Saraswati Shlshu Vidya Mandir Chutia Ranchi

Saraswati Shlshu Vidya Mandir Chutia Ranchi

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Saraswati Shlshu Vidya Mandir Chutia Ranchi, School, Ranchi.

14/03/2026

माननीय सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी के साथ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चुटिया प्रबंधन समिति ने विद्यालय के नवीन भवन निर्माण के संबंध में सौहार्दपूर्ण चर्चा की। इस बैठक में समिति के उपाध्यक्ष श्री गिरधारी महतो जी, सह सचिव श्री अविचल सिंह, कोषाध्यक्ष श्री राम लखन महतो जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री इंद्रजीत जी उपस्थित रहे।

Photos from Saraswati Shlshu Vidya Mandir Chutia Ranchi's post 08/08/2025

*प्रेस विज्ञप्ति:-*
०८/०८/२०२५
**सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चुटिया में "राखी बनाओ प्रतियोगिता" एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।*
*
*राँची, चुटिया* :आज दिनांक 08/08/2025 दिन शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,चुटिया में कक्षा द्वितीय से पंचम तक के भैया-बहनों के बीच " *राखी बनाओ प्रतियोगिता* "एवं षष्ट से दशम तक के भैयाओ का ' *राखी बनाओ प्रतियोगिता* ' तथा बहनों के बीच *मेहंदी प्रतियोगिता* का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया ।आज के इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य श्री इन्द्रजीत कुमार झां एवं वरिष्ठ आचार्य श्री रबिन्द्र नाथ प्रामाणिक सह-पूर्व छात्रा रीतू कुमारी, सिमरन कुमारी, शिल्पी कुमारी , सविता कुमारी के दीप प्रज्वलन कर किया गया।प्रधानाचार्य के द्वारा भैया-बहनों को रक्षाबंधन के त्योहार और भाई-बहन के प्यार के महत्व को कृष्‍ण-द्रौपदी से महाभारत की कथा से जुड़ी हुई है।युद्ध में पांडवों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने युद्धिष्ठिर को सेना की रक्षा के लिए राखी का त्योहार मनाने का सुझाव दिया था। वहीं अभिमन्‍यु युद्ध में विजयी हों, इसके लिए उनकी दादी माता कुंती ने भी उनके हाथ पर रक्षा सूत्र बांधकर भेजा था। वहीं द्रौपदी ने भी उनकी लाज बचाने वाले अपने सखा और भाई कृष्‍णजी को भी राखी बांधी थी। इस दिन सावन के महीने की पूर्णिमा तिथि थी।इसी प्रकार माता लक्ष्मी एवं राजा बलि, श्रवण कुमार,देवराज इंद्र से संबंधित अनेक पौराणिक कथाओं से रक्षाबंधन के महत्व को बताया गया तथा भाइयों को भी बहनों की रक्षा एवं उनके स्वाभिमान की सुरक्षा, जो उनके हाथ में है,को भी बताया गया। साथ ही भैया बहनों को पेड़ को भी रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा कर पर्यावरण संरक्षण में भाग लेने को प्रेरित किया।पर्यावरण संरक्षण की पहल
विद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक पहल की है, जिसमें भैया - बहनों को पौधों को राखी बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और भैया - बहनों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने में मदद करेगी।
इस प्रतियोगिता में सभी भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सुंदर एवं कलात्मक राखी एवं मेहंदी का निर्माण किया तथा वाटिका के भैया- बहनों के द्वारा एक-दूसरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया।निर्णायक मंडल पूर्व छात्राओ के द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों कि घोषणा कि गई तथा पूर्व छात्राओ को सम्मानित किया गया।आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य-दीदीजी का सराहनीय योगदान रहा।
धन्यवाद

Photos from Saraswati Shlshu Vidya Mandir Chutia Ranchi's post 23/05/2025

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चुटिया, राँची में दादा-दादी/नाना-नानी सम्मेलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

