07/04/2026
दिनांक: 07-04-2026, सेरसुंडवा
आज पीएम श्री गवर्नमेंट हाई स्कूल सेरसुंडवा में “संवैधानिक मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता पवन देव सिंह (रियासी) ने की, जबकि विद्यालय के मुख्याध्यापक नजीर मोहम्मद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा एक आकर्षक विज्ञान प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न मॉडल और परियोजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने विज्ञान के प्रति अपनी समझ और प्रतिभा को प्रस्तुत किया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में पवन देव सिंह ने विद्यार्थियों से अपने मौलिक अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा राष्ट्र को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक रघुवीर सिंह ने साइबर सुरक्षा, विशाल कुमार ने सामाजिक सुरक्षा तथा रत्तन शर्मा ने पीएम श्री स्कूल के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण किशोर कुमार (शिक्षक) द्वारा दिया गया तथा मंच संचालन विजय सिंह ने किया।
कार्यक्रम का समापन मुख्याध्यापक नजीर मोहम्मद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम में संजय सिंह, बोध राज, लक्ष्मी देवी, राकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे।