Government Thakur Ranmat Singh College Rewa

Government Thakur Ranmat Singh College Rewa GOVERNMENT COLLEGE

कॉलेज चलो अभियान
12/12/2025

कॉलेज चलो अभियान

https://youtu.be/nahewrfFIT0?si=6-79BcO-2uq1KKPQ
04/11/2025

https://youtu.be/nahewrfFIT0?si=6-79BcO-2uq1KKPQ

टी.आर.एस. कॉलेज, रीवा में जनरल उपेंद्र द्विवेदी का प्रेरक उद्बोधनयुवा अभिप्रेरण कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्नरीव.....

03/11/2025
टी.आर.एस. कॉलेज, रीवा में जनरल उपेंद्र द्विवेदी का प्रेरक उद्बोधनयुवा अभिप्रेरण कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्नरीवा। नैक द...
02/11/2025

टी.आर.एस. कॉलेज, रीवा में जनरल उपेंद्र द्विवेदी का प्रेरक उद्बोधन
युवा अभिप्रेरण कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न
रीवा। नैक द्वारा ‘ए’ ग्रेड से प्रत्यायित शासकीय ठाकुर रणमत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रीवा में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के संदर्भ में 01 नवंबर 2025 को आयोजित युवा अभिप्रेरण कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें भारतीय सेना के थल सेनाध्यक्ष माननीय जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथिगण के रूप में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के न्यायमूर्ति श्री व्ही.के. सिंह, एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र ताम्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी ने की।
दोपहर 02 बजे महाविद्यालय सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ. अवस्थी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया, तत्पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ सेनाध्यक्ष का उत्साहपूर्ण अभिनंदन किया। रेड क्रॉस इकाई के छात्रों के द्वारा क्लिपिंग कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह, माँ सरस्वती एवं शहीद पदमधर सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं तत्पश्चात सभागार पहुँचे, जहाँ सरस्वती वंदना ने वातावरण को भक्ति, ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। इसके पश्चात विभिन्न संकायों की ओर से अतिथियों का सम्मान हुआ- जनभागीदारी समिति की ओर से श्री राजेन्द्र ताम्रकार, डॉ. संजय सिंह द्वारा न्यायमूर्ति श्री व्ही.के. सिंह, डॉ. अजयशंकर पाण्डेय द्वारा उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, डॉ. अच्युत पाण्डेय (विज्ञान संकाय), डॉ. शालिनी दुबे (कला संकाय), डॉ. मनीष शुक्ल (वाणिज्य संकाय) एवं डॉ. महानंद द्विवेदी (प्रशासनिक अधिकारी) द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
प्राचार्य डॉ. अवस्थी ने मुख्य अतिथि का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान कर अभिनन्दन पत्र का वाचन एवं भेंट किया। मेजर जनरल उपेन्द्र द्विवेदी द्वारा महाविद्यालय को के-9 वज्र -टी भारत में निर्मित 155 मिमी/52 - कैलिबर ट्रैक्ड स्व-चालित हॉवित्जर टैंक की प्रतिकृति भेंट की। उल्लेखनीय है कि थल सेना अध्यक्ष द्वारा प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी को ‘एवार्ड ऑफ कमेन्डेशन कार्ड’ भेंट किया गया।
न्यायमूर्ति श्री व्ही.के. सिंह ने कहा कि वे छात्र जीवन से ही टी.आर.एस. कॉलेज से प्रभावित रहे हैं। उन्होंने रीवा की सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारे और समन्वय की सराहना करते हुए छात्रों को न्याय, नैतिकता और कर्तव्यनिष्ठा का पालन करने की प्रेरणा दी। उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने युवाओं में राष्ट्रभक्ति का भाव जगाते हुए कहा कि राष्ट्र सर्वोपरी है। युवाओं को कर्तव्यभाव से समाज एवं राष्ट्रनिर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह गौरव का क्षण है कि सैनिक स्कूल रीवा के दो पूर्व छात्र आज थल और जल सेना की कमान संभाल रहे हैं।
मुख्य अतिथि थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अत्यंत प्रेरक एवं ऊर्जावान उद्बोधन से छात्रों में नए संकल्प, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संचार किया। मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए उन्होंने बताया कि उनके पिता श्री कृष्ण द्विवेदी की शिक्षा इसी महाविद्यालय में हुई थी, अतः उनकी परवरिश में इस संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि रीवा की भूमि ने अनेक वीर सपूत राष्ट्र को दिए हैं, जिनमें कई वीर चक्र, शौर्य चक्र और अन्य सम्मान प्राप्त योद्धा शामिल हैं। वर्तमान में रीवा जिले के 350 अधिकारी और 500 अग्निवीर देश की सेवा में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है- यह युवा शक्ति तकनीकी व सामाजिक रूप से सजग है। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास, साहस, मातृभूमि प्रेम, एकता-अखंडता, तथा “जहाँ हैं, वहीं से आरंभ करें” का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “एक और एक ग्यारह होते हैं; सामूहिक प्रयास से ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य समय से पहले प्राप्त किया जा सकता है। यदि आपके पास विचार है, तो उसे कार्यरूप दें, सफलता स्वयं आपके पास आएगी।”
कार्यक्रम का संचालन प्रो. अखिलेश शुक्ल ने अत्यंत कुशलता, संयम एवं प्रभावशीलता के साथ किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं सूत्रधार डॉ. अमित तिवारी, विभागाध्यक्ष प्राणीशास्त्र, ने उत्कृष्ट समन्वय से आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। अंत में डॉ. शिप्रा द्विवेदी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह उपरांत एन.सी.सी. कैडेट्स एवं संकाय सदस्यों ने मुख्य अतिथि से भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस भव्य आयोजन ने टी.आर.एस. कॉलेज के गौरव, शैक्षणिक समृद्धि एवं युवाओं में राष्ट्रधर्म, आत्मविश्वास और चरित्रनिर्माण की भावना को और अधिक प्रखर बना दिया।

