16/09/2021
📝मां विद्या कोचिंग संस्थान पटेहरा📝
👮वर्दी अब दूर नहीं👮
SSC/Army/police etc हेतु👮
💪मेहनत आपकी मार्गदर्शन हमारा ☝️
✍️ हिन्दी - वाक्यांश के लिए एक शब्द✍️
(गत वर्षों पर आधारित प्रश्न)
༺═
● जो सदा से चला आ रहा है – अनवरत
● जो कभी नहीं मरता – अमर्त्य, अमर
● जो आगे (दूर) की न सोचता हो – अदूरदर्शी
● जो आगे (दूर) की सोंचता हो – अग्रसोची, दूरदर्शी
● धरती (पृथ्वी) और आकाश के बीच का स्थान – अंतरिक्ष
● जिसका कोई अर्थ न हो – अर्थहीन
● जिस पर आक्रमण न किया गया हो – अनाक्रांत
● जिसे जीता न जा सके – अजेय
● बिना वेतन काम करने वाला – अवैतनिक
● जिसका जन्म पहले हुआ हो (बड़ा भाई) – अग्रज
● दोपहर के बाद का समय – अपराह्न
● जो पराजित न किया जा सके – अपराजेय
● अधिक बढ़ा-चढ़ा कर कहना – अतिशयोक्ति, अतियुक्ति (B.Ed.)
● जिसका परिहार (त्याग) न हो सके/जिसको छोड़ा न जा सके – अपरिहार्य
● जो कानून के प्रतिकूल हो/जो विधि के विरुद्ध हो – अवैध, अविधिक (UPPCS, IAS)
● जो समय पर न हो – असामयिक (UPPCS)
● जो अवश्य होने वाला हो – अवश्यम्भावी (APO, UPPCS)
● जो सबके अन्तःकारण की बात जानने वाला हो – अन्तर्यामी (MPPCS)
● जिसका इलाज न हो सके – असाध्य (RO)
● किसी कार्य के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता – अनुदान (UKPCS)
● व्यर्थ/अनुचित खर्च करने वाला – अपव्ययी
● जिसकी पहले से कोई आशा न हो – अप्रत्याशित
● पुरुष जो अभिनय करता हो – अभिनेता
● जो भेदा या तोड़ा न जा सके – अभेद्य
● जिसका जन्म छोटी जाति (निचले वर्ण) में हुआ हो – अंत्यज (RO)
● जो अभी-अभी उत्पन्न हुआ हो – अद्यःप्रसूत (UPPCS)
● जिसको क्षमा न किया जा सके – अक्षम्य (Low Sub.)
● जो न जाना जा सके – अज्ञेय
● जो कुछ न जानता हो – अज्ञ, अज्ञानी
● कम बोलने वाला – अल्पभाषी, मितभाषी
● थोड़ा जानने वाला – अल्पज्ञ
● जिसका कभी अन्त न हो – अनन्त
● जिसका माँ-बाप न हो – अनाथ
.सलेक्सन सिर्फ बातों से या सिर्फ सोचने से नहीं होगा , उसके लिए आपको आज अभी से हमारे साथ लगना पड़ेगा ..।चकाचौंध से हटकर अपने बेहतर भविष्य का निर्माण करें अन्यथा दिन है साहब ये भी गुजर जाएगा।
Contact us📲 9752239305
📲 9981009013
.....धन्यवाद!......