Bero, Ranchi

Bero, Ranchi

Share

Bero is a community development block in Ranchi district in the Indian state of Jharkhand. It is situated 31 KM from District Headquarter Ranchi.

05/07/2017

बेड़ो-लोहरदगा मार्ग स्थित
दिघिया मिशन चौक के समीप अज्ञात
वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल
सवार दिनेश उराव 30 वर्ष गंभीर रूप
से घायल हो गया। वह अपने घर महुगाव
सरनाटोली थाना बेड़ो से घुरती रथ
मेला देखने ईंटा चिल्द्री जा रहा था।
इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो
गया। वहीं, दूसरी घटना रांची-गुमला
मार्ग पर स्थित पावर ग्रिड के समीप
की है। यहां सुकरा उराव 19 वर्ष बाइक
से अपने घर जाने के क्रम में अज्ञात वाहन
की चपेट में आकर जख्मी हो गया। वह
इंटकिरी घाघरा गुमला जिला का रहने
वाला है और कार्तिक उराव कॉलेज
गुमला में बीए पार्ट वन का छात्र है।
दोनों का प्राथमिक उपचार बेड़ो में
किया गया। यहां से दोनों को बेहतर
इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया।

Photos from Bero, Ranchi's post 12/06/2017

बेड़ो में सड़क
दुर्घटना में गुमला के
युवक की मौत.
*******
बेड़ो थाना
क्षेत्र के लमकाना गाँव के
हुटरी मोड़ के निकट राँची-
गुमला मुख्य मार्ग पर सोमवार
की सुबह लगभग 7.30 बजे
महेंद्रा टीयूवी गाड़ी व पल्सर
मोटरसाइकिल की सीधी
टक्कर में मोटर साइकिल सवार
युवक की घटना स्थल पर मौत
हो गयी. युवक की पहचान
उसकी जेब में मिले आई कार्ड से
की गयी है. उसके आई
कार्ड के अनुसार, उसका नाम
प्रवीण तिग्गा था और वह 21
साल का था, जो शांति नगर,
गुमला का निवासी था. बेड़ो
पुलिस घटना स्थल से मृतक का
शव, मोटर साइकिल
व गाड़ी जब्त कर थाना ले
आयी. महेंद्रा गाड़ी के चालक
घटना स्थल पर ही गाड़ी छोड़
कर फरार हो गया.

Photos 03/02/2017

रांची का खुबसूरत राजभवन...
इस वर्ष 12 फरवरी तक आप राजभवन और शाही गार्डन का नजारा देख सकते हैं...

Photos 30/01/2017

रांची का स्वर्ग...
LIKE तो बनती है दोस्तोँ..!

Photos 17/11/2016

ात्रशक्ति_है_राष्ट्रशक्ति_उद्घोष_सुनाएंगे
#तरुण_कर_ज्योति_उठाएंगे
सबको शिक्षा सबको रोटी , लानी है समता
मुक्त रखेंगे राजनीति से सामाजिक समता
शिक्षा-न्याय व्यवस्था श्रम स्वायत्त बनाएंगे
ज्ञान का दीप जलाएंगे....

#हो_जाओ_तैयार_साथियों_हो_जाओ_तैयार....राॅची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में
को वोट करे

Photos 12/10/2016

बेड़ो का रावण दहन

Photos 07/10/2016

रांची-रातू रोड के RR sporting क्लब दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग।

Photos 28/09/2016

बेड़ो का अदभुत् मुड़हर पहाड़ी... कौन-कौन गयेँ हैँ यहाँ...!

Photos 12/09/2016

"जोहार "
भाद्रपद एकादशी की तिथि को मनाये
जानेवाले प्रकृति पर्व " कर्मा " की
समस्त झारखण्डवासियों को ढेरों
शुभकामनाएं और बधाई ।

10/09/2016

आज गणपति विर्सजन - कौन-कौन डांस करने को तैयार हैँ!

Photos 06/09/2016

राधे कृष्ण यूथ क्लब संगम बेड़ो के तत्वावधान में सोमवार को पांच दिनी
श्री गणेश महोत्सव का आयोजन महावीर
चौक बेड़ो के समीप शुरू हुआ। सांची के बौद्ध
स्तूप प्रारूप वाले भव्य पंडाल में भगवान
श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा
अर्चना शुरू की गई।
धार्मिक अनुष्ठान पुजारी अशोक पंडा की
अगुवाई में की गई। इस दौरान कलश
स्थापना, गणेश पूजन, पंचदेव पूजन, आरती,
पुष्पांजलि व भोग प्रसाद का वितरण
किया गया। पंडाल में स्थापित श्री गणेश
जी की प्रतिमा के दर्शन के लिए
श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। विद्युत्
चालित प्रतिमा महोत्सव का आकर्षण
बनी हुई है। वहीं 10 सितम्बर को गणपति
विसर्जन के दौरान विशाल शोभायात्रा
निकाली जाएगी।

Pic:Ankit Soni

Photos from Bero, Ranchi's post 28/08/2016
Want your school to be the top-listed School/college in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


BERO
Ranchi
835202