Red C International

Red C International

Share

RCI School aims to provide quality education with uncompromising zeal to groom & discipline our stud

Photos from Red C International's post 16/05/2026

रेड सी इंटरनेशनल स्कूल का 6 दिवसीय सफल समर कैंप 2026 सम्पन्न।

रेड सी इंटरनेशनल स्कूल, आज़ाद बस्ती ब्रांच 1 और रमज़ान कॉलोनी, कांटाटोली ब्रांच 2 रांची में 11 मई से 16 मई 2026 तक आयोजित छह दिवसीय समर कैंप सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह कैंप 4 से 16 वर्ष तक के सभी बच्चों, बाहरी बच्चों सहित, के लिए आयोजित किया गया था। प्रतिदिन दो घंटे चलने वाले इस कैंप में बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ सीखने का बेहतरीन अवसर मिला।

समर कैंप का आयोजन स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सोनी सितारा केरकेट्टा एवं संरक्षक श्री एम.एन. ज़ुबैरी के मार्गदर्शन में किया गया। इस पूरे आयोजन का कमान प्रधानाचार्या श्रीमती सोनी सितारा केरकेट्टा, अकादमिक इंचार्ज सना अनाम, कहकशां पैरवीन एक्टिविटीज इंचार्ज मिस सबा गुलनार आयशा वसीम, सरिता लकड़ा, रोजी परवीन सना आफरीन आरफा शाही फिजा अनवर, शाहीन, जैनब मैम, सिमरन, मोज़्ज़ामा, शिरीन नाज, सादिया, महवीश निदा, तमन्ना परवीन, सदफ इजाज़, इफत आफरीन, ताशकीन रहमान, सहमा रहमानी, अलमास मोईनुदीन डार,, चंदा अंजुम, किरण कुमारी, फरहत परवीन, आइशा जारीन, मन्नूवर ज़बिन, मेहर परवीन, सोहना निशा और मीधत फातिमा, रेनू मुंडा आदि ने पूरा सहयोग किया।

समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए कई रोचक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने वर्कआउट सेशन, डांस परफॉर्मेंस, नेचर कोलाज मेकिंग, सैंड आर्ट, पौधारोपण, क्ले आर्ट, फायरलेस कुकिंग, साइंस एक्सपेरिमेंट्स और फन गेम्स में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीमवर्क और प्रैक्टिकल सीखने की क्षमता में वृद्धि हुई तथा उन्होंने हर पल का भरपूर आनंद लिया।

समर कैंप के अंतिम दिन विशेष रूप से साइंस एक्सपेरिमेंट्स और गेम्स का आयोजन किया गया। बच्चों ने कई रोचक वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के आसान और दिलचस्प सिद्धांतों को समझा। इनमें शामिल थे। इसके इलावा आज रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप के आख़िरी दिन बच्चों के लिए मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों के मनोरंजन के लिए एक मिकी माउस राइड और चार अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों में बच्चों के लिए कई तरह की चीज़ों का इंतज़ाम किया गया था। पहले स्टॉल पर कैंडीज़, दूसरे स्टॉल पर ज्वेलरी आइटम, तीसरे स्टॉल पर आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक, जबकि चौथे स्टॉल पर चना चाट रखा गया था। बच्चों ने मेले का खूब आनंद लिया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया। इन प्रयोगों ने बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाई और उन्हें सीखने के लिए प्रेरित किया।

कैंप में बड़ी संख्या में बच्चों के इलावा उनके अभिभावकों ने भाग लिया, कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री तनवीर अहमद और श्री अली ज़ुबैरी के विशेष सहयोग और योगदान की सराहना की गई। समर कैंप के समापन पर रामज़ान कॉलोनी ब्रांच के सभी बच्चों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं छोटे-छोटे उपहार देकर सम्मानित किया गया। कैंप का अनुभव बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए अत्यंत सकारात्मक रहा तथा सभी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की।

