16/12/2025
12th Geography ( भूगोल) chapter 3 Objective Question| जनसंख्या संघटन
*1 . शुष्क कृषि में निम्नलिखित में से कौन-सी फसल नहीं बोई जाती?*
रागी
ज्वार
मूंगफली
गन्ना
उत्तर
*गन्ना*
*2. भारत के किस राज्य में बाँस ड्रिप सिंचाई प्रणाली प्रसिद्ध है?*
तमिलनाडु
मेघालय
बिहार
पंजाब
उत्तर
*मेघालय*
*3. निम्नलिखित में से कौन-सा रबी फसल नहीं है ?*
गेहूं
चावल
चना
जौ
उत्तर
*चावल*
*4. भारत में सुनहरी क्रान्ति किससे सम्बन्धित है?*
ऊन उत्पादन
तिलहन उत्पादन
बागवानी कृषि
पर्यटन विकास
उत्तर
*बागवानी कृषि*
*5. भारत में गेहूं उत्पादन में अग्रणी राज्य कौन है?
*
मध्यप्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
उत्तर
*उत्तर प्रदेश*
*6. निम्नलिखित में से कौन भारत में नीली क्रांति से संबंधित है?*
बागवानी
पुण्म कृषि
रेशम उत्पादन
मत्स्य पालन
उत्तर
*मत्स्य पालन*
*7. निम्नलिखित में से कौन-सा मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है ?*
महाराष्ट्र
गुजरात
बिहार
राजस्थान
उत्तर
*राजस्थान*
*9. निम्नलिखित में कौन एक व्यापारिक फसल नहीं है?*
चाय
जूट
गेहूं
कपास
उत्तर
*गेहूं*
*10. झूमिंग कृषि की जाती है?*
उत्तर प्रदेश में
पंजाब में
बिहार में
असम में
उत्तर
*असम में*
*11. भारत में यह उत्पादन में अग्रणी राज्य कौन है ?*
मध्यप्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
उत्तर
*उत्तर प्रदेश*
*12. इनमें से कौन उत्तर भारत में रबी की फसल है?*
गेहूँ
कपास
बाजरा
मक्का
उत्तर
*गेहूँ*
*13. निम्न. मे. से कौन सबसे महत्वपूर्ण जुध उत्पादक क्षेत्र है ?*
कृष्णा डेल्टा
गंगा डेल्टा
नर्मदा डेल्टा
कावेरी डेल्टा
उत्तर
*गंगा डेल्टा*
*14. काफी उत्पादक राज्य है।*
कर्नाटक
बिहार
ओडिशा
पंजाब
उत्तर
*कर्नाटक*
*15. फल एवं सहजी प्रदेश का विस्तार भारत के किस देश में है ।*
हिमाचल प्रदेश
दक्कन प्रदेश
मरुस्थलीय प्रदेश
इनमें से कोई नहीं
उत्तर
*हिमाचल प्रदेश*
*16. भारत में हरित क्रांति का सूत्रपात कब हुआ?*
1947
1950-51
1967-68
1997-98
उत्तर
*1967-68*
*17. निम्न. मे. से कौन सा भू – उपयोग संवर्ग नहीं हैं ?*
परती भूमि
सीमांत भूमि
निवल बोया क्षेत्र
कृषि – योग्य व्यर्थ भूमि
उत्तर
*सीमांत भूमि*
*18. SFDA किस संदर्भ में वर्णित है?*
वनरोपण
सीमांत किसान विकास
लघुकृषक विकास
नहर प्रणाली
उत्तर
*लघुकृषक विकास*
*19. बाँस डिप सिंचाई प्रणाली प्रसिद्ध है*
बिहार में
पंजाब में
मेघालय में
केरल में
उत्तर
*मेघालय में*
*20. इनमें कौन क्षेत्र सूखा संभावी क्षेत्र है ?*
पश्चिम बंगाल
उत्तरप्रदेश
गुजरात
उत्तराखंड
उत्तर
*गुजरात*
14/12/2025
12th Geography ( भूगोल)
Chapter 2 : विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और बृद्धि
*1. वर्तमान में विश्व में जनसंख्या का औसत घनत्व कितना है ?*
