06/02/2026
आज दिनांक 06/02/2026 को एयरोसॉफ्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड (मुख्यमंत्री सारथी योजना), गाड़ीगांव, खेलगांव, रांची परिसर में एक सफल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी (JSDMS) से यूएनडीपी प्रतिनिधि अमित कुमार विजय सर एवं ऋषिकेश सर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 40 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधियों में केपीआर शुगर एंड अपैरल्स लिमिटेड तमिलनाडु से सुशीला मैम, बारबेक्यू नेशन हैदराबाद से बिट्टू पात्रा, 2050 हेल्थकेयर रांची से रामबृक्ष सर, पॉलिसी अड्डा रांची से आशुतोष कुमार तथा एलएमएस कॉर्पोरेट एंड सर्विसेज लिमिटेड, तमिलनाडु से इश्तियाक अंसारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एयरोसॉफ्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, रांची के सेंटर हेड श्री रंजीत वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्लेसमेंट ड्राइव युवाओं को उद्योगों से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ और उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की।
#रोज़गारपरक_शिक्षा #आत्मनिर्भर_भारत