Photos from Red C International's post 12/05/2026

रेड सी इंटरनेशनल स्कूल, आज़ाद बस्ती और रमज़ान कॉलोनी कांटाटोली ब्रांच में 6 दिवसीय समर कैंप प्रारम्भ हुआ। यह समर कैंप 11 मई से लेकर 16 मई तक चलेगी।
यह समर कैंप बच्चों के लिए मज़ेदार और काफ़ी कुछ सीखने एक ज़रिया है । इस कैंप में स्कूल और स्कूल के बाहर के लगभग 300 से ज़्यदा बच्चों ने हिस्सा लिया।
इस समर कैंप में कई मनोरंजक एक्टिविटीज कार्रवाई जायगी जैसे खेल प्रतियोगिता, जुम्बा एक्सरसाइज डांस,आर्ट एंड क्राफ्ट, नो-फायर कुकिंग, फन विथ कलर, गेम्स, साइंस एक्सप्रेमेंट्स, सैंड आर्ट आदि।
इस समर कैंप में बच्चों के लिए कई तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायगा बढ़िया प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जायेगा। समर कैंप के पहले दिन बच्चों ने जुंबा एक्टिविटी के जरिए डांस के माध्यम से अपने शारीरिक एक्सरसाइज को परफॉर्म किया।
नेचर कोलाज के माध्यम से टूटे हुए पत्ते, सूखे पत्ते और पेड़ के टूटे हुए पत्तों के सहयोग से तरह-तरह के चीजों का निर्माण किया जैसे के मछली, जानवर, ऑक्टोपस, तितली आदि बनाया। इस एक्टिविटीज से बच्चों ने काफी खुशी महसूस की और खूब एन्जॉय किया। स्कील डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों ने सैंड आर्ट और आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से बालू और मिट्टी का इस्तेमाल कर तरह-तरह के आकृतियां बनाई बच्चों ने छोटे-छोटे अपने मनपसंद आकृतियां खेलने के हिसाब से बनया। नो फायर कुकिंग के जरिए एक ग्रुप ने बिस्कुट से चार्ट बनाया और दूसरे ग्रुप ने बिस्किट कप केक बनाया जो काफी मजेदार था बच्चों ने खाकर खूब इंजॉय किया। दूसरे दिन का कैंप वर्क आउट और मनोरंजन भारी जुंबा एक्सरसाइज डांस कर समाप्त हुआ।

इस पूरे आयोजन का कमान प्रधानाचार्या श्रीमती सोनी सितारा केरकेट्टा, अकादमिक इंचार्ज सना अनाम, कहकशां पैरवीन एक्टिविटीज इंचार्ज मिस सबा गुलनार आयशा वसीम, सरिता लकड़ा, रोजी परवीन सना आफरीन आरफा शाही फिजा अनवर, शाहीन, जैनब मैम, सिमरन, मोज़्ज़ामा, शिरीन नाज, सादिया, महवीश निदा, तमन्ना परवीन, सदफ इजाज़, इफत आफरीन, ताशकीन रहमान, सहमा रहमानी, अलमास मोईनुदीन डार,, चंदा अंजुम, किरण कुमारी, फरहत परवीन, आइशा जारीन, मन्नूवर ज़बिन, मेहर परवीन, सोहना निशा और मीधत फातिमा, रेनू मुंडा आदि ने पूरा सहयोग किया।
यह समर कैंप बच्चों के लिए सिर्फ मनोरंजन का जरिया ही नहीं है बल्कि एक सीखने और ग्रुप एक्टिविटी का अनुभव करने का एक माध्यम भी है।

Photos from Red C International's post 27/04/2026

तथाकथित रुप से अपने आप को सिर्फ नाम की मुसलमान बताने वाली नाज़िया इलाही खान की जांच भी होनी चाहिए, कि यह कौन सा फ्राड करके बैठी हुई है और खुद को वाशिंग मशीन में धुलने के लिए मुसलमानों और इस्लाम के खिलाफ गाली-गलौज करती रहती है ...

सलीम वास्तिक 25 साल से फरार था, हैरानी की बात यह है कि, इस दरमियान वह टेलीविजन पर बैठकर इंटरव्यू देता था, यूट्यूब चैनलों पर बैठकर इंटरव्यू दिया करता था, उसका खुद का यूट्यूब चैनल था और उसने गाजियाबाद स्थित अपने घर पर बकायदा नाम लिखवाया हुआ था जैसे बहुत बड़ा मीडिया हाऊस खोल रखा हो ...

ऐसा व्यक्ति फरार कैसे कहा जा सकता है... ?

इसकी चेली नाज़िया हसन खान का कच्चा चिट्ठा इसका पूर्व मंगेतर पुनीत वशिष्ठ ने खोल रखा है बाकी जो अपुष्ट सूचना आ रही है उसके अनुसार नाजिया इलाही खान की सार्वजनिक केस हिस्ट्री उपलब्ध है...

