NMO Uttarakhand

NMO Uttarakhand

Share

न त्वहं कामये राज्यं न स्वर्गं नापुनर्भवम् I
कामये दुःखतप्तानां प्राणिनामार्तिनाशनम् II

08/01/2024

राष्ट्रीय अधिवेशन, 24-25 फरवरी 2024.
----------------------------------
AIIMS ऋषिकेश में होने जा रहे अखिल भारतीय अनुषांगिक संगठन, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) के राष्ट्रीय अधिवेशन NMOCON-2024 का पोस्टर प्रमोशन उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी द्वारा किया गया।

Photos from NMO Uttarakhand's post 16/09/2023

NMOCON-2024
AIIMS Rishikesh, Uttarakhand
24 - 25 फरवरी 2024
-----------------------------------------
_रात्रि बैठक/हॉस्टल/कैंपस/AIIMS/ऋषिकेश_

राष्ट्रीय अधिवेशन के सन्दर्भ में कल रात्रि बैठक कर AIIMS ऋषिकेश के छात्र छात्राओं को देश भर में NMO द्वारा किए जा रहे सेवा कार्याें से अवगत कराया और NMOCON के संदर्भ में चर्चा की।

धन्यवाद
डॉ. विनोद
आयोजक सचिव
NMOCON 2024

Photos from NMO Uttarakhand's post 03/07/2023

*गुरौ न प्राप्यते यत्तन्नान्यत्रापि हि लभ्यते।*
*गुरुप्रसादात सर्वं तु प्राप्नोत्येव न संशयः।।*

सभी को नमस्कार।

हमारी भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर बताया गया है।
गुरु की भूमिका मात्र शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, जबकि व्यक्ति के चरित्र निर्माण में भी अहम योगदान देना है।

आज गुरु पुर्णिमा के अवसर पर एनएमओ जीएमसी हल्द्वानी द्वारा अपने अध्यापकों का अभिवादन एवं धन्यवाद किया गया।

आभार एवं धन्यवाद
*एनएमओ जीएमसी हल्द्वानी*

Photos from NMO Uttarakhand's post 29/01/2023

*निःशुल्क चिकित्सा शिविर*
*29 January 2023*
*5PM*

----------------------

नमस्कार सभी को |

*सेवा भारती एवं सेवा विभाग* द्वारा पूर्व में आयोजित 9 शिविरों की पुनरावृति में, आज दिनांक *29 जनवरी 2023* को *सेवा भारती एवं सेवा विभाग* व *"NMO GMC Haldwani Unit"* द्वारा *JDM स्कूल डामुआ ढूँगा,* में *10AM से 1PM* तक *निःशुल्क चिकित्सा कैंप* का आयोजन किया गया ।

शिविर में जनरल फिजिशियन के साथ साथ नेत्र, चमड़ी, स्त्री रोग, बाल रोग, श्वास रोग के विशेषज्ञयो ने अपनी सेवा प्रदान की | कैंप में आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की गयी एवं उन्हें स्वस्थ दिनचर्या के बारे में जागरूक किया गया | सभी मरीजों को निशुल्क दवाई वितरित की गयी|

केम्प में डॉ नीलाम्बर भट्ट, डॉ राम गोपाल नौटियाल, डॉ हरि शंकर पाण्डेय, डॉ कुनाल शर्मा, डॉ नरेंद्र कश्यप, डॉ अतुल एवं GMC Haldwani के 10 छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे और अपना योगदान दिया |

धन्यवाद |

NMO GMC Haldwani

Photos from NMO Uttarakhand's post 15/01/2023

मकर संक्रांति के अवसर पर मेडिकल कालेज हल्द्वानी में पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही साथ विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।

15/12/2022

Prof Ajai Singh
Director, AIIMS Bhopal


Arti

Photos from NMO Uttarakhand's post 17/10/2022

*धन्वंतरी पूजन कार्यक्रम*
*एनएमओ जीएमसी हल्द्वानी*
*दिनांक- 17 अक्टूबर 2022*

____________________________

नमस्कार सभी को,

हमारे भारतीय जीवन विज्ञान आयुर्वेद के प्रणेता चिकित्सा जगत के समृद्ध विरासत के प्रतीक भगवान *धन्वंतरी जी का पूजन कार्यक्रम* आज *एनएमओ जीएमसी हल्द्वानी यूनिट* द्वारा दिनांक 17 अक्टूबर को किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना, व NMO गीत के साथ हुई कार्यक्रम में मुख्य वक्ता *श्री कमल जी भाई साहब हल्द्वानी जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ* रहे जिन्होंने *समर्पण का महत्व संगठन के लिए* विषय पर अपना उद्बोधन दिया

तत्पश्चात *संरक्षक एनएमओ जीएमसी हल्द्वानी डॉक्टर आर जी नौटियाल सर* द्वारा अपना संबोधन दिया गया, तत्पश्चात सभी ने धनवंतरी जी का पूजन किया।

कार्यक्रम में *अध्यक्ष एनएमओ जीएमसी हल्द्वानी डॉक्टर एच एस पांडे*, *डॉ कुणाल शर्मा* , *डॉक्टर नीरज*, *प्रहलाद जी भाई साहब* उपस्थित रहे, कार्यक्रम का समापन भगवान धन्वंतरी जी की आरती के साथ किया गया।

