Makhanlal Chaturvedi University Rewa Campus

Makhanlal Chaturvedi University Rewa Campus Campus of Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal

Running Courses: MA-MC (Master of Arts and Mass Communication), M.Sc. - EM (Master of Science and Electronic Media), MA-J (Master of Arts and Journalism), BAMC (Bachelor of Arts and Mass Communication), PGDRJ - (Post Graduate Diploma in Rural Journalism), PGDCA, DCA.

80वां स्वाधीनता दिवस: माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय रीवा परिसर में फहराया गया तिरंगा.रीवा। माखनलाल चतुर्वेद...
15/08/2026

80वां स्वाधीनता दिवस: माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय रीवा परिसर में फहराया गया तिरंगा.

रीवा। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, रीवा परिसर में 80वां स्वाधीनता दिवस अत्यंत उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर परिसर में ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में एडजंक्ट प्रोफेसर जयराम शुक्ला तथा परिसर निदेशक डॉ. सतेंद्र डहेरिया मुख्यरूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयराम शुक्ला ने कहा कि देश आज अपनी स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और यह समय महान सपूतों के त्याग व बलिदान को नमन करते हुए नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का है। भारत अब छोटे सपनों के बजाय 2047 तक 'विकसित भारत' के बड़े विज़न को लेकर आगे बढ़ रहा है। आत्मनिर्भरता ही हमारे विकास का मूल आधार है। आज का भारत तकनीक, रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। देश 'सप्त सिंधु' यानी शक्ति की सात धाराओं—युवा शक्ति, उन्नत कृषि व खाद्य प्रसंस्करण, तकनीक व नवाचार, गतिशक्ति और निर्बाध कनेक्टिविटी, मजबूत रक्षा चक्र, पर्यावरण अनुकूल नीली अर्थव्यवस्था और भारत की समृद्ध सॉफ्ट पावर के बल पर विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकसित भारत का यह सपना तभी साकार होगा जब विकास समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।
वहीं समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सतेंद्र डहेरिया ने कहा कि राष्ट्र का निर्माण केवल नीतियों से नहीं, बल्कि नागरिकों की कार्य संस्कृति, दृढ़ इच्छाशक्ति और सोच में बदलाव से होता है। आज भारत स्वदेशी के मूल मंत्र के साथ वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहा है। सेमीकंडक्टर चिप्स से लेकर लड़ाकू विमानों और हाइड्रोजन ट्रेनों के निर्माण तक, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का परचम लहरा रहा है। इस राष्ट्र निर्माण में हमारी मातृशक्ति और युवाओं की भूमिका सबसे अहम है और बेटियां अब हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। 2047 के लक्ष्यों को पाने के लिए हमारे युवाओं को तकनीक, एआई और नवाचार के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी वैश्विक नेतृत्व संभालना होगा। नशा मुक्त समाज का निर्माण और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सजगता ही शहीदों के सपनों के भारत का निर्माण करेगी।
समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम और कविता पाठ प्रस्तुत किया। अंत में रीवा परिसर के समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने 'विकसित भारत @2047' और 'नशा मुक्त भारत' का संकल्प लिया। इस अवसर पर परिसर के प्राध्यापक, अधिकारी, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
HighlightPRO RewaJansampark Madhya PradeshDr Mohan YadavVijay Manohar TiwariJayram ShuklaMcu Rewa CampusMadhya Pradesh PoliceMakhanlal Chaturvedi University Rewa CampusMinistry of Education

14/08/2026

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय रीवा परिसर में ‘अखंड भारत अभियान’ एवं ‘तिरंगा यात्रा’ का भव्य आयोजन
HighlightMadhya Pradesh PoliceMcu Rewa CampusPRO RewaJayram ShuklaVijay Manohar TiwariDr Mohan YadavJansampark Madhya Pradesh
रीवा: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रीवा परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से ओत-प्रोत ‘अखंड भारत अभियान’ एवं ‘तिरंगा यात्रा’ का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा जिम्मेदार नागरिकता के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान परिसर के प्रथम सेमेस्टर के छात्र अभय चौरसिया ने तिरंगा यात्रा के ऐतिहासिक महत्व और इसके गौरवशाली इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल भारत की राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विश्वविद्यालय के एडजंक्ट प्रोफेसर जयराम शुक्ला ने भारत के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के विभिन्न ऐतिहासिक पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय इतिहास और संस्कृति को गहराई से समझने तथा पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक एवं तथ्यपरक दृष्टिकोण विकसित करने का आह्वान किया।
वहीं, परिसर निदेशक डॉ. सतेंद्र डहेरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में पत्रकारिता की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आज फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाएं सामाजिक सौहार्द एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती हैं। ऐसे समय में भावी पत्रकारों का दायित्व है कि वे किसी भी सूचना को प्रसारित करने से पहले उसकी तथ्यात्मक पुष्टि करें और सत्य एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दें।
कार्यक्रम में डॉ. दिव्य शंकर मिश्रा, डॉ. वंदना तिवारी, अंबुज मिश्रा, राहुल चतुर्वेदी, तरुण त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