42
44
47
57
उत्तर
*57*
*2. निम्नलिखित में कौन – सा उत्प्रवास का पक्ष नहीं है ?*
देश
काल
संख्या
उद्योग
उत्तर
*उद्योग*
*3. एशिया महाद्वीप में सबसे अधिक जनसंख्या निम्न में से किस देश की है ?*
भारत
चीन
बांग्लादेश
पाकिस्तान
उत्तर
*चीन*
*4. विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या केन्द्रित है-*
पर्वतीय क्षेत्रों में
पठारी क्षेत्रों में
मैदानों में
मरुस्थलीय प्रदेशों में
उत्तर
*मैदानों में*
*5. 1850 ई . में विश्व की जनसंख्या थी-*
70 करोड़
100 करोड़
160 करोड़
180 करोड़
उत्तर
*100 करोड़*
*6. प्रतिवर्ष और अपकर्ष कारक उत्तरदायी है*
प्रवास के लिए
भू – निम्नीकरण के लिए
वायु प्रदूषण के लिए
गन्दी बस्तियों के लिए
उत्तर
*प्रवास के लिए*
*7. किस द्वीप में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व पाया जाता है ?*
जावा
सुमात्रा
बोर्निया
सेलेबेस
उत्तर
*जावा*
*8. निम्न में से कौन एक जनसंख्या परिवर्तन का कारक नहीं है ?*
प्रवास
आवास
जन्म
मृत्यु
उत्तर
*आवास*
*9. सबसे अधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप कौन है ?*
ऑस्ट्रेलिया
उत्तरी अमेरिका
एशिया
अफ्रीका
उत्तर
*एशिया*
*10. 21 वीं शताब्दी के आरम्भ में विश्व की जनसंख्या दर्ज की गयी है-*
500 करोड़
530 करोड़
600 करोड़
इनमें से कोई नहीं
उत्तर
*600 करोड़*
*11. उच्च जनसंख्या वृद्धि दर वाला देश है :*
यमन
डेनमार्क
स्पेन
रूस
उत्तर
*रूस*
*12. सऊदी अरब में किस दिशा के क्षेत्र में सबसे घनी आबादी प्राचीन काल से ही है?*
पूर्वी
पश्चिमी
उत्तरी
दक्षिणी
उत्तर
*पश्चिमी*
*13. निम्नलिखित में कौन एक जन स्थानान्तरण का अपकर्ष कारक नहीं है? [BSEB 2018]*
(A) रहन-सहन की निम्न दशाएँ
(B) रहन-सहन की अच्छी दशाएँ
(C) शांति एवं स्थायित्व
(D)अनुकूल जलवायु
उत्तर
*रहन-सहन की निम्न दशाएँ*
*14. प्रतिकर्ष और अपकर्ष कारक उत्तरदायी है*
प्रवास के लिए
भू-निम्नीकरण के लिए
वायु प्रदूषण के लिए
गंदी बस्तियों के लिए
उत्तर
*प्रवास के लिए*
*15. निम्नलिखित में से कौन-सा एक विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है?*
ध्रुवीय प्रदेश
भूमध्यरेखीय प्रदेश
दक्षिण-पूर्वी एशिया
अटाकामा
उत्तर
*दक्षिण-पूर्वी एशिया*
*16. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तथ्य नहीं है?*
विगत 500 वर्षों में मानव जनसंख्या 10 गुना से अधिक बढ़ी है
विश्व जनसंख्या में प्रतिवर्ष 8 करोड़ लोग जुड़ जाते हैं
5 अरब से 6 अरब तक बढ़ने में जनसंख्या को 100 वर्ष लगे
जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है
उत्तर
*जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है*
*17. निम्नलिखित में किस वर्ष के आसपास विकसित और विकासशील देशों में नगरीय जनसंख्या लगभग बराबर थी* ?
