25/05/2026
कार्यालय आदेश
विश्वविद्यालय अधिसूचना GE/-175/25 दिनांक 31.12.2025 में आंशिक संशोधन करते हुए ईद-उल-जोहा (बकरीद) के अवसर पर पूर्व घोषित दिनांक 27.05.2026 के अवकाश को परिवर्तित कर दिनांक 28.05.2026 (गुरुवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।
दिनांक 27.05.2026 को विश्वविद्यालय मुख्यालय, संबंधित इकाइयाँ, अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय पूर्ववत खुले रहेंगे तथा सभी कार्य सामान्य दिनों की भाँति संचालित होंगे।
25/05/2026
रांची विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-30 हेतु यूजी नामांकन कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी।
विद्यार्थियों की सुविधा एवं पारदर्शी नामांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रणाली लागू की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों से समय पर आवेदन कर अपने शैक्षणिक भविष्य को सुदृढ़ बनाने की अपील करता है।
24/05/2026
🩸 *“रक्तदान — मानवता की सबसे बड़ी सेवा”* 🩸
झारखंड रक्तदाता दिवस के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय परिसर स्थित डिस्पेंसरी, आर्यभट्ट ऑडिटोरियम, मोराबादी में नन्ही फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस पुनीत अवसर का उद्घाटन माननीय कुलपति प्रो. सरोज शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिविर में रांची विश्वविद्यालय परिवार, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों, चिकित्सकों एवं समाज के जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।
रांची विश्वविद्यालय समाज सेवा, मानवता एवं जनकल्याण के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।
सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति हार्दिक आभार।
Santosh Gangwar Hemant Soren
24/05/2026
रांची विश्वविद्यालय डिजिटल युग में शिक्षा, संवाद और जनजागरूकता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
विश्वविद्यालय द्वारा “Voice of RU” आधिकारिक वीडियो पॉडकास्ट श्रृंखला का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य ज्ञान, शोध, नवाचार एवं सामाजिक सरोकारों को डिजिटल मंच के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना है।
पहले एपिसोड में माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा ने ऊर्जा संरक्षण, संसाधनों के संतुलित उपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
यह पॉडकास्ट प्रत्येक सप्ताह प्रसारित किया जाएगा, जिसमें शिक्षा, करियर, नवाचार एवं समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञों के विचार विद्यार्थियों एवं समाज तक पहुँचाए जाएंगे।
Santosh Gangwar Hemant Soren University Grants Commission Ministry of Education PMO India Narendra Modi
24/05/2026
रांची विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा ने रामलखन सिंह यादव कॉलेज, रांची में आयोजित संगोष्ठी में सहभागिता करते हुए मातृभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संस्थागत प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषाएँ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं तथा इनके संरक्षण के लिए शिक्षण संस्थानों की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं भाषा प्रेमियों के साथ भाषा संरक्षण, संवाद और शोध की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।
Santosh Gangwar Hemant Soren
University Grants Commission Ministry of Education
23/05/2026
Voice of RU – Official Podcast of Ranchi University
रांची विश्वविद्यालय के आधिकारिक पॉडकास्ट “Voice of RU” में माननीय कुलपति प्रो. सरोज शर्मा जी के साथ विशेष संवाद प्रस्तुत किया गया।
इस प्रेरणादायी पॉडकास्ट में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक दृष्टि, नई पहल, विद्यार्थियों के भविष्य एवं उच्च शिक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं एंकरिंग डॉ. स्मृति सिंह, जनसंपर्क पदाधिकारी (PRO), रांची विश्वविद्यालय द्वारा किया गया।
📺 पूरा पॉडकास्ट देखें :
https://www.youtube.com/watch?v=MkafZu3cPzg&list=PLxQ4WpX-RH1zsXKuXYqbD0Gjsn-Zecw5Y
Santosh Gangwar Hemant Soren
Ministry of Education University Grants Commission
PMO India Narendra Modi
VOICE OF RU
An official Podcast platform "Voice of RU" under the visionary lead...
22/05/2026
संगठित संकल्प, पारदर्शी कार्यशैली एवं सतत प्रयासों का परिणाम , रांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं के परिणाम सफलतापूर्वक घोषित कर दिए गए हैं। अब कोई भी परीक्षा परिणाम लंबित नहीं है।
यह उपलब्धि माननीय कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व, परीक्षा विभाग की सतत निगरानी एवं विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का प्रतिफल है।
माननीय कुलपति के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के हित, समयबद्ध परीक्षा प्रणाली एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है।
Santosh Gangwar Hemant Soren
21/05/2026
Santosh Gangwar Hemant Soren