UGTE उगते Education

UGTE उगते  Education Computer Education, Skill India -Hotel Management and Web designing

उत्तराखंड सरकार (GMVN) द्वारा गंगा रिजॉर्ट, मुनि की रेती में 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक आयोजित इंटरनेशनल योग फेस्टिवल ...
23/03/2026

उत्तराखंड सरकार (GMVN) द्वारा गंगा रिजॉर्ट, मुनि की रेती में 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक आयोजित इंटरनेशनल योग फेस्टिवल में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।

इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए SGRR यूनिवर्सिटी एवं नवयोग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ग्राम भांगला (पट्टी दोगी), टिहरी गढ़वाल में हेलीपैड निर्माण हेतु हवाई सर्वेक्षण-----------------------------------------...
17/02/2026

ग्राम भांगला (पट्टी दोगी), टिहरी गढ़वाल में हेलीपैड निर्माण हेतु हवाई सर्वेक्षण
----------------------------------------------------------------------
आज मैंने उत्तराखंड के उड्डयन विभाग के साथ अपनी जन्मभूमि ग्राम भांगला, पट्टी दोगी, जनपद टिहरी गढ़वाल में प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण के लिए हवाई सर्वेक्षण किया।
इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास करना, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना तथा पलायन की समस्या को रोकने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाना है।
“मेरा गांव–मेरा सहयोग” की भावना से प्रेरित होकर इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान देने का अवसर प्राप्त हुआ।
आशा है कि राज्य सरकार का निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहेगा और शीघ्र ही ग्राम भांगला में हेलीपैड का निर्माण संभव हो सकेगा, जिससे समस्त ग्रामवासी इसका लाभ उठा सकें।

28/01/2026
उगते योगपीठ नेपाली फार्म में योग प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान उगते संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय, राज्य तथा...
06/01/2025

उगते योगपीठ नेपाली फार्म में योग प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान उगते संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय, राज्य तथा जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली द्वितीय वर्ष की छात्रा विधि असवाल तथा दिल्ली के राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सिल्की भूटानी तथा पंजाब में स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र किसन को अपने परिजनों और संस्थान को गौरांवित करने के उपलक्ष में तीनों छात्र-छात्राओं को उगते योगपीठ द्वारा सम्मानित किया गया।

उगते योगपीठ नेपालीफार्म ऋषिकेश (UGTE Yogpeeth Nepalifarm, Rishikesh)
29/02/2024

उगते योगपीठ नेपालीफार्म ऋषिकेश (UGTE Yogpeeth Nepalifarm, Rishikesh)

आयुर्वेद के आचार्य और योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी तथा आयुर्वेद केन्द्र पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण जी से...
14/11/2023

आयुर्वेद के आचार्य और योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी तथा आयुर्वेद केन्द्र पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेट।

Happy Diwali to all
12/11/2023

Happy Diwali to all

आज दिनांक 21.10.2023 को चतुर्थ उत्तराखंड राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन उगते योगपीठ नेपाली फार्म ऋषिक...
21/10/2023

आज दिनांक 21.10.2023 को चतुर्थ उत्तराखंड राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन उगते योगपीठ नेपाली फार्म ऋषिकेश एवं उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में रेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल ऋषिकेश में आयोजित किया गया
जिसमें माननीय डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक जी (वर्तमान सांसद, पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार ) ने मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होकर सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जिला के योग प्रतिभागियों के विजेताओं ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक जी ने अन्य विशिष्ट अतिथियों में श्री राजेंद्र प्रसाद गैरोला (संस्थापक उगते योगपीठ संस्थान नेपाली फार्म) श्री शूरवीर सिंह बिष्ट (संस्थापक रेड फोर्ट स्कूल), उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ विनोद नौटियाल एवं अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।
कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेंद्र प्रसाद रयाल जी ने किया कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर मनमोहक प्रस्तुति दी गई ।
इस उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय के कार्यक्रम में 13 जिलों से जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं ने प्रतिभागकिया, यह योग प्रतियोगिता अगले दो दिन तक चलेगी और कार्यक्रम का समापन 23 अक्टूबर 2023 को विजेताओं को पुरस्कार देकर किया जाएगा
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के सदस्य, जिला संयोजक, राज्य संयोजक एवं श्री राजेंद्र प्रसाद गैरोला शूरवीर सिंह बिष्ट, डॉ विनोद नौटियाल, श्रीमती डॉ रजनी नौटियाल, आचार्य चंद्रभूषण जी, श्री डॉक्टर कपिल शास्त्री जी, श्री देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी जी (पूर्व वायुसेना अधिकारी ) डॉ अक्षय गौड, डॉ सुरेंद्र प्रसाद रयाल, डॉ जोशी, श्री रविंद्र राणा जी (जिला अध्यक्ष), श्री संजीव चौहान (जिला पंचायत सदस्य श्यामपुर, तकनीकी समिति के अध्यक्ष डॉ० अक्षय कुमार गौड़ जी, श्री हर्षित शर्मा जीएवं समस्त राज्य आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
https://uttarvahini24x7news.com/former-chief-minister.../

आज मुख्य अतिथि माननीय वित्त एवं शहरी विकास मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजकीय इंटर कॉ...
13/10/2023

आज मुख्य अतिथि माननीय वित्त एवं शहरी विकास मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजकीय इंटर कॉलेज खदरी श्यामपुर में अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीत कर क्षेत्र, प्रदेश व देश को गौरवान्वित करने वाले विजेता मयंक कुमार गिरी का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे ।
मयंक के सम्मान समारोह के अतिरिक्त माननीय मंत्री जी ने उगते योगपीठ महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉक्टर पूजा नौटियाल एवं असिस्टेंट प्रोफेसर ममता रयाल जी को पीएचडी की उपाधि अवार्ड होने पर सम्मानित किया साथ ही उगते योगपीठ के छात्र-छात्राओं को योग में विशेष योगदान के लिए माननीय मंत्री जी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस उत्कृष्ट सम्मान समारोह के आयोजन के लिए पूर्व प्रधान सरोप सिंह पुंडीर एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विभागाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद रयाल जी को हार्दिक धन्यवाद।

दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता उगते योगपीठ, नेपाली फार्म ऋषिकेश में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।इस उपलक्ष में म...
11/10/2023

दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता उगते योगपीठ, नेपाली फार्म ऋषिकेश में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस उपलक्ष में मैं उगते संस्थान की ओर से मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियो एवं सभी सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त करता हूं साथ ही सभी प्रतिभागियों, विजेताओं, विद्यालयो तथा महाविद्यालयो के प्रबंधको, कोच सभी के अमूल्य योगदान का आभार एवं धन्यवाद करता हूं आपका सहयोग निरंतर यूं ही मिलता रहे इस कामना के साथ आपका अभिनंदन एवं भविष्य की शुभकामनाएं ।

Address

Near Nepalifarm Tiraha, Dehradun Road, Khairy Khurd, Shympur
Rishikesh
249204

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 7pm
Sunday 9am - 7pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UGTE उगते Education posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to UGTE उगते Education:

Shortcuts

Share

Category