04/09/2026
शिक्षक दिवस के पूर्व संध्या भारती पब्लिक स्कूल द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
रक्सौल।(TOR) शिक्षक दिवस के पूर्व संध्या 4 सितंबर: को भारती फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय भारती पब्लिक स्कूल के सभागार (ऑडिटोरियम) में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबुद्ध समाजसेवी गुड्डू सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत इंजीनियर जितेंद्र कुमार, साहू युवा मंच के अध्यक्ष सुरेश कुमार, पिंटू गिरी, राज किशोर राय उर्फ भगत जी, विद्यालय के प्राचार्य अमोद कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय फाउंडेशन के ट्रस्टी प्रो. मनीष दुबे ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। शिक्षा और समाज में शिक्षकों के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे राष्ट्र के वास्तविक निर्माता होते हैं। एक सशक्त और नैतिक समाज की नींव मजबूत शिक्षकों के कंधों पर ही टिकी होती है। शिक्षक कभी अवकाश प्राप्त नहीं करते पूरे जीवन समाज और राष्ट्र मजबूत करने में लगे रहते हैं। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और दीर्घकालिक सेवा के लिए मुख्य वरिष्ठ शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के बाद सभी शिक्षकों ने बारी-बारी से मंच से अपना वक्तव्य दिया। किरण कुमारी ने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए कहा, "आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। एक शिक्षिका के रूप में मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है कि छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाया जाए। डॉ. हजारी प्रसाद गुप्ता ने नैतिक मूल्यों की बात करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक और सामाजिक मूल्यों की सबसे ज्यादा जरूरत है। संस्कारयुक्त शिक्षा ही देश को महान बना सकती है। शैलेंद्र कुमार सिंह ने अनुशासन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बिना अनुशासन के कोई भी विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता। शिक्षकों का यह कर्तव्य है कि वे छात्रों के भीतर समयबद्धता और कड़े अनुशासन की भावना पैदा करें। सुभाष सोनकर ने भारती फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह शिक्षकों के भीतर एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं। यह सम्मान हमें अपने कर्तव्य पथ पर और अधिक निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा देता है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे गुड्डू सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना पूरे समाज को गौरवान्वित करने जैसा है। भारती फाउंडेशन लगातार शिक्षा के स्तर को सुधारने और राष्ट्र निर्माण में जुटे गुरुओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रबंधन द्वारा आए हुए सभी अतिथियों, प्रबुद्ध जनों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर पिंटू गिरी, संजय पटेल, चंदन कुशवाहा, राकेश रंजन वर्मा, दीपू श्रीवास्तव, बच्चा वर्मा, सूरज सिंह, विजय कुमार, प्रमोद शर्मा, विक्की भारती, परवेज आलम, सुब्रत कुमार, इरफान अहमद, अजय कुमार सिंह, मधुवेंद्र मिश्रा अरविंद कुमार, खुशबू कुमारी, आरती ठाकुर, शिवानी सिंह राजपूत, सलोनी कुमारी, रंजना कुमारी, अनुराधा श्रीवास्तव, श्वेता कुमारी पटेल, शारदा कुमारी, विजय कुमार कुशवाहा, गौतम कुमार, रौनक कुमार, जुनेद आलम, राहुल कुमार गुप्ता, सलमा खातून, मुन्ना कुमार श्रीवास्तव आदि लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया और कार्यक्रम को सफल बनाया