1950
1970
2000
2007
उत्तर
*1970*
*18. जनांकिकी संक्रमण सिद्धान्त किसने दिया?*
मार्शल
अमर्त्य सेन
नोएस्टीन
इनमें से कोई नहीं
उत्तर
*नोएस्टीन*
*19. निम्नलिखित में किस देश की जनसंख्या सबसे अधिक है?*
स० रा० अमेरिका
ब्राजील
बांग्लादेश
इंडोनेशिया
उत्तर
*स० रा० अमेरिका*
*20. निम्नलिखित में किस देश की जनसंख्या बढ़ने के बदले घटती जा रही है?*
लाइबेरिया
ओमान
लाटविया
डेनमार्क
उत्तर
*लाटविया*
09/12/2025
📖 कहानी: “मन के दो रास्ते”
एक बार एक शिक्षक ने बच्चों से पूछा,
“जब हम गुस्से में होते हैं, तब हमारे मन के अंदर क्या चल रहा होता है?”
फिर उन्होंने एक कहानी सुनाई—
“एक लड़के के मन में दो रास्ते थे।
एक रास्ता उसे तुरंत प्रतिक्रिया करने के लिए कहता—चिल्लाओ, लड़ो, जवाब दो।
दूसरा रास्ता कहता—रुको, साँस लो, सोचो।
जब भी लड़का बिना सोचे प्रतिक्रिया करता, बाद में उसे अफसोस होता।
लेकिन जब वह थोड़ा रुककर, साँस लेकर जवाब देता—
तो स्थिति शांत हो जाती और रिश्ते भी सुरक्षित रहते।
धीरे-धीरे लड़के ने सीखा—
मन की सुननी ज़रूरी है,
लेकिन मन के हर विचार का पीछा करना ज़रूरी नहीं।”
💭 Reflection Questions (PDF-style, सरल):
1. कहानी में लड़के के मन में कौन-से दो रास्ते थे?
2. आप अक्सर कौन-सा रास्ता चुनते हैं? क्यों?
3. क्या आपने कभी बिना सोचे प्रतिक्रिया करके पछतावा किया है?
4. अगर आप रुककर एक साँस लें, तो क्या बदल सकता है?
(2–3 छात्र स्वेच्छा से साझा करें)
✨ Closing Line (Teacher बोले):
“Mindfulness हमें सिखाती है कि हम प्रतिक्रिया से पहले रुक सकते हैं—और वही रुकना सबसे बड़ा चुनाव होता है।”
14/11/2025
*🎤 बाल दिवस पर बेहतरीन भाषण( The Best Speech on Children's Day)*
मंच पर उपस्थित आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय / महोदया, सभी सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों, आप सभी बल दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ
आज हम सब यहाँ बाल दिवस के शुभ अवसर पर एकत्रित हुए हैं।
यह दिन सिर्फ़ उत्सव का नहीं, बल्कि हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती है, जिन्हें बच्चे 'चाचा नेहरू' कहकर पुकारते थे।
नेहरू जी बच्चों को राष्ट्र का भविष्य मानते थे।
उनका मानना था कि बच्चों को प्यार, शिक्षा और अवसर मिलने चाहिए ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
उन्होंने कहा था, "आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे।"
यह दिन हमें बच्चों के अधिकारों (शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य) के प्रति जागरूक करता है।
यह हमें याद दिलाता है कि हर बच्चे को एक खुशहाल और सुरक्षित बचपन मिलना चाहिए।
यह बच्चों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है।
हमेशा मन लगाकर पढ़ाई करें।
अपने शिक्षकों और माता-पिता का सम्मान करें।
ईमानदारी, दयालुता और मेहनत जैसे अच्छे गुणों को अपनाएं।
आइए, इस बाल दिवस पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम चाचा नेहरू के सपनों को पूरा करेंगे और एक उज्जवल भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
शुभकामना: एक बार फिर, आप सभी को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
धन्यवाद: जय हिंद : जय भारत : जय झारखण्ड
⭐ भाषण शुरू करने के लिए कुछ प्रेरक पंक्तियाँ:
"फूलों के जैसे महकते रहो, पंछी के जैसे चहकते रहो,
सूरज की तरह चमकते रहो, तितली के जैसे मचलते रहो।
बाल दिवस की हार्दिक बधाई!"
12/11/2025
🏡 आज की गतिविधि : “मेरा पसंदीदा कोना”
(Self-awareness & Emotional Comfort Activity — 5 मिनट)
🎯 उद्देश्य:
बच्चों को यह समझने में मदद करना कि कौन-सी जगह या चीज़ उन्हें शांति, सुकून और खुशी देती है।
⏰ समय: 5 मिनट
🪄 प्रक्रिया:
1️⃣ शिक्षक कहें —
“सोचो, तुम्हारे घर में एक ऐसी जगह है जहाँ बैठकर तुम्हें बहुत अच्छा लगता है —
वो कौन-सा कोना है और क्यों?”