सूना है कि, मुख्य केस में 2021 धोखाधड़ी का एक मामला है और कोलकाता के गिरिश पार्क थाने में इसके खिलाफ FIR नंबर 116/2020 दर्ज हुई। अगस्त 2021 में कोलकाता पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया...

आरोप है कि, नाज़िया इलाही खान फर्जी वकील बनकर संदीप अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति से लगभग ₹6 लाख की ठगी की और 2019 से ही खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील बताकर शिकायतकर्ता संदीप अग्रवाल के तलाक के केस को “जल्दी निपटाने” का वादा करती रहीं, लेकिन न तो केस हैंडल किया और न ही पैसे लौटाए। बाद में धमकी भी दी गई...

पांचवी शादी करने के फिराक में पूर्व मंगेतर पुनीत वशिष्ठ को फसाने वाली नाज़िया उसी पुनीत के अनुसार नाज़िया इलाही खान असल में वकील है ही नहीं ना बार काउंसिल में उसका रजिस्ट्रेशन है...

इसके खिलाफ IPC की 419 Personation द्वारा धारा 420 (धोखाधड़ी), 506 (आपराधिक धमकी), 120B (आपराधिक षड्यंत्र) और 34 CRM (A)/4251/2024 11 December, 2024 आदि लगा हुआ है...

दो साल से अधिक जेल में रहने के बाद सितंबर 2021 में अपनी बीमारी के आधार पर इसे ज़मानत मिली। मामले की चार्जशीट दाखिल हो चुकी थी...

2024 के कलकत्ता हाईकोर्ट ने नाज़िया इलाही खान पर तमाम मामलों में अपराधिक मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। (आदेश का लिंक कमेंट बॉक्स में है)

इसके अतिरिक्त उसपर जनवरी 2025 में कर्नाटक (बेलगावी) में religious sentiments insult करने और कई जगहों पर हेट स्पीच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है...

इसकी भी जांच होनी चाहिए...

C&P

24/04/2026
Photos from Red C International's post 23/04/2026

सभी मीडिया साथियों का दिल से आभार। रेड सी इंटरनेशनल स्कूल, आज़ाद बस्ती राँची के बच्चों ने पहली बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा में 100% रिजल्ट और बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि को अपने अखबारों में प्रमुखता से स्थान देने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। ❤️❤️ शुक्रिया ❤️❤️

Photos from Red C International's post 22/04/2026

आज दिनांक 22 अप्रैल रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की आज़ाद बस्ती शाखा और रमज़ान कॉलोनी, कांटाटोली शाखा द्वारा आज अर्थ डे के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक रैली निकालकर लोगों को धरती बचाने, जल संरक्षण करने, स्वच्छता अपनाने, प्रदूषण रोकने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया।

आज़ाद बस्ती शाखा के बच्चों ने विद्यालय परिसर से रैली निकालकर नया टोली तक पदयात्रा की। इस दौरान बच्चों ने नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया कि धरती हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। बच्चों ने राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच पौधे वितरित किए तथा उन्हें अपने घरों और आसपास हरियाली बढ़ाने की अपील की। वहीं रमज़ान कॉलोनी, कांटाटोली शाखा के बच्चों ने भी भव्य रैली निकाली, जो मौलाना आज़ाद कॉलोनी, कांटाटोली होते हुए नूरी मस्जिद के पास तक पहुँची। बच्चों ने लोगों को जल, जीवन और पर्यावरण की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि यदि हम आज प्रकृति की रक्षा करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। इस कार्यक्रम में कक्षा 2, 3 और 4 के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रमुख रूप से शामिल विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं:- कक्षा 2 अनाबिया अरमान, अलीजा फातिमा, नोमान अख्तर, फैजान अहमद, इफा फातिमा, साजिया खातून, अल्तमश अयान, आक्शा फिरदौस, आमिर बाबू।

कक्षा 3 मोहम्मद अदनान सामी, अहमद इमरान, एमडी ओवैस, कनीज फातिमा, अल्फिया नाज़ अंसारी, इकरा आबिद। कक्षा 4 एमडी मोहिउद्दीन अंसारी, आयशा परवीन, एमडी अर्श, अदनान आलम, एमडी आसिफ, अयान आलम।