धन्यवाद एवं आभार
*NMO GMC HALDWANI*

Photos from NMO Uttarakhand's post 16/10/2022

नमस्कार सभी को
आज NMO GMC HALDWANI UNIT द्वारा WORLD SPINE DAY के अवसर पर SSB SITARGANJ मे DEPT OF ORTHOPAEDICS GMC HALDWANI के सहयोग से मेडिकल कैंप आयोजित किया गया इस कैंप में लाभ उठाने वालों की संख्या 63 रही सभी को आवश्यक दवाइयां बांटने के साथ फिजियोथैरेपी की लाभदायक exercise के संबंध में भी जागरूक किया गया।

Photos from NMO Uttarakhand's post 02/08/2022

नमस्कार

अपने गुरु के प्रति सम्मान व समर्पण भाव रखते हुए *NMO GMC HALDWANI* व राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ, हल्द्वानी द्वारा आज दिनांक 02 August 2022 को गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम कि शुरुआत गणगीत व एकल गीत से हुई, जिसके पश्चात अमृत वचन प्रस्तुत करें गए व ध्वज पूजन किया गया |

डॉ नीलांबर भट्ट जी, जिला संघचालक आरएसएस व संरक्षक NMO उत्तराखंड , व डॉ राम गोपाल नौटियाल जी, विभाध्यक्ष TB Chest - सुशीला तिवारी अस्पताल, ने सभी का मार्गदर्शन किया |

गुरु के प्रतीक भगवा ध्वज पर पुष्प चढ़ाकर सबने शीश नवाया व दक्षिणा दी | कार्यक्रम के अंत में प्रार्थना की गयी|

इस अवसर पर डॉ हरिशंकर पाण्डेय जी - अध्यक्ष NMO GMC Haldwani, डॉ कुनाल शर्मा, डॉ नवीन अग्रवाल, डॉ अतुल, डॉ प्रभात पंत, कमल जी -जिला प्रचारक आरएसएस, वहाँ उपस्थित रहे |

आभार एवं धन्यवाद
NMO GMC Haldwani

Photos from NMO Uttarakhand's post 24/07/2022

नमस्कार

*सर्वे संतु निरामया* का ध्येय लेकर चल रहा *NMO GMC HALDWANI* द्वारा आज दिनांक 24 July 2022 को बुजुर्गों की सेवा हेतु हल्द्वानी के *वृद्ध आश्रमों* में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त चिकित्सा शिविर हल्द्वानी के दो वृद्ध आश्रम ,*आनंद आश्रम* व *आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम परिवार* में आयोजित किया गया जिसके लिए दो टीमों का गठन किया गया था।

कैंप के माध्यम से कुल *50* से अधिक बुजुर्गों की सेवा की गई।
कैंप सुबह 10:00 बजे से शुरू हुआ,
कैंप में जनरल फिजिशियन के साथ-साथ ईएनटी और नेत्र रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध रहे। कैंप में सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गई और शुगर ,बीपी, हेमोग्लोबिन ,वजन, नेत्र रोग इत्यादि की स्क्रीनिंग भी की गई ।

कैंप में वरिष्ठ *डॉक्टर आरजी नौटियाल* ,*डॉक्टर एच एस पांडे* , *डॉ कुणाल शर्मा* , *डॉ सिन्हा* ,*डॉक्टर अतुल*, *डॉक्टर उत्कर्ष*, *डॉक्टर अपराजिता*, *डॉक्टर शैलजा* ,*डॉक्टर अजय* और *NMO GMC HALDWANI के 19 छात्र छात्राएं* उपस्थित रहे।

*स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र सेवा*।

आभार एवं धन्यवाद
*NMO GMC HALDWANI*

Photos from NMO Uttarakhand's post 16/07/2022

*हरेला पर्व*
दिनांक:- 16/07/2022
*नेशनल मेडिकोस ओर्ग़ेनाईज़ेशन ऐम्स ऋषिकेश*

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश (उत्तराखंड) के रमणीय प्रांगण में विश्व हरेला महोत्सव के पावन पर्व पर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाईजेशन, एम्स ऋषिकेश द्वारा आयोजित पौधा रोपण कार्यक्रम में माननीय प्रो. मीनू सिंह जी (निदेशक एम्स ऋषिकेश), श्रीमती कुसुम कंडवाल जी (अध्यक्ष राज्यमहिला आयोग उत्तराखंड), डॉ. गीता खन्ना जी (अध्यक्ष बाल अधिकार सरंक्षण आयोग उत्तराखंड) तथा समस्त एम्स ऋषिकेश परिवार की उपस्थिति में उनके कर कमलों द्वारा 35 पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही हरियाली की रक्षा के उत्तरदायित्व के प्रति सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

पर्यावरण की महत्ता को समझाने के लिए हमारे ऋषि, मुनियों ने भी कहा है-
" पत्रे-पत्रे तु देवानां वृक्षराज नमोस्तुते। "
अर्थात् पत्ते पत्ते पर देवताओं की उपस्थिति है। यह वृक्ष के प्रति श्रद्धा का चरम बिन्दु है।

धन्यवाद
*सूचना विभाग*
NMO AIIMS RISHIKESH

Want your school to be the top-listed School/college in Rishikesh?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Rishikesh
249203