23/08/2026
वाणिज्य विभाग, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (मीरपुर) में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 'आगमन-2026' का भव्य आयोजन! 🎓🌿
माननीय कुलपति प्रो. असीम मिगलानी के कुशल मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. रवींद्र के सक्षम नेतृत्व में नए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु 'आगमन-2026' इंडक्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ:
🔹 माननीय कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने प्रेषित संदेश के जरिए विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ा परिश्रम और नवाचार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
🌱 विभागाध्यक्ष प्रो. रवींद्र ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों व व्यावहारिक कौशल का महत्व बताया।
💡 मुख्य अतिथि डॉ. राकेश कुमार (चीनी विश्वविद्यालय, हॉन्ग कॉन्ग) ने वैश्विक अवसरों, AI के जिम्मेदार उपयोग और रिसर्च एथिक्स (साहित्यिक चोरी से बचाव) पर मार्गदर्शन किया।
📖 प्रो. संजय हुड्डा ने प्रेरक कहानियों से छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
🎭 डीन प्रो. अदिति शर्मा ने DYCA, डॉ. संदीप कुमार ने NSS और डॉ. प्रियंका ने रेड क्रॉस की गतिविधियों से अवगत कराया तथा विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
🏫 डॉ. संदीप पुरवा, डॉ. प्रियंका रंगा, डॉ. मंजीत और डॉ. मेघा की अगुवाई में विद्यार्थियों को कैंपस विजिट कराया गया।
🎤 मंच संचालन डॉ. ईश्वर शर्मा द्वारा किया गया तथा प्रो. दीपक गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न (टोकन ऑफ लव) देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. पिंकी, डॉ. सुनिता यादव, डॉ. सरला सहित विभाग के सभी शिक्षक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नए सफर की शुरुआत करने वाले सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ! 💐✨