SNJJ School for Slum Area Children

SNJJ School for Slum Area Children WE ARE RUNNING A SCHOOL. WITHOUT FEE.WHERE CHILDREN OF SLUM(JHUGGI JHOPRI)AREA GET EDUCATION, MANNE

We believe that education can move a child beyond the stigma of poverty, and give that child the tools to reach his or her true and full potential.

30.11.2021 को *रेवाड़ी के उपायुक्त महोदय श्री यशेंद्र सिंह के द्वारा मुझे* रेवाड़ी के रेजांगला पार्क में मृदुल आश्रय संस...
30/11/2021

30.11.2021 को *रेवाड़ी के उपायुक्त महोदय श्री यशेंद्र सिंह के द्वारा मुझे* रेवाड़ी के रेजांगला पार्क में मृदुल आश्रय संस्था के द्वारा आयोजित पुष्प वितरण समारोह में *एस एन झुग्गी झोपड़ी स्कूल में सेवाएं देने के लिए शाल ओढ़ा कर कर एवं पुष्प देकर सम्मानित किया।* श्री देवेंद्र रूस्तगी की ओर से आयोजित मृदुला आश्रय के कार्यक्रम में उपायुक्त महोदय ने मेरे द्वारा एस एन झुग्गी झोपड़ी स्कूल के लिए की जा रही निस्वार्थ सेवाओं की प्रशंसा की तथा मुख्य अतिथि देश के प्रसिद्ध फ्लावर मैन श्री रामजी जयमल तथा एसडीएम बावल बीएमजी ग्रुप से श्री रिपुदमन गुप्ता डॉक्टर आदर्श सक्सेना डॉक्टर पवन गोयल रेवाड़ी चेंबर ऑफ कॉमर्स की प्रधान श्रीमती उर्वशी शर्मा रोटरी क्लब से श्रीमती अनुराधा जैन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री पदम जैन तथा प्रिंसिपल श्रीमती रेणुका अग्रवाल परमात्मा शरण यादव उषा शर्मा श्रीमती दीपा भारद्वाज तथा अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती प्रवीण मेहता को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा पूरे स्टाफ को भी सम्मानित किया।

हमारे रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के सहयोग से मैंने 54th बात रक्तदान कीया। समाचार पत्रों में गलती से 52nd लिखा गया
30/07/2021

हमारे रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के सहयोग से मैंने 54th बात रक्तदान कीया। समाचार पत्रों में गलती से 52nd लिखा गया

16/12/2019
एस एन झुग्गी झोपड़ी स्कूल में पढ़ने वाली मोनिका जिसकी उम्र लगभग 2 साल के आसपास है चाणक्य जैसी बुद्धि रखती है जिसकी वीडिय...
28/09/2019

एस एन झुग्गी झोपड़ी स्कूल में पढ़ने वाली मोनिका जिसकी उम्र लगभग 2 साल के आसपास है चाणक्य जैसी बुद्धि रखती है जिसकी वीडियो भी मैं भी आपको भेज रहा हूं

संदीप नारंग झुग्गी झोपड़ी स्कूल के बच्चों को पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मियों की ड्रेस रेड कलर का लोअर तथा ग्रीन कल...
16/05/2019

संदीप नारंग झुग्गी झोपड़ी स्कूल के बच्चों को पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मियों की ड्रेस रेड कलर का लोअर तथा ग्रीन कलर की टीशर्ट बनवाने का ऑर्डर दे दिया गया है एवं आज भी इतनी गर्मी में गरीबी के कारण 12 बच्चे बिना चप्पल के स्कूल में आए। उम्मीद करता हूं कि पिछले 10 वर्षों की तरह आप सब समाज के लोगों के सहयोग से लगभग दोनों स्कूलों के 125 बच्चों को ड्रेस एवं चप्पल उपलब्ध करवाई जाए। आप भी इस पुण्य कार्य के सहभागी बन सकते हैं यह खर्चा लगभग ₹75000 के आसपास आएगा। एक बच्चे का खर्चा लगभग ₹600 आएगा आप एक या अधिक बच्चे की ड्रेस के लिए जो भी सहयोग राशि इसमें देना चाहें आपका स्वागत है। आप मुझे फोन करके सूचना दे सकते हैं। संचालक .......नरेंद्र गुगनानी एवं मित्रगण

आप सहयोग राशि स्कूल के अकाउंट में नकद चेक द्वारा या एनईएफटी या किसी भी एप के द्वारा पंजाब नेशनल बैंक में ट्रांसफर करेंगे...
16/05/2019

आप सहयोग राशि स्कूल के अकाउंट में नकद चेक द्वारा या एनईएफटी या किसी भी एप के द्वारा पंजाब नेशनल बैंक में ट्रांसफर करेंगे तो ज्यादा अच्छा है जैसे ही आप ट्रांसफर करें कृपया मुझे व्हाट्सएप द्वारा उसका स्नैपशॉट या व्हाट्सएप पर लिखकर भेजें

[05/02, 5:22 pm] NARENDER GUGNANI: असली गरीब जरूरतमंद बच्चे तक पहुंचा रोटी बैंक।।। हरियाणा के दक्षिण रेंज के एडीशनल डायर...
05/02/2019

