद्देश्य से क्लब काफी समय से अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। आए दिन क्लब के सदस्य साइक्लिंग के जरिए लोगों को प्रोत्साहित करता रहता है।
क्लब के #फिटनेस एक्सपर्ट ने बताया कि गरमी के मौसम में साइक्लिंग के दौरान पर्याप्त पानी पीना चाहिए।

गर्म मौसम में साइकिल चलाना: आपको ठंडा रखने में मदद करने के लिए टिप्स।

1. Hydrated रहें: एक लंबी राइड के दौरान दो पूरी बोतल पानी पीना बहुत सामान्य है। सबसे बुरी चीज इसे जब पीना जब आप बहुत ज्यादा प्यासे हो जाते हैं। इससे आपका शरीर जल्दी Dehydrated हो जाता है इसकी बजाय आपको थोड़ा-थोड़ा (Sip by Sip) पूरी राइड के दौरान पानी पीते रहना चाहिए।

2. मौसम के लिए पोशाक: गर्मी के मौसम के लिए उपयुक्त एक ग्रीष्मकालीन साइकिल चालन जर्सी पहनें। एक पूर्ण लंबाई वाला फ्रंट ज़िप आपको तापमान को विनियमित करने में मदद कर सकता है। ड्राई फिट फैब्रिक की जर्सी पहने जिससे पसीना जल्दी सूखता है।

3. सड़क की सतह पर नजर रखें। गर्मियों में पंचर की संभावना बहुत अधिक है। तो हमेशा एक अतिरिक्त ट्यूब और और इसे बदलने के लिए उपकरण और एक मिनी पंप हमेशा साथ रखें।

4. अपने शरीर के उजागर हिस्से पर सनस्क्रीन का प्रयोग करें जैसे चेहरा, गर्दन का पिछला हिस्सा, हाथ आदि। यह आपको Sun Burn और हानिकारक पराबैंगनी प्रकाश से बचा सकता है।

5. सुबह या शाम को राइड करें। अपनी साइकिल यात्रा के लिए दिन की सबसे गर्म अवधि से बचें।

साइकिल चलाने से ईंधन की बचत में मदद मिलती है इसलिए यात्रा करने के लिए यह बहुत प्रभावी तरीका है। साथ ही यह पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या अपने वजन को कम रखना चाहते हैं और या फिर बीमारियों को दूर करके स्वस्थ रहना चाहते हैं तो साइकिलिंग आपके लिए बहुत अच्छा व्यायाम है और यह बहुत ही आसान व्यायाम है इसके लिए आपको किसी प्रशिक्षण की जरूरत नहीं है। और आप जब मर्जी इसको कर सकते है। विभिन्‍न अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित रूप से साइकिल चलाने वाले तनाव और अवसाद का शिकार दूसरों की तुलना में काफ़ी कम होते हैं।
जैसे साइकिलिंग करने से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं वैसे ही यह हमारे मस्तिष्क को भी व्यायाम कराता है।

क्लब ने बताया साइकिल का सामान जो साइकिल चालक के पास होना चाहिए

1. एक उचित साइकिल चालन हेलमेट।
2. साइकलिंग जर्सी बैक पॉकेट के साथ।
3. जेल पैडिंग वाले साइक्लिंग दस्ताने।
4. साइकलिंग चश्मे।
5. पानी की बोतल।
6. जेल पैडिंग साइकिलिंग शॉर्ट्स।
7. मास्क
8. अगली और पिछली लाइट अगर अंधेरे या कम रोशनी में राइड करते हैं तो।
9. अतिरिक्त ट्यूब, मिनी पंप, टायर को हटाने के लिए टायर लीवर।
10. हैंड सेनिटाइजर।

इस राइड में क्लब के सदस्य भव्य नरवाल, अजयवीर मलिक, सोमबीर हुड्डा, हर्ष गहलावत, राजेश चितकारा, एडवोकेट मधुर अरोड़ा एडवोकेट गौरव जुनेजा, दीपिका मनचंदा, हैप्स मदान, तरुण मिगलानी, अमन मगू, गौरव जैन, जतिन वधवा, हरिओम चुघ, राहुल नांदल, अविनाश मोहापात्रा, सुमित कुमार, अरविंद पाल, नवीन खुराना, सुमित ढारा, नितिन छाबड़ा, प्रशांत खेरा, दीपक गांधी और अन्य ने भाग लिया।
#हरिभूमि

Want your school to be the top-listed School/college in Rohtak?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Rohtak
124001