29/04/2022
ग्रीष्मावकाश से संबंधित एक अति आवश्यक सूचना
छात्र- छात्राओं, अभिभावकों व साधारण जनमानस को सूचित किया जाता हैं कि इस अप्रत्याशित प्रचंड ताप एवं घोर गर्मी की असह्य लहर को देखते हुए एवं विद्यार्थियों के सेहत को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि ग्रीष्मावकाश ( गर्मियों की छुट्टियां) दिनांक 2 मई 2022 से लेकर 15 जून 2022 तक या फिर अगले निर्देश- आदेश सरकार की ओर से आने तक प्रभावी रहेगा। विद्यालय में पठन- पाठन की प्रक्रिया अब 16 जून 2022 से नियमित तौर पर आरंभ होगी। सरकार द्वारा गर्मियों की इस छुट्टी संबंधी घोषणा के मद्देनज़र 2 मई से लेकर 7 मई 2022 के बीच पंचम श्रेणी से लेकर दशम श्रेणी तक होने वाले पूर्व निर्धारित 1ST SUMMATIVE EVALUATION या प्रथम योगात्मक मूल्यांकन को फिलहाल स्थगित किया जाता हैं। नये तारीखों की घोषणा स्कूल खुलने के बाद की जायेगी। इस बीच शिक्षा विभाग की ओर से कोई भी आपातकालीन संदेश आता हैं तो उसे WHATSAPP ग्रुप में पोस्ट कर दिया जायेगा। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वो किसी विशेष परिस्थिति में समय- समय पर WHATAPP ग्रुप अथवा PHONE-CALL के माध्यम से भी क्लास टीचर/SUBJECT TEACHER से CONSULT कर सकते हैं। सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि इस प्रचंड गर्मी में वे अपने सेहत का समुचित ध्यान रखे एवं घर पर रहते हुए ही पुस्तकों से नाता अवश्य जोड़े रखें। किसी भी तरह की परेशानी या दिक्कत हो तो अपने शिक्षकों से निःसंकोच परामर्श लें।
HM
RVU2