Sahanwaj Akhtar khan

Sahanwaj Akhtar khan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sahanwaj Akhtar khan, Education Website, Sonebhdra, Robertsganj.

यूपी पुलिस के दो दरोगा। लोकेंद्र साहू और महेश गंगवार। दोनों मेरठ के लोहियानगर थाने में तैनात थे। मेरठ में ही रासिख की MM...
21/02/2026

यूपी पुलिस के दो दरोगा। लोकेंद्र साहू और महेश गंगवार। दोनों मेरठ के लोहियानगर थाने में तैनात थे। मेरठ में ही रासिख की MMRS टेक्सटाइल नाम से फर्म है। 8 दिसंबर को कारोबारी अपनी दुकान से घर जा रहा था। रास्ते में दोनों दरोगा मिले और अपनी कार में जबरन बैठाकर हापुड़ ले गए।

दोनों दरोगा ने कारोबारी को रास्ते भर टार्चर किया। कहा कि तू फंडिंग करता है। तेरे ऊपर रासुका लगाएंगे। अभी 50 लाख की व्यवस्था करो वरना यहीं एनकाउंटर कर देंगे। बाद में कहा कि अभी 20 लाख की व्यवस्था करो।

कारोबारी दोनों के बीच फंसकर बुरी तरह से परेशान हो गया। डर गया। उसने अपने बहनोई को फोन किया और पैसा लेकर आने को कहा। कारोबारी का बहनोई नईम 14 लाख रुपए लेकर मौके पर पहुंचा। बैग दरागाओं को दिया। यह भी कहा कि 6 लाख की व्यवस्था हम जल्द ही कर देंगे। 6 दिन बाद ये 6 लाख रुपए भी दे दिया गया। दरोगाओं ने कहा कि अगर मुंह खोला तो दिल्ली ब्लास्ट में फंसा देंगे।

कारोबारी बहुत दिन चुप रहा। फिर एक दिन हिम्मत दिखाई और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से मिला। पूरी घटना बताई। पुलिस के अफसरों ने खेल रचा। दोनों अधिकारियों को भरोसे में लिया और कहा कि अगर पैसा वापस कर दोगे तो कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद दरोगाओं ने 14 लाख कैश दूसरे व्यक्ति से कारोबारी को तक पहुंचा दी। जैसे ही यह पुष्टि हुई, दोनों के खिलाफ 6 फरवरी को FIR हो गया। इसके बाद दोनों फरार हो गए।

ये दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचे थे। पुलिस को इनपुट मिल गया। मेरठ पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों सस्पेंड कर दिए गए हैं। अगले कुछ महीने जेल में रहेंगे।

24/01/2024

Address

Sonebhdra
Robertsganj
231223

Telephone

+919651552701

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sahanwaj Akhtar khan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sahanwaj Akhtar khan:

Shortcuts

Share