Lala Amba Prasad Junior High School,Raya - Mathura

  • Home
  • India
  • Raya
  • Lala Amba Prasad Junior High School,Raya - Mathura

Lala Amba Prasad Junior High School,Raya - Mathura This School is the very famous School in city.It has a good plateform.

भाजपा मंडल रामकुमार उपाध्याय जी के नेतृत्व में लाल अम्बा प्रसाद जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगि...
29/09/2025

भाजपा मंडल रामकुमार उपाध्याय जी के नेतृत्व में लाल अम्बा प्रसाद जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता श्रीमती उमा अग्रवाल व डॉ० कालीचरण द्वारा संपन्न कराई गई तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आई छात्राओं क्रमशः (कु० कनिष्का-कक्षा8, कु०प्रियांशी-कक्षा7, कु० जाह्नवी-कक्षा8) को पुरस्कृत किया गया।
एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुभाष चंद्र शर्मा जी द्वारा व वरिष्ठ लिपिक श्री मदन मोहन सारस्वत जी व श्री हरवंश शर्मा जी एवम् आचार्या श्री मती कुसुम शर्मा जी द्वारा आगंतुकों का पटुका पहना कर सम्मान किया गया।

हमारे विद्यालय में आज दिनांक 13/09/2025 को हिंदी व अंग्रेजी सुलेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का ...
13/09/2025

हमारे विद्यालय में आज दिनांक 13/09/2025 को हिंदी व अंग्रेजी सुलेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुंदर एवं स्पष्ट लेखन की महत्ता को उजागर करना था।इस प्रतियोगिता में कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को निर्धारित समय में एक दिए गए अनुच्छेद को सुंदर एवं सुलेख शैली में लिखना था। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी लेखनी के माध्यम से न केवल सुंदर अक्षरों का प्रदर्शन किया, बल्कि अनुशासन और रचनात्मकता का भी परिचय दिया।यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रही और प्रतियोगिता के निर्णय के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया जिसमें की मुख्य रूप से श्री विशाल पाराशर जी , श्री प्रभात कुमार अग्रवाल जी व श्री उमेश चंद्र सारस्वत जी निर्णायक रहे । निर्णायकों ने स्पष्ट रूप से निर्णय लेकर सभी कक्षा वर्गों में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए विद्यार्थियों को चुना। एवं अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुभाष चंद्र शर्मा जी एवं शैक्षिक प्रमुख श्री देवीप्रसाद चतुर्वेदी जी द्वारा निर्णायक मंडल के सदस्यों का पटुका पहना कर एवं स्मृति चिह्न प्रदान करके स्वागत किया गया।

हमारे विद्यालय में आज दिनांक 13/09/2025 को हिंदी व अंग्रेजी सुलेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का ...
13/09/2025

हमारे विद्यालय में आज दिनांक 13/09/2025 को हिंदी व अंग्रेजी सुलेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुंदर एवं स्पष्ट लेखन की महत्ता को उजागर करना था।इस प्रतियोगिता में कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को निर्धारित समय में एक दिए गए अनुच्छेद को सुंदर एवं सुलेख शैली में लिखना था। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी लेखनी के माध्यम से न केवल सुंदर अक्षरों का प्रदर्शन किया, बल्कि अनुशासन और रचनात्मकता का भी परिचय दिया।यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रही और प्रतियोगिता के निर्णय के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया जिसमें की मुख्य रूप से श्री विशाल पाराशर जी , श्री प्रभात कुमार अग्रवाल जी व श्री उमेश चंद्र सारस्वत जी निर्णायक रहे । निर्णायकों ने स्पष्ट रूप से निर्णय लेकर सभी कक्षा वर्गों में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए विद्यार्थियों को चुना। एवं अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुभाष चंद्र शर्मा जी एवं शिक्षक प्रमुख श्री देवीप्रसाद चतुर्वेदी जी द्वारा निर्णायक मंडल के सदस्यों का पटुका पहना कर एवं स्मृति चिह्न प्रदान करके स्वागत किया गया।

लाला अम्बा प्रसाद जूनियर हाई स्कूल में बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की सभा से हुई जिसमें ...
16/11/2024

लाला अम्बा प्रसाद जूनियर हाई स्कूल में बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की सभा से हुई जिसमें बाल दिवस के अवसर पर अध्यापक गण ने बाल दिवस के उपलक्ष्य पर सुबह की सभा का आयोजन किया । इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने उत्साह से भाग लिया। शिक्षकों ने भी बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य जी श्री सुभाष चंद्र शर्मा जी ने बच्चों को बाल दिवस पर बधाई देते हुए यह संदेश दिया कि बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह बच्चों के अधिकारों और उनकी शिक्षा के महत्व को समझने का अवसर भी है। इस दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम हर बच्चे को बेहतर भविष्य प्रदान करने के लिए अपना योगदान देंगे।
एवं आज दिनांक 16-11-2024 को सुबह की सभा में प्रधानाचार्य जी द्वारा विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

लाला अम्बा प्रसाद जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय...
02/10/2024

लाला अम्बा प्रसाद जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुभाष चंद्र शर्मा, पूर्व प्रबंधक श्री चंद्र प्रकाश अग्रवाल , श्री मदन मोहन सारस्वत (लिपिक), सोनल भारद्वाज (अध्यापक), ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला एवं महात्मा गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों को प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्री सुभाष चंद्र शर्मा जी पूर्व प्रबंधक श्री चंद्र प्रकाश अग्रवाल , श्री मदन मोहन सारस्वत (लिपिक), सोनल भारद्वाज (अध्यापक), का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा एवं विद्यालय के सेवक श्री किशन स्वरूप शर्मा, श्री प्रहलाद शर्मा, श्री राकेश चौधरी उपस्थित रहे।

Rakhi competition on the celebration of Rakshabandhan
17/08/2024

Rakhi competition on the celebration of Rakshabandhan

Celebration of 78th Independence Day
17/08/2024

Celebration of 78th Independence Day

Address

Hanuman Mari
Raya
281204

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lala Amba Prasad Junior High School,Raya - Mathura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Lala Amba Prasad Junior High School,Raya - Mathura:

Shortcuts

Share