16/06/2026
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, रतिया के पूर्व छात्र ध्रुव कौशिक भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने
रतिया/ डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, रतिया के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के पूर्व छात्र *ध्रुव कौशिक* भारतीय सेना में *लेफ्टिनेंट* के पद पर चयनित हुए हैं। ध्रुव ने बारहवीं तक की शिक्षा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, रतिया से प्राप्त की थी।
ध्रुव कौशिक की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका खन्ना ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए कहा कि उनकी सफलता समस्त विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्पद है तथा यह विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ध्रुव अपने कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित सेवाभाव से राष्ट्र की सेवा करते हुए निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विकास कोहली, अध्यक्ष डॉ. नरेंद्रपाल मिगलानी तथा डी.ए.वी. संस्थान की क्षेत्रीय निर्देशिका श्रीमती सुनीता मदान ने भी ध्रुव कौशिक को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि ध्रुव की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा उनकी सफलता से विद्यालय एवं समूचा क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। उल्लेखनीय है कि ध्रुव कौशिक की माता श्रीमती सविता कौशिक डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, रतिया में अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उनके पिता एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। ध्रुव की इस उपलब्धि पर समस्त डी.ए.वी. परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण सैन्य जीवन की कामना की है।