MCU ऑल इंडिया रैंकिंग में टॉप 50 यूनिवर्सिटी में अकेली मीडिया यूनिवर्सिटीनए सत्र का शुभ समाचारभोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी र...
05/08/2026

MCU ऑल इंडिया रैंकिंग में टॉप 50 यूनिवर्सिटी में अकेली मीडिया यूनिवर्सिटी

नए सत्र का शुभ समाचार

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल को इंडिया टुडे बेस्ट यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में टाॅप 50 यूनिवर्सिटी में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि एमसीयू देश का पहला और पुराना सरकारी विश्वविद्यालय है जो मास कम्युनिकेशन, पत्रकारिता और मीडिया जैसे विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अध्ययन एवं रिसर्च के लिए स्थापित हुआ था। वर्तमान में एमसीयू के परिसरों में कंप्यूटर एवं आईटी, न्यू मीडिया टेक्नालाजी, प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग तथा प्रबंधन आदि प्रोफेशनल और इंडस्ट्री ओरिएंटेड विषयों में यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों का संचालन होता है। इस रैंकिंग में देश के टाॅप 10 मास कम्युनिकेशन यूनिवर्सिटी में एमसीयू को शामिल किया गया है। साथ ही इस रैंकिंग में एमसीयू टाॅप 50 यूनिवर्सिटी में एकमात्र मीडिया यूनिवर्सिटी के रूप में शामिल है।

रैंकिंग सर्वे में विश्वविद्यालय श्रेणी में एमसीयू शिखर के 40वें विश्वविद्यालय के रूप में शामिल किया गया है। पिछले वर्ष की सूची में एमसीयू 43वें स्थान पर था। ब्रांड रेप्युटेशन और गर्वनेंस, अकादमिक रिसर्च एक्सिलेंस, इन्फ्रास्ट्रक्चर, लीडरशिप तथा स्टूडेंट प्लेसमेंट आदि विविध मापदंडों पर हुई इस देशव्यापी रैंकिंग में एमसीयू ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। इस प्रदर्शन पर एमसीयू के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय लगातार अकादमिक गुणवत्ता एवं शैक्षणिक उन्नयन की दिशा में प्रयासरत है। देश में मीडिया पाठ्यक्रम संचालित करने वाले विश्वविद्यालयों में एआई को अपने पाठ्यक्रमों में समाहित करने में एमसीयू अग्रणी रहा है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों में भी खुशी व्याप्त है।

Highlight

विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प.प्रधानमंत्री मोदी ने किया 100 सप्ताह के राष्ट्रव्याप...
02/08/2026

विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प.
प्रधानमंत्री मोदी ने किया 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल बोले — नशा मुक्त युवा शक्ति ही विकसित भारत का आधार

रीवा: देश की युवा शक्ति को नशे से बचाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। अभियान अगले 100 सप्ताह तक जन-आंदोलन के रूप में चलेगा। रीवा में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, रीवा परिसर तथा अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ‘माय भारत’ और एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त समाज का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवा ऊर्जा ही भारत का सबसे बड़ा सामर्थ्य है। विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं को नशे से बचाना आवश्यक है। जब देश का युवा संकल्प लेता है तो असंभव को भी संभव कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जन-जन का आंदोलन है। अगले 100 सप्ताह तक स्कूल, कॉलेज, सामाजिक एवं युवा संगठन इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
प्रधानमंत्री ने ‘माय भारत’, एनएसएस और युवा संगठनों से अभियान के अग्रदूत बनने का आह्वान करते हुए कहा कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को अलग-थलग करने के बजाय उनका हाथ पकड़कर मुख्यधारा में वापस लाना होगा। परिवार, शिक्षण संस्थान, नागरिक समाज और सामाजिक-आध्यात्मिक संगठनों के सामूहिक प्रयास से ही नशा मुक्त भारत का संकल्प साकार होगा।

नशा मुक्त अभियान में रीवा बनेगा उदाहरण : राजेंद्र शुक्ल

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को दीमक की तरह खोखला करता है। भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है और यदि युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लगे तो भारत को दुनिया की अग्रणी शक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर शुरू हुआ यह 100 सप्ताह का अभियान रीवा और पूरे विंध्य के गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाया जाएगा। रीवा इस अभियान में उदाहरण प्रस्तुत करे, इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने युवाओं से ‘नशा मुक्त रीवा-विकसित रीवा’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

