घुमन्तु परिवार

घुमन्तु परिवार Fight for Truth and Justice ....

वो देख रहे हैं ....
24/08/2026

वो देख रहे हैं ....

23/08/2026

जीवन तो सदैव प्रवाहित होने वाली, आगे को बहने वाली सरिता के समान गतिवान है। इसमें ठहराव नहीं है, प्रवाह और गति है।

हमें अपने दैनिक जीवन में यही ध्यान रखना है कि हम अपने कार्यों से क्या निरन्तर उस दौड़ को कायम रख रहे हैं या हार कर कहीं बैठ गये हैं?

23/08/2026

शिक्षा दिमाग को ऊँचा करती है, पर संस्कार इंसान को बड़ा बनाते हैं, सिर्फ पढ़ लिखकर कोई अच्छा इंसान नहीं बनता..पर चरित्र घर की दहलीज पर बनता बनता है,

डिग्रियां हाथ में चमकती है,पर असली चमक व्यवहार में दिखती है, जिसमें संस्कार हो, वह किसी को नीचा नहीं दिखाता ...

23/08/2026

शारीरिक स्वास्थ्य की रक्षा हेतु जिस-जिस प्रकाश पथ्य और परहेज अत्यावश्यक हैं उसी प्रकार मानसिक स्वास्थ्य के हेतु सद्विचार और आत्म-संयम है।

मानसिक-स्वास्थ्य की प्राप्ति हेतु ये दोनों अनिवार्य हैं,मानसिक -स्वस्थता का आनन्द, कह कर नहीं बताया जा सकता है। *काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, शोक, अहंकार, ईर्ष्या, घृणा आदि मनोविकारों से रहित जब आपका मन अकारण ही स्वाभाविक रूप से प्रसन्न तथा शाँत रहता है तो बस वही मन की स्वस्थता की अवस्था है। क्या ऐसी सहज प्रसन्नता सदैव के लिए पा लेना प्रलोभनीय नहीं है?

22/08/2026

योग का अर्थ है—दो चेतन तत्वों का ऐसा मिलन, जिसमें दोनों की अलग-अलग सत्ता समाप्त होकर एकत्व स्थापित हो जाए। जैसे गंगाजल और यमुनाजल मिलकर अलग नहीं रहते, वैसे ही जीवात्मा और परमात्मा का मिलन ही सच्चा योग है।

योग केवल भावना नहीं, बल्कि भावनाओं और क्रियाओं—दोनों को ईश्वरमय बनाने का नाम है। हमें केवल भाव से नहीं, आचरण से भी योगी बनना है।

क्या आपको आता है ?
21/08/2026

क्या आपको आता है ?

21/08/2026

आप जन्म से दूसरों के समान हैं। दूसरे भी आप जैसे ही हैं। सब में समानता है। फिर किस बात का वृथा अहंकार आप करते हैं। मिथ्या अभिमान में फँसकर क्यों आप एक नए आन्तरिक दुःख की सृष्टि कर रहे हैं।

यदि आप अभिमानी नहीं हैं तो आपका अन्तस्थल शुद्ध निर्मल रहेगा, मानसिक वृत्तियाँ शाँत बनी रहेगी, मधुर निद्रा आवेगी, जनता में प्रत्येक जगह आपका सम्मान होगा। आपके पड़ौसी आपको भली प्रकार समझ सकेंगे। आन्तरिक दृष्टि से सफाई, स्वास्थ्य और सौभाग्य की जननी है। इस मनोविकार के मोहजाल में मुक्त हो जाइये।

स्कूल में होमवर्क ....
20/08/2026

स्कूल में होमवर्क ....

केयर और फंड ....
20/08/2026

केयर और फंड ....

20/08/2026

जो लोग सफलता के मार्ग में होने वाले विलम्ब की धैयपूर्वक प्रतीक्षा नहीं कर सकते, जो लोग अभीष्ट प्राप्ति के पथ में आने वाली बाधाओं से लड़ना नहीं जानते वे अपनी अयोग्यता और ओछेपन को बेचारे भाग्य के ऊपर थोप कर स्वयं निर्दोष बनने का उपहासास्पद प्रयत्न करते हैं।

ऐसी आत्म वंचना से लाभ कुछ नहीं हानि अपार है। सबसे बड़ी हानि यह है कि अपने को अभागा मानने वाला मनुष्य आशा के प्रकाश से हाथ धो बैठता है और निराशा के अन्धकार में भटकते रहने के कारण इष्ट प्राप्ति से कोसों पीछे रह जाता है।

Address

Rishikesh
249201

Telephone

+919412050073

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when घुमन्तु परिवार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to घुमन्तु परिवार:

Shortcuts

Share