26/08/2026
प्रधानाचार्य श्री अजीत वर्मा जी का शोक संदेश
PM SHRI GMSSS के दो होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों सक्षम तथा शिवेन रोशन का असमय इस दुनिया से विदा हो जाना सम्पूर्ण विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं हृदयविदारक घटना है। इस अपूरणीय क्षति ने विद्यालय परिवार को भीतर तक झकझोर कर रख दिया है।
प्रधानाचार्य श्री अजीत वर्मा जी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि—
“सक्षम और शिवन केवल हमारे विद्यार्थी नहीं थे, बल्कि वे हमारे विद्यालय परिवार का अभिन्न हिस्सा थे। उनके असमय निधन से हमारे विद्यालय ने अपने दो अनमोल बच्चों को खो दिया है। इस दुःख की घड़ी में हमारे पास शब्द कम पड़ रहे हैं। एक शिक्षक और प्रधानाचार्य के रूप में इन बच्चों की यादें सदैव हमारे हृदय में रहेंगी। हम उनके परिवारों के दुःख को अपना दुःख समझते हैं और पूरी संवेदना के साथ उनके साथ खड़े हैं। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें।”
प्रधानाचार्य जी ने कहा कि विद्यालय परिवार इस कठिन समय में दोनों परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और आत्मीयता से खड़ा है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्टाफ से भी आग्रह किया कि वे दिवंगत साथियों की स्मृतियों को सम्मानपूर्वक संजोए रखें और उनके परिवारों के प्रति संवेदना एवं सहयोग की भावना बनाए रखें।
सम्पूर्ण PM SHRI GMSSS परिवार की ओर से सक्षम एवं शिवेन को भावभीनी श्रद्धांजलि। उनकी मुस्कान, सरलता, प्रतिभा और विद्यालय से जुड़ी यादें सदैव हम सभी के दिलों में जीवित रहेंगी।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने का धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। शांति। शांति।