Svaroop Academy Ratu Branch

Svaroop Academy Ratu Branch JPSC JSSC & Competition Classes Available

21/08/2026
21/08/2026

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला.. JSSC CGL, CDPO रद्द परीक्षा पर स्टे..

खबर आ रही है की 11 से 13 JPSC  और फूड सेफ्टी ऑफिसर की परीक्षाएं रद्द करने के झारखण्ड सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट ने  रोक ...
20/08/2026

खबर आ रही है की 11 से 13 JPSC और फूड सेफ्टी ऑफिसर की परीक्षाएं रद्द करने के झारखण्ड सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

19/08/2026

PGT और MUNICIPAL वालों इतना थरथरा काहे रहे हो अभी तो CID की एंट्री JSSC में हुई ही है
उस दिन कौन कलर के साड़ी पहने थे 😁

न भूतो न भविष्यति! पूरे भारतवर्ष के इतिहास में कभी किसी राज्य में न ऐसा हुआ होगा, और न ही शायद कभी होगा। एक साथ इतनी परी...
19/08/2026

न भूतो न भविष्यति! पूरे भारतवर्ष के इतिहास में कभी किसी राज्य में न ऐसा हुआ होगा, और न ही शायद कभी होगा। एक साथ इतनी परीक्षाएं रद्द। ऐतिहासिक निर्णय।

कार्मिक विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन!!
11वीं-13वीं JPSC और JSSC-CGL समेत...
कुल 22 नियुक्ति परीक्षा हुई रद्द, नोटिफिकेशन जारी!!

☑️ रद्द की गई प्रमुख परीक्षाएं :
✓ 11 th - 13 th JPSC
✓ 14th JPSC & Backlog
✓ JPSC JET
✓ APP & FRO
✓ ACF
✓ PROJECT MANAGER
✓ CDPO
✓ FSO
✓ JSSC CGL सहित JPSC की 10 से अधिक परीक्षाएं हुई रद्द, अन्य परीक्षाओं पर भी कार्रवाई, जांच के दायरे में 17 पुरानी परीक्षाएं भी शामिल।

11–13 जेपीएससी से बहाल हुए 342 अफसरों की भी नौकरी गईं।
54 एफआरओ, 63 एसडीपीओ और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं समेत
सीजीएल से बहाल हुए 1932 लोगों की नौकरी गई।

TDPL के अलावा अन्य एजेंसी से प्रारंभिक काम वाली परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित। इनमें फूड एनालिस्ट, डिप्टी डायरेक्टर प्रॉसीक्यूशन, प्रोजेक्ट मैनेजर, फैक्ट्री इंस्पेक्टर, बॉयलर इंस्पेक्टर और डायरेक्टर की भर्तियां भी शामिल।

संबंधित एजेंसियों के क्रेडेंशियल्स की जांच CID को सौंपी गई।
पुरानी परीक्षाओं में संभावित अनियमितताओं की जांच भी CID करेगी।

जांच के दायरे में 17 पुरानी परीक्षाएं भी शामिल। इनमें 5वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती 2013, सिविल जज, मृदा संरक्षण अधिकारी, कृषि अधिकारी, फूड सेफ्टी ऑफिसर, डेंटिस्ट, भूविज्ञानी-रसायनज्ञ, सहायक अभियंता और डेंटल डॉक्टर जैसी परीक्षाएं भी शामिल।

बहुविवादिद परीक्षा JSSC CGL भी रद्द
JSSC CGL परीक्षा, विज्ञापन संख्या 10/2023, रद्द।
SIT जांच और CID के निष्कर्षों के आधार पर परीक्षा रद्द करने का फैसला।

☑️परीक्षा सुधार के लिए बड़े फैसले

JPSC और JSSC में अनियमितता व कदाचार से जुड़े मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने हेतु हाईकोर्ट से अनुरोध।

परीक्षा सुधार के लिए अमिताभ कौशल IAS की अध्यक्षता में समिति गठित। JPSC और JSSC में आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ का गठन।
समिति में अन्य अधिकारियों के साथ प्रतिष्ठित संस्थानों के निदेशक भी सदस्य होंगे। समिति दो महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

| |

झारखंड सरकारमुख्य सचिव कार्यालय, रांचीअधिसूचना संख्या: 245/कैबिनेट-भर्ती/2026दिनांक: 17 अगस्त 2026आधिकारिक प्रस्तावविषय:...
18/08/2026

झारखंड सरकार

मुख्य सचिव कार्यालय, रांची

अधिसूचना संख्या: 245/कैबिनेट-भर्ती/2026

दिनांक: 17 अगस्त 2026

आधिकारिक प्रस्ताव

विषय: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने और संरचनात्मक अनियमितताओं के निवारण के लिए विशेष मंत्रिमंडल बैठक का निर्णय।

माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज, 17 अगस्त, 2026 को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की आपातकालीन बैठक में युवाओं के हितों की रक्षा और परीक्षा प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता बहाल करने के लिए निम्नलिखित ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं:

1. जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा का पूर्ण निरस्तीकरण:

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह रद्द किया जाता है।

2. एजेंसी टीडीपीएल के खिलाफ पूर्ण प्रतिबंध और दंडात्मक कार्रवाई:

बाह्य परीक्षा प्रदाता टीडीपीएल (टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा वर्ष 2014 से आयोजित सभी परीक्षाएं, प्रकाशित परिणाम और चयनित उम्मीदवारों के पैनल अमान्य घोषित किए जाते हैं। उक्त फर्म को भविष्य में किसी भी प्रकार की राज्य स्तरीय परीक्षा आयोजित करने से पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाता है।

3. उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन:

2014 से भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की व्यापक जांच के लिए एक उच्च स्तरीय विशेष जांच समिति का गठन किया गया है। इस जांच की निगरानी एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा की जाएगी और इसे एक विशेष जांच दल (एसआईटी) और अपराध जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा संयुक्त रूप से क्रियान्वित किया जाएगा।

4. परीक्षा सुधार समिति की स्थापना:

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ परीक्षा सुधार समिति का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य आगामी राज्य स्तरीय परीक्षा प्रणाली के लिए एक त्रुटिरहित, स्वच्छ और पारदर्शी योजना तैयार करना है।

चयन प्रक्रियाएँ.

5. सार्वजनिक प्रतिक्रिया पोर्टल का सक्रियण:

राज्य भर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षाविदों से प्रत्यक्ष, पारदर्शी संस्थागत सुधार संबंधी सुझाव एकत्रित करने के लिए एक आधिकारिक प्रतिक्रिया पोर्टल के तत्काल शुभारंभ और सक्रियण को मंजूरी दे दी गई है।

आदेश: यह आदेश झारखंड राज्य में तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस प्रस्ताव की प्रतियां सभी संबंधित विभागों, जेएसएससी को भेजी जाएंगी और आम जनता की जानकारी के लिए प्रकाशित की जाएंगी।

Address

Radha Complex, Radio Station Road, Kathitand Ratu
Ranchi
835222

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Svaroop Academy Ratu Branch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Svaroop Academy Ratu Branch:

Shortcuts

Share

Category