[05/02, 5:22 pm] NARENDER GUGNANI: असली गरीब जरूरतमंद बच्चे तक पहुंचा रोटी बैंक।।। हरियाणा के दक्षिण रेंज के एडीशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस श्रीकांत जाधव जी द्वारा शुरू की गई रोटी बैंक की मुहिम उस गरीब के मुंह का निवाला बनी है जो सचमुच जरूरतमंद है जिस बच्चे के मां बाप सुबह दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए जल्दी जल्दी निकल जाते हैं उनके घर में कई बार मां जल्दी में खाना भी नहीं बना पाती या रात को बाप ने शराब पीकर मार पिटाई की या मजदूर को मजदूरी का पैसा नहीं मिला उसके घर में आटा भी था या नहीं और भी कई इस किस्म की मजबूरियों के कारण कुछ बच्चे भूखे रह जाते हैं उनको एडीजीपी द्वारा शुरू की गई मुहिम जिसमें पुलिस महकमे के सरकारी क्वार्टरों में से पुलिस की जीप रोज सुबह होरन देती है पुलिस कर्मचारियों के परिवार की महिलाएं उस उस आवाज को सुनकर बहुत खुशी से अपने हाथों में कभी रोटी पर घी लगा हुआ किसी ने मक्खन लगाया हुआ किसी के हाथ में प्लेन परांठे किसी के हाथ में आलू के कहीं मक्की की रोटी कहीं बाजरे की अलग अलग तरह से लेकिन प्यार मिश्रित यह भोजन और पुलिस विभाग में बनी हुई रसोई में बनी गरम गरम सब्जी या दाल एक बड़े स्टील के ड्रम में डालकर पुलिस विभाग के 5 कर्मचारी जीप को लेकर सुबह 11:30 से 12:00 के बीच में एस एन झुग्गी झोपड़ी स्कूल कि दोनों शाखाओं में नंबर 1 मकान नंबर 1813 सेक्टर 4 के सामने वाले पार्क में तथा नंबर दो रेजांगला पार्क नजदीक बीएसएनल हुडा बाईपास पर कुल 100 से सवा सौ बच्चों को बड़े प्रेम से अत्यधिक प्रेम से खाना खिलाते हैं जो बच्चे घर से कटोरिया डिब्बा नहीं लाए उनको अपने पास से दोना तथा चम्मच भी देते हैं बच्चों के खाना शुरू करने के बाद लगभग 5 से 10 मिनट रुक कर बार बार पूछते हैं कि किसी को रोटी और सब्जी चाहिए तो ले लो बच्चे खाना खाकर तृप्त होकर पुलिस विभाग के परिवारों को दुआ करते हैं कि परमात्मा उनको खुशियां दे एवं ए डीजीपी साहब का भी शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने सितंबर 18 से जो मुहिम शुरू की है इसलिए वह धन्यवाद के पात्र है इसलिए कुछ बच्चे एक मोमेंटो बनवा कर अपनी अध्यापिका नीलम गुप्ता एवं स्कूल संचालक नरेंद्र गुरनानी के साथ दिल्ली रोड स्थित एडीजीपी कार्यालय में गए तभी पता लगा कि आदरणीय श्रीकांत जाधव जी किसी आवश्यक कार्य से शहर से बाहर जा रहे हैं बच्चे दिल्ली रोड के मुख्य मार्ग पर स्थित उनके कार्यालय के बाहर ही खड़े थे कि इतने में साहब की गाड़ी आ गई उन्होंने जैसे ही बच्चों को देखा गाड़ी रुकवा ई एवं बड़े प्यार से उनके साथ फोटो खिंचवा या और बच्चों को अपने गले लगाया और प्रेम से उनका मोमेंटो स्वीकार किया और उनको आश्वासन दिया कि मैं कुछ ही दिन में आकर आप सब बच्चों के साथ बैठकर बातें करूंगा और आप को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए जो भी मेरे से संभव होगा मैं आपकी मदद करूंगा स्कूल संचालक नरेंद्र गुगनानी ने उनका धन्यवाद किया एवं अभिनंदन किया उनकी इतनी सादगी की प्रशंसा की कि इतने बड़े अधिकारी होने के बावजूद भी उन्होंने गाड़ी रोककर बच्चों को प्यार किया उन्होंने कहा कि अगर सभी उच्च अधिकारी ऐसे ही इन बच्चों को प्रेम करें तो कोई ताकत विचलित नहीं सकती इन बच्चों को पढ़ लिख कर देश का अच्छा नागरिक बनने से

16 12 16 शनिवार को मैडम ऋचा जैन ने s n j j झुग्गी झोपड़ी स्कूल के लगभग 50 बच्चों को गरम स्वेटर दी एवं घर से अपने बच्चों ...
18/12/2016

16 12 16 शनिवार को मैडम ऋचा जैन ने s n j j झुग्गी झोपड़ी स्कूल के लगभग 50 बच्चों को गरम स्वेटर दी एवं घर से अपने बच्चों को एवं सासू मा को लेकर घर से बच्चों के पुराने कपड़े एवं खिलौने और भी बहुत सा सामान लाकर बच्चों को दिया उनका बहुत-बहुत धन्यवाद

दैनिक भास्कर अखबार एवं लाइंस क्लब रेवाड़ी तथा अखिल भारतीय महिला विकास परिषद के द्वारा संदीप नारंग झुग्गी झोपड़ी स्कूल के...
30/10/2016

दैनिक भास्कर अखबार एवं लाइंस क्लब रेवाड़ी तथा अखिल भारतीय महिला विकास परिषद के द्वारा संदीप नारंग झुग्गी झोपड़ी स्कूल के 125 बच्चों को दिवाली पर मिठाई पटाखे दिए एवं फल वितरित किए गए

Address

H. N. 1813 SECTOR 4
Rewari
123401

Telephone

+919416069988

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SNJJ School for Slum Area Children posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to SNJJ School for Slum Area Children:

Shortcuts

Share

Category