Navoday Public School Amwa

Call Directions

Navoday Public School Amwa Nursery to Class VIII CBSE Pattern English Medium School

05/07/2026

Saturday Activity .....

03/06/2026

*विद्यालय प्रवेश सूचना 2026-27*

"सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारंभ!"

नमस्कार अभिभावकगण,

हमारे विद्यालय नवोदय पब्लिक स्कूल अमवा में कक्षा नर्सरी से 8 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। हम शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

*हमारी विशेषताएँ:*
- *शैक्षणिक उत्कृष्टता*: अनुभवी शिक्षक
- *सुविधाएं*: डिजिटल लैब, लाइब्रेरी, खेल मैदान, CCTV सुरक्षा
- *गतिविधियाँ*: संगीत, नृत्य, कोडिंग, स्पोर्ट्स, ओलंपियाड तैयारी
- *सीमित सीटें*: व्यक्तिगत ध्यान के लिए छात्र-शिक्षक अनुपात संतुलित

*प्रवेश प्रक्रिया:*
1. *फॉर्म उपलब्ध*: 1 जून 2026 से विद्यालय कार्यालय पर
2. *अंतिम तिथि*: 30 जून 2026
3. *कक्षा I से ऊपर के लिए सीटें सीमित हैं। अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए आज ही पंजीकरण कराएं।

*संपर्क करें:*
नवोदय पब्लिक स्कूल अमवा
पता: बीड़ा सेमरिया रोड टिकिया मोड़ अमवा।
फोन: WhatsApp: 9039765811,9200457131

_स्कूल विज़िट के लिए रविवार सुबह 7 से दोपहर 2 बजे आएं।

नोट: नवोदय पब्लिक स्कूल अमवा में आपका स्वागत है - जहाँ सपने उड़ान भरते हैंl

नवोदय पब्लिक स्कूल, अमवा में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्ननवोदय पब्लिक स्कूल, अमवा में दिनांक 21 मार्च 2026 को ...
23/03/2026

नवोदय पब्लिक स्कूल, अमवा में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
नवोदय पब्लिक स्कूल, अमवा में दिनांक 21 मार्च 2026 को वार्षिकोत्सव, होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, गीत, नाटक एवं देशभक्ति कार्यक्रम शामिल रहे। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।
विद्यालय के निर्देशक श्री रावेंद्र द्विवेदी ने अपने संबोधन में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया तथा अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही होली मिलन कार्यक्रम में सभी ने आपसी प्रेम एवं सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया गया तथा अंत में सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।विद्यालय परिवार के शिक्षक मनीष पयासी, आराधना द्विवेदी, विद्योत्तमा पाण्डेय, प्रीतू सिंह, स्वपनिल तिवारी , शानू द्विवेदी, सपना कुशवाहा, योगेश तिवारी, जया शुक्ला, रेनू सिंह, योगेन्द्रमणि शर्मा,अंजू कुशवाहा मुनेन्द्र कुशवाहा उपस्थित रहे।

13/03/2026

*YOU ALL ARE WELCOME TO OUR ANNUAL FUNCTION.*

01/03/2026

Admission open....

09/02/2026
Celebrating New Beginnings: A Farewell to the Remarkable Batch of 2025-26.
08/02/2026

Celebrating New Beginnings: A Farewell to the Remarkable Batch of 2025-26.

05/02/2026

Admission open 2026-27

Admission open 2026-27
05/02/2026

Admission open 2026-27

नवोदय पब्लिक स्कूल, अमवां में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।नवोदय पब्लिक स्कूल, अमवां में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही ...
26/01/2026

नवोदय पब्लिक स्कूल, अमवां में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
नवोदय पब्लिक स्कूल, अमवां में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे विद्यालय के मुख्य अतिथि श्री धीरेंद्र द्विवेदी , विशिष्ट अतिथि श्री ऋषिकेश तिवारी,श्री गणेश द्विवेदी, संचालक श्री रावेन्द्र द्विवेदी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। राष्ट्रगान के पश्चात सभी ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक,भाषण एवं कविताएँ शामिल रहीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया।
विशेष आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध संगीतकार श्री रघुवीर शरण श्रीवास्तव ‘सुर संग्राम’ विजेता रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. अन्यपूर्णा भदौरिया (एम.बी.बी.एस.) द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया गया।
समारोह के अपने उद्बोधन में अतिथियों ने बच्चों को देशभक्ति, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का महत्व बताया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र को ‘बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड’ देकर सम्मानित किया गया।
समारोह का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन , विद्यालय परिवार के शिक्षक मनीष पयासी, आराधना द्विवेदी, विद्योत्तमा पाण्डेय, प्रीतू सिंह, स्वपनिल तिवारी, शकुंतला अग्निहोत्री, शानू द्विवेदी, सपना कुशवाहा, योगेश तिवारी, जया शुक्ला, रेनू सिंह, विकास शुक्ला, अंजू कुशवाहा उपस्थित रहे।

Address

Amwa
Rewa
486446

Opening Hours

Monday 8am - 2pm
Tuesday 8am - 2pm
Wednesday 8am - 2pm
Thursday 8am - 2pm
Friday 8am - 2pm
Saturday 8am - 2pm

Telephone

+919039765811

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Navoday Public School Amwa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category