आज दिनांक 13/10/2025 को शास. ठाकुर रण. सिंह महाविद्या0 में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन व आदरणीय प्राचार्य डाॅ0 अर्पिता...
14/10/2025

आज दिनांक 13/10/2025 को शास. ठाकुर रण. सिंह महाविद्या0 में उच्च शिक्षा विभाग के
निर्देशन व आदरणीय प्राचार्य डाॅ0 अर्पिता अवस्थी जी के मार्गदर्शन में एक दिवसीय राष्ट्रीय आनलाईन परिचर्चा
(वेबीनार) का आयोजन हुआ, जिसका मुख्य विषय ‘‘अंतर्राष्ट्रीय टैरिफ नीति का घरेलू उद्योगों पर प्रभाव’’ था।
कार्यक्रम की शुरूआत माॅ बीणा वादनी के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुई जिसमें डाॅ0 अर्पिता
अवस्थी प्राचार्य शास.ठा.रण.सिंह महाविद्यालय रीवा (म.प्र.), डाॅ0 आर.एन.तिवारी जी विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र, डाॅ.
संजय शंकर मिश्रा विभागाध्यक्ष वाणिज्य, डाॅ. गुलशेर अहमद विभागाध्यक्ष बी.बी.ए. विभाग ने माता के समक्ष दीप
प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात डाॅ. दिलीप पाण्डेय जी बी.बी.ए. विभाग ने माननीय अतिथियों
का स्वागत किया, डाॅ0 गुलशेर अहमद विभागाध्यक्ष बी.बी.ए. विभाग ने विषय प्रवेश कराकर इस कार्यक्रम को आगे
बढ़ाया।
हमारे राष्ट्रीय आनलाईन परिचर्चा के मुख्य वक्ता डाॅ. आर. प्रसाद पूर्व कुलपति संत गहिरा गुरू
सरगुजा विश्वविद्यालय अंबिकापुर (छ0ग0) इन्होंने अर्थशास्त्र की उपयोगिता के साथ नए इनोवेशन के बारे में
बताया और कहा कि बिना इसके इस टैरिफ से हम उस तत्परता से सामना नही कर सकते जो हमंे करना है।
तत्पश्चात प्रमुख वक्ता के रूप में डाॅ0 राजकुमार आचार्य कुलपति जिवाजी विश्वविद्यालय
ग्वालियर (म0प्र0) ने सामाजिक विचार धारा में बदलाव के साथ स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन पर जोर दिया तथा
कहा कि ‘‘वोकल फार लोकल’’ जिससे हमारा देश विकास की राह पर आगे बढ़ सके।
तत्पश्चात डाॅ0 आर.एन.तिवारी जी विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र, ने अपने वक्तव्य में माननीय प्रधानमंत्री
श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन 2047 के साथ आगे बढ़ने की बात कही, और घरेलू उत्पादों के उपयोग पर जोर
देने को कहा।
प्रथम सत्र के अंत में डाॅ0 आरती मिश्रा वाणिज्य विभाग ने माननीयों का आभार प्रदर्शन किया
तथा डाॅ0 नारायण द्विवेदी बी.बी.ए. विभाग ने मंच संचालन किया।
द्वितीय सत्र के शुरूआत में रिसर्च पेपर का वाचन किया गया जिसमें प्रो0 अर्पिता मिश्रा, बी.बी.ए.
विभाग, डाॅ0 ईशा द्विवेदी वाणिज्य विभाग, डाॅ. मंजूश्री मिश्रा बी.बी.ए. विभाग, डाॅ. रत्नेश्वरी केशरी अर्थशास्त्र विभाग,
डाॅ. अभिनव तिवारी वाणिज्य विभाग, तथा कुमारी अन्नपूर्णा केशरी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी (उ0प्र0)
की शोध छात्रा ने मुख्य रूप से अपने-अपने रिसर्च पेपर का वाचन किया।
द्वितीय सत्र के अंत में डाॅ. भावना साहू प्राध्यापक अर्थशास्त्र विभाग ने सभी प्रतिभागियों एवं अन्य
का आभार प्रदर्शन किया तथा मंच संचालन डाॅ. नारायण द्विवेदी बी.बी.ए. विभाग ने किया। इस कार्यक्रम में
प्रमुखता से अर्थशास्त्र विभाग से प्रो. मुकेश शाह व समस्त विभाग, वाणिज्य विभाग से डाॅ0 मनीष शुक्ला डाॅ0
अंकुल पाण्डेय, प्रो0 सुखेन्द्र चैधरी व समस्त विभाग तथा बी.बी.ए. विभाग के समस्त प्राध्यापकगण व छात्र/छात्राएं
मौजूद थे।
सधन्यवाद!

