Khalsa Tri-Centenary Government College - Ratia

Khalsa Tri-Centenary Government College - Ratia unofficial page - but all information are original

25/09/2023

खालसा त्रि-शताब्दी राजकीय महाविद्यालय, रतिया(फतेहाबाद)

*आप सभी बच्चों को नमस्कार यदि आपका कोई जानकार/भाई/बहन/मित्र, जिसका दाखिला BA/Bcom में नही हुआ है तो आप उसे आज कॉलेज में ले आएं, उस बच्चे का दाखिला हो जाएगा।*
*दाखिले से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए सम्पर्क करें।*

Sh. Surinder(9416940956)
Incharge Online Admission
Sunil Kumar(9992679322)
Nodal Official (July 2023)

कल कॉलेज लगेगा सभी को आना है। जन्माष्टमी का अवकाश परसों 7/9/23 को रहेगा।
05/09/2023

कल कॉलेज लगेगा सभी को आना है। जन्माष्टमी का अवकाश परसों 7/9/23 को रहेगा।

25/07/2023

खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय, रतिया में फिजिकल काउंसलिंग 26/7/ 2023 को......
खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय रतिया में बीए./बीकॉम. प्रथम वर्ष में दाखिला लेने हेतु दिनांक 26 जुलाई,2023 को प्रातः 9:00 बजे से 11:00 तक फिजिकल काउंसलिंग की जाएगी। महाविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेने हेतु अपने सभी आवश्यक दस्तावेज(मूल दस्तावेज व 2 सैट फोटोकॉपी) लेकर 26जुलाई,2023 को 9:00 से 11:00 तक महाविद्यालय परिसर में उपस्थित हों। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रविन्द्र पुरी ने कहा कि रतिया शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के उन विधार्थियों के लिए यह स्वर्णिम अवसर है जो प्रथम व द्वितीय मैरिट लिस्ट में किसी कारणवश अपनी फीस जमा नहीं करवा पाए वो विधार्थी अब महाविद्यालय में फिजिकल काउंसलिंग के द्वारा दाखिला ले सकते हैं। महाविद्यालय में दाखिला कमेटी के इन्चार्ज प्रो सुरेन्द्र सभरवाल ने बताया कि महाविद्यालय में उपलब्ध खाली सीटों पर आए गए छात्रों की मैरिट लिस्ट बनाकर दाखिला किया जाएगा।

14/07/2023

सभी विद्यार्थियों की सब्जेक्ट मैपिंग कर दी गई है अतः अब आप फीस भर सकते हैं फीस भरने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पास वही सब्जेक्ट है जो पोर्टल में दिखाए गए हैं यदि मिसमैच है तो आप फीस ना भरें और प्रोफेसर सुनील वर्मा जी(9992679322) से व्हात्स एप्प/संपर्क करें🙏🏻

रतिया क्षेत्र के 12वीं पास सभी छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय में सत्र 2023- 24 की प्रवेश प्रक्रिया...
09/07/2023

रतिया क्षेत्र के 12वीं पास सभी छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय में सत्र 2023- 24 की प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत B.A/ B.COM/B.Sc. मेडिकल प्रथम वर्ष के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर ऑनलाइन एडमिशन फार्म की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2023 है। आप शीघ्रता से प्रवेश लेने के लिए फार्म भरे ताकि आपका प्रवेश प्रथम मेरिट लिस्ट में हो जाये।
बीए प्रथम वर्ष में- 400 सीट
बी.कॉम प्रथम वर्ष में- 80 सीट
बी.एससी. मेडिकल में -40 सीट

● अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है-
प्रो सुनील वर्मा-9992679322
प्रो सुरेन्द्र सभरवाल- 9416940956

  For UG Classes
20/06/2023

For UG Classes

खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय से निकाली गई साइकिल रैलीरतिया, 3 जून (झंडई) : खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय ...
04/06/2023

खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय से निकाली गई साइकिल रैली

रतिया, 3 जून (झंडई) : खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय रतिया में विश्व साइकिल दिवस के तहत साइकिल रैली निकली गई। रैली की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रवींद्र पुरी ने करते हुए कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ से भरी जीवनशैली में कुछ समय अपने आप भी देना चाहिए और ऐसा हम प्रतिदिन साइकिलिंग करके कर सकते हैं। हमें अपने दैनिक कार्यों में से वो यथासंभव कार्य जैसे बाजार जाना, जिम जाना या कोई अन्य कार्य जिनके लिए हम बाईक या स्कूटी का उपयोग करते हैं, उनके लिए हमें साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ पर्यावरण भी स्वच्छ होगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी प्रो सुरेन्द्र सभरवाल, प्रो कृष्ण लाल व महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

खालसा कालेज के स्वयंसेवकों ने गांव रत्ताखेड़ा में किया सर्वेक्षणरतिया, 29 मई (झंडई) : खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्याल...
30/05/2023

खालसा कालेज के स्वयंसेवकों ने गांव रत्ताखेड़ा में किया सर्वेक्षण

रतिया, 29 मई (झंडई) : खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय रतिया में एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के द्वारा क्षेत्रीय निदेशक नई दिल्ली, भारत सरकार एवं निदेशालय हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला के आदेशानुसार महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा भारत सरकार की युवा केंद्रित योजना के तहत गांव रत्ताखेड़ा के सभी घरों का विद्यार्थियों के द्वारा सर्वे किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने लोगों से उनकी शिक्षा, स्कूल में पढ़े या नही, कितनी कक्षा तक पढ़ाई की, रोजगार के लिए बैंक से लोन मिला या नही, रोजगार क्या करते हो, कोई व्यापार कर रहे हैं या नहीं, कैसा कार्य या व्यापार करने की सोच रहे हैं, पिछले छह महीने में काम करते हुए कितना लाभ कमाया इत्यादि, इस प्रकार के 50 प्रश्न पूछे गए। इस अवसर पर ) एन.एस.एस. प्रभारी प्रो. सुरेन्द्र सभरवाल ने बताया कि भारत निर्माण के लिए इस प्रकार का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस अवसर परकालेज के अन्य प्रवक्ता भी मौजूद थे।

एन.एस.एस. की टीम ने ढाणी शेरगढ़ के घरों का किया सर्वेक्षणरतिया, 27 मई ( झंडई ) : खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय की...
28/05/2023

एन.एस.एस. की टीम ने ढाणी शेरगढ़ के घरों का किया सर्वेक्षण

रतिया, 27 मई ( झंडई ) : खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय की एन. एस. एस. की दोनों इकाइयों के द्वारा सर्वेक्षण किया गया। यह सर्वेक्षण एन.एस.एस. के क्षेत्रीय निदेशक नई दिल्ली, भारत सरकार एवं निदेशालय हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकुला के आदेशानुसार महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा भारत सरकार की युवा केन्द्रित योजना के तहत गांव ढाणी शेरगढ़ के सभी घरों में किया गया।

इसमें विद्यार्थियों ने लोगों से उनकी शिक्षा, स्कूल में पढ़े या नहीं, कितनी कक्षा तक पढ़ाई की, रोजगार के लिए बैंक से लोन मिला या नहीं, रोजगार क्या करते हो, कोई व्यापार कर रहे हैं या नहीं, कैसा कार्य या व्यापार करने की सोच रहे हैं, पिछले 6 महीने में काम करते हुए कितना लाभ कमाया इत्यादि 50 प्रकार के प्रश्न पूछे गए।

इस अवसर पर एन.एस.एस. प्रभारी प्रो. कृष्ण लाल ने बताया कि भारत सरकार युवा केन्द्रित योजनाओं के निर्माण के लिए इस प्रकार के सर्वेक्षण करवा रही हैं। इस अवसर पर कालेज का अन्य स्टाफ भी साथ मौजूद था ।

महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों एंव छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 22/05/2023 को महाराणा प्रताप जयन्ती ...
21/05/2023

महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों एंव छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 22/05/2023 को महाराणा प्रताप जयन्ती के उपलक्ष्य में राजपत्रित अवकाश रहेगा। सभी अपने संज्ञान में लायें।

प्रियंका रानी बनी मिस फेयरवैल व सुनील मिस्टर फेयरवेलरतिया, 20 मई (झंडई) : खालसा त्रिशताब्दी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्या...
21/05/2023

प्रियंका रानी बनी मिस फेयरवैल व सुनील मिस्टर फेयरवेल

रतिया, 20 मई (झंडई) : खालसा त्रिशताब्दी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयए रतिया में स्नातकोत्तर (पंजाबी) अक्षतम वर्ष के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का आयोजन स्नातकोत्तर पंजाबी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा किया गया।

महाविद्यालय के जन सम्पर्क अधिकारी प्रो. कुलदीप सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रविन्द्र पुरी ने रिबन काट कर किया। स्नातकोत्तर अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों ने मुख्यातिथि व सभी स्टाफ सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. रविन्द्र पुरी ने एम. ए. अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में विद्यार्थियों द्वारा पंजाबी नृत्य, गिद्दा, हरियाणवी लोक नृत्य, चुटकुले व मिमिक्री आदि की सुन्दर प्रस्तुतियां दी गईं।

निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. पूनम सोनी, प्रो. इन्द्रजीत कौर व प्रो. सरबजीत कौर ने निभाई। प्रियंका रानी को मिस फेयरवेल, सुनील कुमार को मिस्टर फेयरवैल, बेअन्त कौर को मिस फ्रेशर व गौरव कुमार को मिस्टर फ्रैशर चुना गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. बीरबल सिंह ने विद्यार्थियों को कहा कि परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय व माता-पिता का नाम रोशन करें। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. सुमित्रा सांगवान व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे ।

सो: फतेहाबाद केसरी ( पंजाब केसरी )

स्कॉलरशिप्स एवं फैलोशिप्स के बारे में छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी डॉ. अजीत नेरतिया, 20 मई ( झंडई) : खालसा त्रिशताब...
21/05/2023

स्कॉलरशिप्स एवं फैलोशिप्स के बारे में छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी डॉ. अजीत ने

रतिया, 20 मई ( झंडई) : खालसा त्रिशताब्दी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रतिया के महिला प्रकोष्ठ शाखा द्वारा छात्राओं के लिए करियर और शैक्षणिक परामर्श विषय पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रवींद्र पूरी ने का।

अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण का सबसे महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। यह केवल व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के संयोजक डा. सुमित्रा सांगवान ने बताया कि आज का कार्यक्रम छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया हुआ ।

संगोष्ठी में वक्ता के रूप में डॉ. अजीत कुमार ने बताया की आज परीक्षाओं और अन्य गतिविधियों में लड़कियों का बोलबाला है। साहित्य में सर्वोपरि नोबेल पुरस्कार पिछले कुछ वर्षों से महिलाओं को ही जा रहा है। डा. कुमार ने विभिन्न स्कॉलरशिप्स एवं फैलोशिप्स के बारे में भी छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। डा. रीचा ने अपने व्याख्यान में कहा की महिलाओं को स्वतंत्र बनाने की प्रथा को संदर्भित करता है कि वे स्वयं निर्णय ले सकें और साथ ही बिना किसी पारिवारिक या सामाजिक प्रतिबंध के अपने जीवन को संभाल सकें।

Address

Ratia
125050

Opening Hours

Monday 9am - 3pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 3pm

Telephone

+911697252400

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khalsa Tri-Centenary Government College - Ratia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Khalsa Tri-Centenary Government College - Ratia:

Shortcuts

Share

Category