25/03/2026
*छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय न्यू चिल्ड्रेन एकेडमी जवा हुआ गौरवान्वित......*
*🥇 छात्रा शैलजा मौर्या (575) 96%ने 08वीं में प्रथम एवं अंशिका तिवारी ( 571) 95.17 ने द्वितीय तथा 05वीं में गुलशन सिंह (355) 89% ने प्रथम स्थान अर्जित किया।*
💫 *छात्रा अंशिका तिवारी और मानवी तिवारी ने हिंदी विषय में 100 में 100 अंक अर्जित किया*
*🥈 जवा.* न्यू चिल्ड्रेन एकेडमी हायर सेकंडरी स्कूल जवा के 05वी एवं 08वीं परीक्षा परिणाम सूची में कक्षा 08वीं से शैलजा मौर्या 96% प्रथम, अंशिका तिवारी 95%, मानवी तिवारी 95%, परी तिवारी 95% शैलजा पाठक 95% ने द्वितीय, आराध्या गुप्ता 94%, अंशिका तिवारी 94% शिखा तिवारी ने 94% लक्ष्मी सेन 94% ने तृतीय स्थान , श्रेया नापित 93%, आर्यन मिश्रा 93%, प्रज्ञा द्विवेदी 93% ने चतुर्थ स्थान, आयुषी सेन 91%, साक्षी द्विवेदी 91% ने पंचम स्थान अर्जित किया
वही कक्षा 05वीं से गुलशन सिंह ने 89 % अंक अर्जित कर संस्था स्तर पर प्रथम और शि तिवारी ने 86.25 % द्वितीय स्थान, ओम मौर्य 86% ने तृतीय स्थान अर्जित कर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 05वीं एवं 08वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक इंजी. विवेक शुक्ला ने पूरी शिक्षकीय टीम एवं विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। विद्यालय के प्राचार्य डॉ विनीत कुमार मिश्र ने छात्रों को दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाए दी तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि अंग्रेज़ी माध्यम 08वीं के दर्ज 60 विद्यार्थियों में से 17 विद्यार्थी 90 से 96% , 36 विद्यार्थी ने 80 से 90% जबकि संस्था के कक्षा 08वीं का कोई भी छात्र 78% से नीचे परिणाम नहीं प्राप्त किया।
ऐसे कक्षा पांचवी के 85 विद्यार्थी में से सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। साथ ही अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों की मेहनत पर आभार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पुनीत शुक्ला, अनीता मिश्रा, सत्यनारायण जायसवाल, राधेश्याम मिश्रा, स्नेहल तिवारी, जया मिश्रा, अनामिका द्विवेदी, कृष्णेंद्र मिश्रा, पुष्पराज सिंह, बृजेश मिश्रा, मनोज गुप्ता, नवनीत मिश्रा, आकांक्षा चतुर्वेदी, सरिता तिवारी, शिवानी पांडे, सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओ सहित अभिभावको ने शुभकामनाए प्रेषित की।