Gsss rattakhera

Gsss rattakhera Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gsss rattakhera, School, Rattakhera, Ratia.

आज दिनांक 5 मई 2026 पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्ता खेड़ा में अल्बेंडाजोल गोलियां बच्चों को खिलाई गई l ज...
05/05/2026

आज दिनांक 5 मई 2026 पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्ता खेड़ा में अल्बेंडाजोल गोलियां बच्चों को खिलाई गई l जो बच्चे पहले एल्बेंडाजोल गोलियों खाने से वंचित रह गए थे आज उनके लिए "माप-अप डे" मनाया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से आशा वर्कर, विद्यालय के प्राचार्य श्री मनीष शर्मा जी व विभिन्न अध्यापक अध्यापिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लियाl

दिनांक: 4 मई 2026स्थान: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रत्ता खेड़ाआज पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्या...
04/05/2026

दिनांक: 4 मई 2026
स्थान: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रत्ता खेड़ा
आज पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रत्ता खेड़ा में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत हरियाणा पुलिस विभाग की एक टीम ने जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया। इस टीम का नेतृत्व एएसआई सुंदरलाल जी ने किया।
सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही, नशे से बचाव के उपायों पर भी चर्चा की गई। विभिन्न प्रकार के नशों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में बच्चों को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। विद्यार्थियों ने एएसआई सुंदरलाल जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में नशे से दूर रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री मनीष शर्मा जी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस विभाग की टीम को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विद्यालय में गठित हुए प्रहरी क्लब तथा धाकड़ क्लब के इंचार्ज तथा क्लब मेंबर्स ने भी सक्रिय भूमिका निभाई l
यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और विद्यार्थियों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्ता खेड़ा में 2 /5/ 2026 को माननीय DEEO  अनीता बाई द्वारा विद्यालय का औचक नि...
04/05/2026

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्ता खेड़ा में 2 /5/ 2026 को माननीय DEEO अनीता बाई द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया तथा बुनियाद लेवल 3 में व NMMS चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर श्री महेंद्र कुमार रसायन विज्ञान प्रवक्ता, श्री राजकुमार, श्री अमित पूनिया, श्री नीरज व श्रीमती कविता उपस्थित रहे

आज हमारे विद्यालय में प्रोफेसर तान्या मेहता डिपार्मेंट आफ फिजिक्स एमएम कॉलेज फतेहाबाद से लेजर फिजिक्स पर लेक्चर देने के ...
21/02/2026

आज हमारे विद्यालय में प्रोफेसर तान्या मेहता डिपार्मेंट आफ फिजिक्स एमएम कॉलेज फतेहाबाद से लेजर फिजिक्स पर लेक्चर देने के लिए पधारे उन्होंने बच्चों को लेजर के बारे में नवीनतम तथा आधुनिक ज्ञान प्रदान किया उन्होंने बच्चों को मॉडल बनाना सिखाया तथा इस मौके पर एक क्विज कंपटीशन भी आयोजित किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार के लिए नाम प्रेषित किए गए विद्यालय के प्राचार्य श्री मनीष शर्मा जी ने इनाम प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी

PM SHRI GSSS Rattakhera में 16 फरवरी, 2026 को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा Olympiad Test (6th to 10+2 Clas...
18/02/2026

PM SHRI GSSS Rattakhera में 16 फरवरी, 2026 को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा Olympiad Test (6th to 10+2 Class) के लिए अमित पूनिया सर (PGT Maths) प्रीतिका मैम (PGT Maths) नीरज सर (TGT-English) की अगुवाई में
आयोजित किया गया। जिसमें Level-1 के लिए सभी बच्चों को शामिल किया गया। जिसमें से हर कक्षा से 10 विद्यार्थियों को Level-2 के लिए चुना गया। इस परीक्षा में 6th to 10th कक्षा से 1st Position तथा 10+1 of 10+2 class से 1st to 3rd Position प्राप्त विद्यार्थियों को ईनाम के लिए प्रेषित किया गया।

आज दिनांक 30 जनवरी 2025 को खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन आरोही मॉडल स्कूल जालौपुर में हुआ जिसमें हमारे विद्यालय ...
30/01/2026

आज दिनांक 30 जनवरी 2025 को खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन आरोही मॉडल स्कूल जालौपुर में हुआ जिसमें हमारे विद्यालय के दो छात्राओं ने हिस्सा लिया कक्षा नाइंथ के छात्र अर्शदीप ने पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अर्चना कक्षा नौवीं ने मॉडल मेकिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

आज दिनांक 13/01/ 2026 को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  रत्ता खेड़ा में सात दिवसीय विशेष  शिविर का चौथा दिन ...
13/01/2026

आज दिनांक 13/01/ 2026 को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्ता खेड़ा में सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन की शुरुआत nss गीत के साथ हुई फिर सभी स्वयंसेवकों ने योग किया आज के मुख्य अतिथि के रूप में शर्मा चंद्र लाली जन स्वास्थ्य विभाग जिला फतेहाबाद से आए फिर उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक किया और सभी बच्चों को बताया कि नशे से दूर रहना चाहिए इसके साथ-साथ हमारे समाज को को भी नशे से बचा कर रखना चाहिए इसके बाद अतिथि के रूप में रतिया पुलिस से श्रीमती रेखा sub inspector और उसके सहायक हमारे विद्यालय में आए उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने के साथ-साथ खुद की सुरक्षा किस प्रकार से करनी चाहिए और लड़कियों को किस प्रकार अपनी सुरक्षा करनी चाहिए। हम किस प्रकार से पुलिस प्रशासन से सहयोग ले सकते हैं इत्यादि के बारे में जागरूक किया अगर किसी भी प्रकार से नशे किया किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो पुलिस से किस प्रकार सहायता लेनी चाहिए इत्यादि बातों के बारे में जानकारी दी। वह बच्चों से इसके बारे में फीडबैक लिया गया इसके बाद मुख्य अतिथियों ने दोपहर का भोजन ग्रहण किया nss इंचार्ज श्री संजय कुमार जी ने मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया इसके साथ-साथ विद्यालय स्टाफ से श्रीमती मोनिका वह श्रीमती श्रीमती प्रतिका Mam उपस्थित रही

आज दिनांक 12-01-2026 को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया (3390) के प्रांगण में सात दिवसीय विशेष शिविर के ...
13/01/2026

आज दिनांक 12-01-2026 को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया (3390) के प्रांगण में सात दिवसीय विशेष शिविर के 3rd Day की शुरुआत योग व NSS गीत के साथ की।इसके बाद स्वामी विवेकानंद के जन्म दिन के अवसर पर "National Youth Day" मनाया गया। इसके बाद KT COLLEGE, Ratia से मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुनील कुमार जी, श्री कुलदीप कुमार व श्री सुनील कुमार जी ने स्वयंसेवकों के सामने अपने विचार व्यक्त किया। श्री सुनील कुमार जी ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को सांझा किया। उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने के लिए कहा । और बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया इसके साथ सभी को सुबह उठकर योग अवश्य करना चाहिए हमें युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहना चाहिए।अंत में स्वयं सेवको से Feed back ली गई। इस अवसर पर संजय कुमार जी NSS इंचार्ज ने सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर श्री देशराज जी,श्रीमति मोनिका , श्रीमति नवनीत स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इसके बाद बच्चों ने दोपहर का भोजन ग्रहण किया फिर सभी स्वयं सेवकों ने श्रमदान करके विद्यालय को साफ सुथरा करने में योगदान दिया

सात दिवसीय शिवर का आज दूसरा दिन (11/01/2026)  पीएम श्री राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्ताखेड़ा में NSS  शिविर की शु...
11/01/2026

सात दिवसीय शिवर का आज दूसरा दिन (11/01/2026) पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्ताखेड़ा में NSS शिविर की शुरुआत वालंटियर के योग मुद्रा के साथ हुई सभी NSS वॉलिंटियर्स ने सुबह योगाभ्यास किया। सभी NSS वॉलिंटियर्स ने NSS गीत से दिन की शुरुआत की फिर उसके बाद में सभी ने चाय नाश्ता किया इसके बाद हिंदी प्रवक्ता श्रीमती प्रेमलता जी ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए सुझाव दिए और परीक्षा में अच्छे मार्क्स प्राप्त करने के लिए सुझाव दिए गए। श्री राजकुमार अंग्रेजी प्रवक्ता ने बच्चों को अनुशासन में रहने के लिए अवगत करवाया।NSS चार्ज श्री संजय कुमार जी ने बढ़ता प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार हानिकारक है और हमें कैसे इससे बचाव कर सकते हैं। और श्री संजय कुमार जी ने सभी वॉलिंटियर्स के साथ श्रमदान किया। फिर NSS वॉलिंटियर्स ने दोपहर का भोजन बनाया वह सभी ने मिलकर भोजन ग्रहण किया।
दोपहर बाद सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया

सात दिवसीय NSS विशेष कैंप का शुभारंभ आज पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्ता खेड़ा में किया गया आज दिनांक 10/...
11/01/2026

सात दिवसीय NSS विशेष कैंप का शुभारंभ आज पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्ता खेड़ा में किया गया आज दिनांक 10/01/2026 को कैंप का उद्घाटन NSS इंचार्ज श्री संजय कुमार, श्री राजकुमार और श्रीमती सुकून स्वामी जी के द्वारा किया गया।
सभी NSS वॉलिंटियर्स ने कैंप का शुभारंभ NSS गीत और वंदे मातरम के द्वारा शुरू किया गया । सभी NSS वॉलिंटियर्स ने सुबह के समय योग किया फिर गांव रत्ता खेड़ा में तालाब का भ्रमण किया और हमें जलाशयों को साफ सुथरा रखना चाहिए और पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। बच्चों ने फिर विद्यालय में चाय नाश्ता किया फिर अंग्रेजी प्रवक्ता श्री राजकुमार जी के द्वारा डिजिटल इंडिया के बारे में बच्चों को बताया गया इसके साथ-साथ अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीमती सुकून स्वामी जी ने भी एनएसएस वॉलिंटियर्स को जागरूक किया और परीक्षा संबंधी सुझाव दिए इसके बाद दोपहर का भोजन तैयार किया गया फिर सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स ने दोपहर का भोजन ग्रहण किया फिर इसके बाद में सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स ने श्रमदान किया फिर सभी नस वॉलिंटियर्स खेल प्रतियोगिता में भाग लिया

Address

Rattakhera
Ratia

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gsss rattakhera posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Gsss rattakhera:

Shortcuts

Share

Category