ABIC, Renukoot

Call Directions Website Contact the school

ABIC, Renukoot सा विद्या या विमुक्तये

आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में जिला स्तरीय संस्कृत प्रतिभा अन्वेषण-2026 का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण...
14/09/2026

आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में जिला स्तरीय संस्कृत प्रतिभा अन्वेषण-2026 का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि, संस्कार एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा संस्कृत की समृद्ध परंपरा से नई पीढ़ी को जोड़ना रहा।





ये सम्मान  निष्ठा, समर्पण, अनुशासन और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 👏💐 #श्रेष्ठशिक्षक  #शिक्षकसम्मान        ...
12/09/2026

ये सम्मान निष्ठा, समर्पण, अनुशासन और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 👏💐
#श्रेष्ठशिक्षक #शिक्षकसम्मान

अदित्य बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया।...
07/09/2026

अदित्य बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, कविता, भाषण एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखते हैं।

#शिक्षकदिवस #शिक्षकसम्मान #गुरु_सम्मान #स्कूल_कार्यक्रम #ज्ञान_का_प्रकाश

आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के स...
24/08/2026

आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं प्रेरणा प्रदान की गई।

कार्यक्रम में रेणुकूट एवं रेनुसागर क्लस्टर के प्रमुख श्री समीर नायक, क्लस्टर एचआर हेड श्री जसबीर सिंह, विद्यालय के प्रबंधक श्री अजय कुमार सिन्हा, प्रधानाचार्य श्री दयानंद शुक्ल तथा वाइस प्रिंसिपल श्री विजय भागवत पाटिल सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अतिथियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनकी सफलता की सराहना की। अपने संबोधन में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम के साथ-साथ अभिभावकों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

🏸🏓 70वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 🏆हिंडाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिए...
23/08/2026

🏸🏓 70वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 🏆

हिंडाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा खेलकूद के अंतर्गत 70वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन कर कई वर्गों में विजेता एवं उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ल तथा उप-प्रधानाचार्य विजय भगवत पाटिल द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

मुख्य अतिथि ने खेलों को शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Independence Day celebrations 2026 at ABIC Renukoot
18/08/2026

Independence Day celebrations 2026 at ABIC Renukoot

आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेनुकूट में आयोजित विद्यार्थी परिषद पद अलंकरण समारोह 2026 के अवसर पर नव-निर्वाचित छात्र ...
03/08/2026

आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेनुकूट में आयोजित विद्यार्थी परिषद पद अलंकरण समारोह 2026 के अवसर पर नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं दायित्व सौंपे गए। इस गरिमामयी समारोह में विद्यार्थियों ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन एवं उत्कृष्टता बनाए रखने की शपथ ली।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दयानंद शुक्ल ने सभी नव-निर्वाचित छात्रों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी और कहा कि हमें विश्वास है कि आप सब अपने नेतृत्व, समर्पण और कर्मठता से विद्यालय का नाम नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट के ECO क...
13/07/2026

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट के ECO क्लब द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ल के नेतृत्व में अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वृक्षों के पर्यावरणीय, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व से अवगत कराया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि "वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन भी प्रदान करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो हमारा पर्यावरण और अधिक समृद्ध एवं हरित बन सकता है।"

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना उत्पन्न करना था। विद्यालय परिवार ने सभी नागरिकों से "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

ेड़_माँ_के_नाम #वृक्षारोपण

आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेनुकूट के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण है कि कक्षा VIII के प्रतिभाशाली छात्र मास्...
06/07/2026

आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेनुकूट के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण है कि कक्षा VIII के प्रतिभाशाली छात्र मास्टर आयुष साहनी का चयन प्रतिष्ठित सुदेवा दिल्ली एफसी के लिए हुआ है।

यह उल्लेखनीय उपलब्धि आयुष की असाधारण प्रतिभा, अथक परिश्रम, अनुशासन एवं खेल के प्रति उनके अटूट समर्पण का परिणाम है। उनकी यह सफलता विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित करती है।

विद्यालय परिवार मास्टर आयुष एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता है। हमें विश्वास है कि आयुष अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भविष्य में भी नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे और विद्यालय, रेनुकूट तथा देश का नाम रोशन करेंगे।

शुभकामनाएँ, आयुष! आपका उज्ज्वल भविष्य आपका इंतज़ार कर रहा है। ⚽🏆

⚽🏆

Address

Main Road
Renukoot
231217

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABIC, Renukoot posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to ABIC, Renukoot:

Shortcuts

Share