हर घर से उठे नशे के खिलाफ आवाज : जनार्दन मिश्रा

विशिष्ट अतिथि सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को केवल कानून और पुलिस के भरोसे समाप्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए परिवार और समाज में जागरूकता जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अभियान का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनने का आह्वान करते हुए कहा कि माता-पिता और बच्चों के बीच संवाद बढ़े तथा परिवार में आपसी दूरी कम हो तो युवाओं को नशे की ओर जाने से काफी हद तक रोका जा सकता है।

चरित्र निर्माण का केंद्र हैं विश्वविद्यालय : प्रो. कुंडारिया

स्वागत उद्बोधन में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेंद्र कुंडारिया ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने के केंद्र नहीं, यह चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने वाला संस्थान भी हैं। प्रधानमंत्री का आह्वान तथा एनएसएस और ‘माय भारत’ की संयुक्त पहल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
हर रविवार होंगी नशा मुक्ति की गतिविधियां
100 सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत प्रत्येक रविवार शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक स्तर पर नशा मुक्ति से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें वाकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नुक्कड़ नाटक, कला प्रतियोगिताएं और संवाद कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम से देशभर के 10 हजार से अधिक स्थान वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. महेंद्र मणि द्विवेदी, कुलसचिव नीरजा नामदेव, अभिमन्यु प्रसाद, (समन्वयक रासेयो प्रकोष्ठ APSU ), डॉ. सत्येंद्र डेहरिया, एडजंक्ट प्रोफेसर जयराम शुक्ला, सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में एनएसएस एवं माय भारत स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
यह आयोजन अभिमन्यु प्रसाद, (समन्वयक रासेयो प्रकोष्ठ APSU ) के कुशल समन्वय में हुआ तथा कार्यक्रम का संचालन एनएसएस स्वयंसेवक रचित मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ समाज को नशा मुक्त बनाने तथा दूसरों को इसके लिए जागरूक करने की शपथ ली।

📣 पत्रकारिता के क्षेत्र में शानदार करियर बनाने का सबसे बड़ा मौका! 📣क्या आप मीडिया, न्यूज़ और जनसंचार की दुनिया में अपनी ...
23/07/2026

📣 पत्रकारिता के क्षेत्र में शानदार करियर बनाने का सबसे बड़ा मौका! 📣
क्या आप मीडिया, न्यूज़ और जनसंचार की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं?
अब डिग्री के साथ पत्रकारिता करने का आख़िरी और सुनहरा अवसर आपके शहर में आ गया है!
🏛️ संस्थान: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, रीवा परिसर
🎓 प्रवेश के लिए उपलब्ध कोर्सेज:
✅ यदि आप 12वीं पास हैं:
* BAMC (Bachelor of Arts in Mass Communication)
* मीडिया जगत में अपने सुनहरे भविष्य की एक मजबूत शुरुआत करें!
✅ यदि आप ग्रेजुएट (स्नातक) हैं:
* MAMC (Master of Arts in Mass Communication)
* MAJ (Master of Arts in Journalism)
* मास्टर डिग्री के साथ पत्रकारिता और जनसंचार में विशेषज्ञ बनें!
🌟 MCU रीवा परिसर ही क्यों चुनें?
* देश के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त डिग्री।
* बेहतरीन शैक्षणिक माहौल और अनुभवी मार्गदर्शन।
* सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि फील्ड रिपोर्टिंग और मीडिया की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग।
⏳ यह आख़िरी मौका हाथ से न जाने दें!
आज ही अपना प्रवेश सुनिश्चित करें और एक सफल पत्रकार बनने की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ाएं।
📍 संपर्क व स्थान:
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, रीवा परिसर (म.प्र.)
मोबाइल नंबर- +91 92290 70735 ,8269809330
9981340025

MCU secured 9th rank ,as best college..last year we were at 10th position
30/06/2026

MCU secured 9th rank ,as best college..last year we were at 10th position

22/06/2026
एमसीयू के  यूजी एवं पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी Makhanlal Chaturvedi University Jansampark Madhya Pra...
22/06/2026

एमसीयू के यूजी एवं पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी
Makhanlal Chaturvedi University
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Rewa
PRO Sidhi PRO Satna PRO Singrauli

17/06/2026

MCU ADMISSIONS for 2026-2027
Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism & Communication, Rewa Campus
Join the Future of Communication and AI
MCU Admissions for the session 2026–27

Last Date to Apply – 10 July 2026
Makhanlal Chaturvedi University
PRO Rewa Jansampark Madhya Pradesh


Address

University Road
Rewa
486003

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm

Telephone

+917662299250

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Makhanlal Chaturvedi University Rewa Campus posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Makhanlal Chaturvedi University Rewa Campus:

Shortcuts

Share

Category