विद्यालय की प्रिंसिपल सोनी सितारा ने कहा कि “अर्थ डे केवल एक दिन मनाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमें प्रतिदिन प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिलाता है। बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता देखकर हमें गर्व है। यदि हर बच्चा एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो हमारा शहर और देश हरा-भरा बन सकता है।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में अकादमिक इंचार्ज सना मैम, रमज़ान कॉलोनी शाखा के इंचार्ज कहकाशां प्रवीन, आयशा, वसीम, तनवीर अहमद, अली जुबैरी, सबा नाज़ सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

भवदीय
सोनी सितारा केरकेट्टा
प्रिंसिपल
रेड सी इंटरनेशनल स्कूल, राँची

21/04/2026
Photos from Red C International's post 16/04/2026

रेड सी इंटरनेशनल स्कूल, आज़ाद बस्ती का सीबीएसई बोर्ड 10 बोर्ड का रिजल्ट 100%. सभी 6 छात्र हुऐ कामयाब।

साल 2026, Red C International School, आज़ाद बस्ती, राँची के लिए एक यादगार साल बन गया। इस वर्ष पहली बार स्कूल के बच्चों ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया, और परिणाम ने सभी को गर्व से भर दिया। स्कूल का रिजल्ट 100% रहा, यानी हर एक छात्र ने कामयाबी हासिल की। स्कूल इस शानदार कामयाबी के लिए अपने ईश्वर का शुक्रिया अदा करने के साथ साथ छात्रों, शिक्षकों और छात्रों के अभिभावकों मुबारक़ बाद दिया।

इस शानदार उपलब्धि में ज़िकरा आलिया ने 94.6% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनकर एक नई पहचान बनाई। इसके साथ ही अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, सारा नाज़ ने 86%, असफा ज़रा ने 85%, ऑफिया अंजुम ने 82.6%, अरफा ने 68% और तहसीन तौबा ने 64% अंक प्राप्त किए। इन सभी छात्रों की मेहनत और लगन इस कामयाबी की असली ताकत है।

यह कामयाबी केवल छात्रों की नहीं, बल्कि स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधन की कड़ी मेहनत का भी परिणाम है। सीमित संसाधनों के बावजूद Red C International School ने जिस ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ बच्चों को तालीम दी, वह सच में सराहनीय है। यहाँ हर बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाता है और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार किया जाता है।

स्कूल की प्रिंसिपल सोनी सितारा केरकेट्टा ने इस मौके पर कहा, "हमारे लिए यह सिर्फ रिजल्ट नहीं, बल्कि बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का फल है। हमने हर छात्र को समझकर, उनकी कमजोरी को ताकत में बदलने की कोशिश की। यह शुरुआत है, आगे हम और बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

स्कूल के सरपरस्त डॉ. एम. एन. ज़ुबैरी ने कहा,
"आज़ाद बस्ती जैसे क्षेत्र में 100% रिजल्ट आना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। यह साबित करता है कि अगर सही दिशा, मेहनत और ईमानदारी हो, तो कोई भी बच्चा पीछे नहीं रहता। हमारा उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि समाज को मजबूत बनाना है।"

अकादमिक इंचार्ज सना अनाम ने कहा,
"हमने पूरे साल बच्चों के साथ लगातार मेहनत की, उनकी हर समस्या को समझा और उन्हें सही मार्गदर्शन दिया। बच्चों की इस सफलता से हमें और प्रेरणा मिली है कि हम आने वाले समय में और बेहतर परिणाम दें।"

आज़ाद बस्ती जैसे क्षेत्र में इस तरह का परिणाम यह दिखाता है कि अगर सही दिशा और सच्ची नीयत हो, तो कोई भी परिस्थिति बाधा नहीं बन सकती। यह उपलब्धि आने वाले वर्षों के लिए एक मजबूत नींव है और दूसरे स्कूलों के लिए भी प्रेरणा है।

Red C International School ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और ईमानदारी से किया गया प्रयास हमेशा रंग लाता है।

भवदीय
सोनी सितारा केरकेट्टा
प्रिंसिपल
रेड सी इंटरनेशनल स्कूल,
आज़ाद बस्ती, राँची

14/04/2026

Salute to Dr. B. R. Ambedkar, the architect of our Constitution.
His vision of equality, justice, and education continues to inspire us.

Happy Ambedkar Jayanti.

Want your school to be the top-listed School/college in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


AZAD BASTI RANCHI
Ranchi
834001