2️⃣ बच्चों से एक-एक करके उत्तर लेने के लिए कहें।
(शर्मीले बच्चे चाहें तो इशारे या एक शब्द में जवाब दे सकते हैं।)
उदाहरण:
“मुझे मेरी बालकनी पसंद है क्योंकि वहाँ हवा चलती है।”
“मुझे अपनी माँ के पास बैठना अच्छा लगता है।”
“मुझे खिड़की के पास बैठकर आसमान देखना अच्छा लगता है।”
💭 Reflection Questions:
उस जगह पर बैठकर तुम्हें कैसा महसूस होता है?
क्या स्कूल में भी कोई ऐसी जगह है जहाँ तुम्हें अच्छा लगता है?
🌸 समापन संदेश:
“हर किसी के पास एक ऐसा कोना होता है जहाँ वो खुद को सुरक्षित और खुश महसूस करता है —
वो जगह हमारे दिल को शांति देती है।” 💖
11/11/2025
🦁 आज की कहानी आधारित गतिविधि: “भेड़ और शेर”
🎯 उद्देश्य:
बच्चों में आत्म-जागरूकता (Self-awareness) और आत्मविश्वास (Self-belief) विकसित करना।
⏰ समय: 10–12 मिनट
📖 कहानी:
बहुत समय पहले की बात है, एक घने जंगल में एक शेरनी शिकार करते समय घायल हो गई।
थोड़ी देर बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया और वहीं पर उसकी मृत्यु हो गई।
शावक (शेर का बच्चा) अकेला रह गया।
उसी समय कुछ भेड़ें उधर से गुज़रीं और उस छोटे शेर के बच्चे को अपने साथ ले गईं।
उन्होंने उसे प्यार से पाला, और वह भी “में-में” करना सीख गया।
अब वह खुद को भेड़ समझने लगा। वह भेड़ों की तरह घास खाता, डरता और भागता था।
साल बीत गए।
एक दिन जंगल का एक बड़ा शेर वहां आया।
वह देखकर हैरान रह गया कि एक शेर भेड़ों के साथ “में-में” कर रहा है!
शेर ने उसे पकड़कर कहा,
“अरे मूर्ख! तुम भेड़ नहीं, शेर हो!”
छोटा शेर डर गया — “नहीं! मैं भेड़ हूँ, मुझसे मत खाओ!”
बड़ा शेर मुस्कुराया और उसे एक झील के पास ले गया।
उसने कहा — “पानी में अपना चेहरा देखो।”
छोटे शेर ने झील में देखा —
वहाँ उसे शेर का चेहरा दिखा, न कि भेड़ का!
बड़ा शेर बोला — “अब अपनी दहाड़ लगाओ।”
पहले तो छोटा शेर डर गया, पर फिर उसने ज़ोर से दहाड़ लगाई —
और उस पल उसने अपनी असली पहचान पा ली।
उस दिन से उसने खुद को भेड़ नहीं, बल्कि शेर माना।
वह आत्मविश्वास से जीने लगा।
💬 Reflection / Check-in Questions:
1️⃣ जब छोटे शेर ने पहली बार खुद को देखा, तो उसे क्या महसूस हुआ होगा?
2️⃣ क्या कभी तुम्हें भी ऐसा लगा कि तुम किसी चीज़ में कमजोर हो, लेकिन बाद में पता चला कि तुम कर सकते हो?
3️⃣ अगर तुम उस छोटे शेर की जगह होते, तो क्या करते?
4️⃣ तुम्हारे अंदर कौन-सी “शेर जैसी” ताकत या खूबी है?
5️⃣ आज तुम अपनी कौन-सी “छुपी हुई क्षमता” को पहचानना चाहोगे?
🌸 समापन संदेश:
“हर बच्चे के अंदर एक शेर छिपा है — बस ज़रूरत है उसे पहचानने और उस पर विश्वास करने की।” 🦁✨