Ranikhet inter college

Ranikhet inter college celebrating 150 years of mission inter college ranikhet

भूगोल विषय के अच्छे ज्ञाता एवं हमारे विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय श्री सुनील मसीह द्वारा कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं को...
17/05/2025

भूगोल विषय के अच्छे ज्ञाता एवं हमारे विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय श्री सुनील मसीह द्वारा कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं को प्लेन टेबल सर्वे के बारे में आज बताया गया एवं इसके महत्व की जानकारी दी गई वर्तमान में तकनीक जितनी भी आगे बढ़ जाए परंतु मानव निर्मित विधि हमेशा ही सर्वश्रेष्ठ रहेगी

19/03/2025

नमस्कार
नए सत्र 2025-26 में रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं, यदि आपकी जानकारी में कोई छात्र- छात्रा कक्षा 6 से 12 तक किसी भी कक्षा में प्रवेश प्राप्त करना चाहते हैं तो वह विद्यालय में आकर संपर्क करें या मुझसे संपर्क करें।

रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत क्षेत्र के प्राचीनतम विद्यालयों में से एक है इसकी स्थापना 1869 ईस्वी में की गई थी जो लगभग 156 वर्षों से क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है इस विद्यालय से क्षेत्र की कई पीढ़ियां पढ़कर ऊंचे ऊंचे स्थानों पर पहुंची है एवं राज्य एवं देश की सेवा की है

हमारे विद्यालय में ज्यादातर सामान्य एवं निर्धन परिवारों के छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं जो अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को भी पूर्ण नहीं कर सकते हैं विद्यालय एवं विद्यालय के पूर्व छात्र छात्राएं एवं रानीखेत की जनता द्वारा उनके शिक्षण में किसी भी प्रकार की कमी ना आए इसलिए हर संभव प्रयास एवं मदद की जाती है। हमारे विद्यालय को सरकार द्वारा अन्य सरकारी विद्यालयों की तरह सुविधा प्रदान नहीं की जाती हैं विद्यालय को अधिकांश कार्य अपने संसाधनों के आधार पर करने होते हैं
अतः इस वर्ष भी हम यही प्रयास कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार इन छात्र-छात्राओं की मदद करें हम हर वर्ष विद्यालय से जुड़े लोगों एवं अन्य लोगों से मदद मांगते हैं कि वह छात्र-छात्राओं की मदद करें वे छात्र छात्राओं को विद्यालय की यूनिफॉर्म कॉपियां बैक जूते आदि से सहायता प्रदान करते हैं हमारा यह प्रयास रहता है कि यह मदद सीधे छात्र-छात्राओं के पास पहुंचे इस वर्ष भी हम आप सभी से यह आशा रखते हैं कि आप इन छात्र-छात्राओं पर अपना आशीर्वाद बनाए रखेंगे एवं इनकी मदद के लिए आगे आएंगे
कुछ पूर्व छात्र एवं रानीखेत की समाज सेवक हर वर्ष इन छात्र-छात्राओं की मदद करते हैं जिनमें प्रमुख रूप से श्री अनिल वर्मा श्री उमेश उपाध्याय श्री विमल सती श्री गौरव तिवारी डॉक्टर निष्ठा देसाई यूको बैंक रानीखेत विकास पत डॉक्टर पूरन जोशी एवं अन्य लोग सम्मिलित हैं

मेरा आपसे इस वर्ष भी अनुरोध है कृपया आप विद्यालय के छात्र छात्रों के हित के लिए लोगों को इस अभियान से जोड़ें आप छात्र छात्राओं की मदद स्वयं विद्यालय आकर अपने हाथों से भी कर सकते हैं यदि आपको किसी भी प्रकार की जानकारी की आवश्यकता है तो आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं ।

गौरव भट्ट
रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत

https://ranikhetnews.com/news/468173
17/05/2024

https://ranikhetnews.com/news/468173

रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज के एक पूर्व छात्र के पुत्र द्वारा 20 हजार रूपये का दान तथा बच्चो को स्कूल यूनिफार्म तथा ट्रै...

https://prakritlok.com/uttarakhand-news/to-help-confidential-support-like-physician-father-at-ranikhet-mission-inter-col...
15/05/2024

https://prakritlok.com/uttarakhand-news/to-help-confidential-support-like-physician-father-at-ranikhet-mission-inter-college-the-son-also-went-ahead-and-gave-rs-20-000-to-the-hands-of-the-uniform/

रानीखेत- हमेशा गोपनीय तरीके से मदद के‌ लिए तत्पर रहने वाले मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत के पूर्व छात्र रहे दिवंगत चिकित...

https://ranikhetnews.com/news/467899
24/04/2024

https://ranikhetnews.com/news/467899

एक बार फिर से मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत के पूर्व छात्र- छात्राओं एवं परिवार ने वर्तमान मे विद्यालय में पढ़ने वाले नि.....

24/04/2024

श्री कैलाश पुजारी पुजारी जनरल स्टोर रानीखेत ने अपने पिता स्वर्गीय श्री काशीराम पुजारी कि स्मृति में विद्यालय के दो छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म प्रदान की एवं विद्यालय को हर संभव मदद का भरोसा दिया

निर्धन छात्र-छात्राओं की मदद के लिए फिर से आगे आए पूर्व छात्र-छात्रा  एवं उनके परिवार के हाथएक बार फिर से मिशन इंटर कॉले...
24/04/2024

निर्धन छात्र-छात्राओं की मदद के लिए फिर से आगे आए पूर्व छात्र-छात्रा एवं उनके परिवार के हाथ

एक बार फिर से मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत के पूर्व छात्र- छात्राओं एवं परिवार ने वर्तमान मे विद्यालय में पढ़ने वाले निर्धन एवं कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आगे आए एवं मदद की इसी कड़ी में श्रीमती सरिता तिवारी द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्रों के लिए ₹15000 भेजें जिससे निर्धन वर्ग के विद्यार्थियोंको विद्यालय की यूनिफॉर्म दी गई प्रधानाचार्य श्री सुनील मसीह द्वारा श्रीमती सरिता तिवारी एवं उनके परिवार का धन्यवाद व्यक्त किया गया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यालय के साथ में जुड़े रहेंगे इसकी आशा व्यक्त की गई
सभी बच्चों को यह यूनिफॉर्म विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य के हाथ से वितरित की गई एवं प्रार्थना सभा में धन्यवाद व्यक्त किया गया

प्रधानाचार्य श्री सुनील मसीहद्वारा कहा गया हमारे विद्यालय में निर्धन एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र-छात्रा अधिक है जो अपनी
शैक्षिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी नहीं कर सकते हैं इन्हीं की मदद के लिए समय-समय पर विद्यालय अपने स्तर से एवं क्षेत्र के लोगो की सहायता से उनकी मदद करते हैं।

Address

Zaroori Bazar
Ranikhet

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ranikhet inter college posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category