शासकीय ठाकुर रणमत सिंह स्वशासी महाविद्यालय, रीवाप्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों का सम्मान समारोह सम्पन्नय...
13/09/2025

शासकीय ठाकुर रणमत सिंह स्वशासी महाविद्यालय, रीवा
प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों का सम्मान समारोह सम्पन्न
युवा ही राष्ट्र की सच्ची पूंजी- उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
जनभागीदारी एवं स्ववित्तीय शिक्षकों सहित कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि की घोषणा
रीवा। ज्ञान, साधना और संस्कार का संगम जब महाविद्यालय की प्रांगण में उत्सव का रूप ले लेता है, तब शिक्षा का वास्तविक स्वरूप दिखाई देता है। 12 सितम्बर 2025 का दिन शासकीय ठाकुर रणमत सिंह स्वशासी महाविद्यालय, रीवा के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया, जब यहां प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करना था, जिन्होंने अपनी मेधा और श्रम से प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय और परिवार का गौरव बढ़ाया।
पूर्वान्ह 12 बजे सभागार में समारोह का आरंभ हुआ। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ वातावरण भक्ति और ज्ञान की आलोकधारा से प्रकाशित हो उठा। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल तथा विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र ताम्रकार का भव्य स्वागत पुष्पगुच्छ अर्पित कर किया गया। स्वागत क्रम में प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. महानन्द द्विवेदी, प्राध्यापक प्रतिनिधि डॉ. अजय शंकर पाण्डेय, अतिथि विद्वान डॉ. कमलेश मिश्र, जनभागीदारी एवं स्ववित्तीय शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. विकास दुबे, कार्यालयीन कर्मचारी प्रतिनिधि श्री चंद्रकान्त मिश्र तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रतिनिधि श्री रामप्रकाश ने अपनी-अपनी ओर से श्रद्धाभाव से अभिनंदन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर अखिलेश शुक्ल के द्वारा किया गया।
स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुक अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए महाविद्यालय में संचालित नवीन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने भविष्य की योजना के अंतर्गत महाविद्यालय को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की रूपरेखा भी साझा की। इसके पश्चात समारोह का औपचारिक प्रारंभ हुआ। नियंत्रक डॉ. शालिनी दुबे के संयोजन में संकायवार प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र तथा कक्षावार प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र शुक्ल के कर कमलों द्वारा प्रदान किए गए। इसी क्रम में डॉ. शिप्रा द्विवेदी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कराए, डॉ. सरिता कदम ने एन.सी.सी. ‘बी’ प्रमाण पत्र, डॉ. नागेश त्रिपाठी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमाण पत्र छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कराए। कार्यक्रम में श्री व्यंकटेश पाण्डेय, अध्यक्ष, नगर पालिक निगम रीवा तथा श्रीमती नीता कोल अध्यक्ष जिला पंचायत रीवा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
विशिष्ट अतिथि श्री राजेन्द्र ताम्रकार ने अपने उद्बोधन में शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के पथ पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जनभागीदारी समिति सदैव छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक बनी रहेगी।
मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का प्रेरक संबोधन पूरे सभागार में गूंज उठा। उन्होंने कहा कि आज की युवा प्रतिभाएँ ही राष्ट्र की सच्ची पूंजी हैं। मेहनत और लगन से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। आज जिन विद्यार्थियों ने प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है, उनकी सफलता के पीछे कठिन परिश्रम की साधना है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपनी प्रतिभा और निष्ठा से प्रदेश और राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करें। जिन छात्रों का नाम प्रवीण्य सूची में शामिल नहीं हो सका, उन्हें और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। असफलता हमें सफलता की राह दिखाती है। इसलिए निराश न होकर छात्रों को जुनून और आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्टता की ओर बढ़ना चाहिए। सफलता के साथ-साथ संस्कार भी अति आवश्यक हैं। शिक्षा तभी पूर्ण है जब उसमें संस्कृति और मूल्यों का समावेश हो। युवाओं को सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय रहना चाहिए।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेनी चाहिए क्योंकि युवा ही राष्ट्र की रीढ़ और भविष्य के नियंता हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुखद और उज्ज्वल है। वर्ष 2047 तक भारत पूर्ण रूप से विकसित होकर विश्व में महाशक्ति के रूप में उभरेगा और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी।
समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने घोषणा करते हुए कहा कि महाविद्यालय में कार्यरत जनभागीदारी एवं स्ववित्तीय शिक्षकों के मानदेय में प्रतिमाह रू.5000 की वृद्धि की गई है। इसी प्रकार कुशल श्रमिकों के मानदेय में रू.2955, अर्धकुशल श्रमिकों के मानदेय में रू.2613 तथा अकुशल श्रमिकों के मानदेय में 2470 प्रतिमाह की वृद्धि स्वीकृत की गई है। यह बढ़ा हुआ मानदेय अगस्त पेड, सितम्बर 2025 से लागू होगा। यह घोषणा होते ही पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। शिक्षकों और कर्मचारियों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी और उनके हृदय कृतज्ञता से भर गए।जनभागीदारी समिति, महाविद्यालय प्रशासन तथा प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी के प्रति आभार प्रकट करते हुए सभी ने करतल ध्वनि से उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। यह क्षण महाविद्यालय परिवार के लिए उत्सव और गौरव का बना। समारोह के अंत में डॉ. ज्योत्सना द्विवेदी ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में जनभागीदारी समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, जनभागीदारी एवं स्ववित्तीय शिक्षक, कर्मचारीगण तथा छात्र एवं छात्राओं ने सहभागिता की। पूरा सभागार उत्साह, गर्व और आनंद से सराबोर था। यह दिन छात्रों की मेधा, शिक्षकों की साधना और समाज के सहयोग का साक्षी बनकर इतिहास के पन्नों में अमर हो गया।

Teacher days
09/09/2025

Teacher days

आयोजक: शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय, रीवा (म.प्र.)।​व्याख्यान का विषय: “विकसित भारत @2047 की संभावनाएँ एवं चुनौतिय...
28/08/2025

आयोजक: शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय, रीवा (म.प्र.)।
​व्याख्यान का विषय: “विकसित भारत @2047 की संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ”।
​मुख्य वक्ता: डॉ. एन.जी. पेण्डसे।
​संयोजक: अर्थशास्त्र विभाग।
​प्राचार्य: डॉ. अर्पिता अवस्थी।
​विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र: डॉ. आर.एन. तिवारी।

24/08/2025

Address

Civil Line
Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government Thakur Ranmat Singh College Rewa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share