15/08/2026
आज दिनांक 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को "राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी" रूषाफार्म, गुमानीवाला में भारत का राष्ट्रीय पर्व 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चे सुसज्जित होकर 'प्रभात फेरी' में शामिल हुए। जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीत, नारे व तिरंगे झण्डे के माध्यम से देशभक्ति का जज्बा व उत्साह दिखाया गया। वहीं प्रभात फेरी के दौरान क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के द्वारा स्कूली बच्चों पर पुष्प वर्षा की गई; जिससे सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन हुआ।
स्कूल के निदेशक श्री राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय जी, प्रधानाचार्य श्री योगेश्वर प्रसाद सेमवाल जी, अभिभावक अध्यापक संघ की अध्यक्षा मनीषा गौड जी, विद्यालय प्रबन्धन समिति की उपाध्यक्षा पीयूष उनियाल जी, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह महर जी, पूर्व अभिभावक अध्यापक संघ के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह राणा जी, हंसलाल बैलवाल जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रूकमा व्यास जी और चतर सिहं चौहान जी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। आए हुए अतिथियों एवं समस्त जनों के द्वारा हमारे देश के अमर शहीद वीर जवानों को याद किया गया। विद्यालय के सांस्कृतिक विभाग की शिक्षिका श्रीमती पूजा मठियाल जी के मार्गदर्शन में समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी, जिनमें गढ़वाली नृत्य, हिमाचली नृत्य, देशभक्ति गीत, हिन्दी व अंग्रेजी भाषण, वीर रस से सुशोभित कार्यक्रम एवं योगा शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती विनीता रतूड़ी जी(जिला पंचायत सदस्य), कार्यक्रम अध्यक्ष श्री सतपाल राणा जी, विशिष्ट अतिथि किशोरी लाल पैन्यूली जी (ग्राम प्रधान गुमानीवाला), श्रीमति रुकमा व्यास जी (क्षेत्र पंचायत सदस्य), श्रीमती मनीषा गौड जी (अभिभावक अध्यापक संघ अध्यक्षा), श्री हरीश सेमवाल जी अध्यापक), श्री हंसराम बेलवाल जी (समाजसेवी), श्री विशालमणि भट्ट जी (वार्ड मेंबर), श्री शुभम बडोनी जी, श्री चतर सिंह सजवान (पूर्व- सैनिक) विद्यालय के निदेशक श्री राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री योगेश्वर प्रसाद सेमवाल जी, उपप्रधानाचार्य श्री मोहन नेगी जी, श्रीमती मंजू सेमवाल जी, श्रीमती एकादशी उनियाल जी के द्वारा पटका एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने विचार रखे और सभी छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विद्यालय के शिक्षक श्री विक्रम वर्मा जी ने अपनी मधुर वाणी से समस्त विद्यालय वातावरण को सुशोभित करने का काम किया। बच्चों के कार्यक्रम से मोहित होकर आए हुए अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं हेतु पारितोषिक दिया गया जिसमें श्री हरीश सेमवाल जी के द्वारा ₹1100/- श्रीमती गीता देवी जी द्वारा ₹200/- श्रीमती अर्चना देवी जी ₹200/- श्रीमती रजनी देवी जी ₹500/- श्री देवी प्रसाद मिश्रा जी द्वारा ₹200/- श्री गोविंद मेहर जी ₹500 ,
श्री अभिषेक बडोनी जी ₹1000/- (संगम बुक डिपो) राशि भेंट की गई।
स्वतंत्रता दिवस की इस पवित्र बेला पर विद्यालय के समस्त शिक्षक -शिक्षिकाएं, कार्यालय स्टाफ व समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।