PM Shri GSSS Bani

PM Shri GSSS Bani Education

आप सभी को PM Shri GSSS BANI परिवार की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं जी #शुभदीपावली
20/10/2025

आप सभी को PM Shri GSSS BANI परिवार की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं जी
#शुभदीपावली

 #गुरु_तेग_बहादुर
21/09/2025

#गुरु_तेग_बहादुर

                         #स्वतंत्रभारत  #स्वतंत्रमीडिया  #स्वतंत्रता     आज पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बण...
15/08/2025

#स्वतंत्रभारत #स्वतंत्रमीडिया #स्वतंत्रता
आज पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बणी (सिरसा) में 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह (देश के रक्षकों को सलाम) कार्यक्रम बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। आज के इस पावन पर्व पर ध्वजारोहण के समय गांव बणी के भूतपूर्व सैनिक, ग्रामपंचायत बणी की सरपंच श्रीमती नैना जी झोरड़, ब्लॉक समिति सदस्य श्री गगन जी,श्री संजीव जी झोरड़, स्कूल प्राचार्य श्री अनिल कुमार गर्ग जी, सभी पंचायत सदस्य,सभी पूर्व सरपंच, SMC प्रधान, SMC सदस्य, पूर्व SMC, उम्मीद क्लब बणी की पूरी टीम,सभी विद्यालय स्टॉफ और सैकड़ों अभिभाक और गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा देशभक्ति और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उम्मीद क्लब बणी के सहयोग से चंडीगढ़ टीम द्वारा नशे पर और आज के युग में बच्चों को सही मार्गदर्शन (माता पिता के माध्यम से) पर दो लघु नाटक प्रस्तुत किए गए।
सभी प्रस्तुतियों पर मुख्य अतिथि और सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
अंत में स्कूल प्राचार्य श्री अनिल कुमार गर्ग जी द्वारा विद्यालय परिवार की तरफ से मुख्य अतिथि, सभी गणमान्य व्यक्तियों व सभी ग्रामीणों का धन्यवाद किया।

  के बच्चों और विद्यालय स्टॉफ द्वारा आज गांव बणी में तिरंगा यात्रा और नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली निकाली गई। गली गली म...
14/08/2025

के बच्चों और विद्यालय स्टॉफ द्वारा आज गांव बणी में तिरंगा यात्रा और नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली निकाली गई। गली गली में जाकर स्वतंत्रता दिवस समारोह और नशा मुक्ति बारे जागरूकता फैलाई गई।

13/08/2025
आप जरूर आइए जी 🇮🇳🙏🇮🇳🙏🇮🇳🙏🇮🇳🙏🇮🇳🙏PM Shri GSSS BANI परिवार की तरफ से आप सभी देशभक्तों को सूचित किया जाता है कि अपने विद्यालय...
13/08/2025

आप जरूर आइए जी 🇮🇳🙏🇮🇳🙏🇮🇳🙏🇮🇳🙏🇮🇳🙏

PM Shri GSSS BANI परिवार की तरफ से आप सभी देशभक्तों को सूचित किया जाता है कि अपने विद्यालय #पीएमश्रीराजकीयवरिष्ठमाध्यमिकविद्यालयबणी में #15अगस्त2025 को सुबह 09 बजे 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 'देश के रक्षकों को सलाम' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी विद्यालय में आकर आजादी के इस पर्व में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। इसमें बच्चों द्वारा देश भक्ति नाटक ,गीत और बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किए हैं। 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

13/08/2025

PM Shri GSSS BANI परिवार से जुड़े सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि अपने विद्यालय में 15 अगस्त 2025 को 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 'देश के रक्षकों को सलाम' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी विद्यालय में आकर आजादी के इस पर्व में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। इसमें बच्चों द्वारा देश भक्ति नाटक ,गीत और बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किए हैं। 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

08/08/2025
                "विरासत को जानो" प्रतियोगिता का आयोजन — शहीदों और जनपक्षधर साहित्यकारों को समर्पितगांव बणी के राजकीय वरि...
30/07/2025




"विरासत को जानो" प्रतियोगिता का आयोजन — शहीदों और जनपक्षधर साहित्यकारों को समर्पित

गांव बणी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शहीद उधम सिंह और कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद की स्मृति में “विरासत को जानो” सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा 9वीं और 10वीं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का संचालन कर रहे धर्मेंद्र सर ने शहीद उधम सिंह की साहसिक और प्रेरणादायी जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेते हुए तत्कालीन पंजाब के गवर्नर माइकल ओ’डायर को लंदन में गोली मारकर शहीदों के साथ न्याय किया। उनका जीवन देशभक्ति, साहस और बलिदान का प्रतीक है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार गर्ग जी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस आयोजन की पहल शहीद सुखदेव पुस्तकालय की ओर से की गई, जिसका उद्देश्य छात्रों में अपने इतिहास, क्रांतिकारियों और जनपक्षधर लेखकों की विरासत को समझने और आगे बढ़ाने की भावना को प्रोत्साहित करना है।

पुस्तकालय के साथी अजय ने बताया कि प्रेमचंद का साहित्य आज भी समाज में बदलाव की उम्मीद जगाता है। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद ने अपने लेखन में समाज की कुरीतियों, असमानता, शोषण और सांप्रदायिकता जैसी बुराइयों को उजागर किया और जनमानस को जागरूक किया। यही कारण है कि उनका साहित्य आज भी अत्यंत प्रासंगिक है।

प्रतियोगिता के संचालन में पुस्तकालय के साथी सुप्रीत और रोहित ने सक्रिय भूमिका निभाई।

25/07/2025

सावधान रहे, सतर्क रहे 👍

Address

Rania

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PM Shri GSSS Bani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category