चुटिया,राँची:आज दिनांक 22 मई 2025 दिन गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चुटिया में दादा-दादी/नाना-नानी सम्मेलन तथा *कक्षा दशम के भैया- बहनों का प्रतिभा सम्मान समाराेह* का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 63 भैया-बहनों के दादा-दादी/नाना-नानी सम्मिलित हुए।मंच संचालन करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान इंद्रजीत कुमार झां के द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया।इससे पूर्व घोष दल एवं तिलक लगाकर मुख्य अतिथियों को स्वागत किया गया।आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों के रूप में *राँची विधानसभा के वर्तमान विधायक श्रीमान सी. पी.सिंह* ,बाल विकास मंदिर समिति सह विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान फतेह चंद्र अग्रवाल,उपाध्यक्ष श्रीमान गिरिधारी महतो,सचिव श्रीमान मदन केशरी, ,समिति सदस्य श्रीमान छत्रधारी महतो तथा अन्य उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।फिर नन्ही-नन्ही बहनों के द्वारा स्वगात गीत गाया गया।
आज के इस कार्यक्रम का भूमिका एवं उद्देश्य को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान इंद्रजीत कुमार झा के द्वारा रखा गया।उन्होंने बताया कि दादा-दादी/नाना-नानी का हमारी जीवन मे क्या महत्व है ।किस प्रकार हमारे जीवन में संस्कृति ओर परम्पराओं में उनकी भूमिका रहती है विस्तारपूर्वक बताया।फिर हमारे भैया-बहनों के द्वारा सुंदर-सा नृत्य- *"शिव तांडव "* प्रस्तुत किया गया । तत्पश्चात नन्हे-मुन्हे भैया-बहनों के द्वारा *"नानी तेरी मोरनी को मोर ले गया", "पूरब से सूरज* " जैसे गानों से मनमोहक नृत्य प्रस्तुत की। झारखंड की प्रकृति एवं संस्कृति के झलक को दिखाते हुए कक्षा पंचम बहनों के द्वारा *"झारखंड कर कोरा"* नागपुरी गीत पर बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत की।इसके बाद माननीय विधायक श्रीमान सी.पी.सिंह के द्वारा उद्बोधन में कहा कि हिंदुत्व,संस्कार तथा परंपरा को जागृत रखते हुए हमारा विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अग्रेशर है।भविष्य में भी इस पथ पर कार्यरत रहने की कामना की। अंत में वरिष्ठ आचार्य श्री रविन्द्र नाथ प्रामाणिक के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन तथा शान्ति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रमुख श्रीमती रीना कुमारी ,समस्त आचार्य-दीदीजियों, कर्मचारियों एवं भैया-बहनों का सराहनीय योगदान रहा।

धन्यवाद।

02/02/2025

सादर आमंत्रण

Photos from Saraswati Shlshu Vidya Mandir Chutia Ranchi's post 16/08/2024

*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चुटिया में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूम-धाम से मनाया गया*।

राँची, चुटिया:आज दिनांक 15 अगस्त 2024 दिन गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,चुटिया में आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में प्रातः 8:30 बजे मुख्य अतिथि *पद्मश्री विजेता "प्रिंस ऑफ छोटानागपुर*" श्रीमान *मुकुंद नायक* के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।ततपश्चातव दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन पद्मश्री श्रीमान मुकुंद नायक,विद्यालय के उपाध्यक्ष श्रीमान गिरिधारी महतो,सचिव श्रीमान मदन केशरी,सहसचिव श्रीमान अविचल कुमार,कोषाध्यक्ष श्री राम लखन महतो,समिति सदस्य श्री छत्रधारी महतो,श्री मनपुरण नायक,श्री नंदकुमार साहू,बी.एड कॉलेज प्रोफेसर सी.के.पंकज,समाजसेवी गौतम देव,मनोज महतो,अरूण केशरी एवं पूर्व प्रधानाचार्य श्री जलेश्वर साहू,पूर्व आचार्य श्री मनधीरन महतो,प्रधानाचार्य श्री इंद्रजीत कुमार झां के द्वारा किया गया।अतिथि परिचय प्रधानाचार्य श्री इंद्रजीत कुमार झां के द्वारा किया गया। मंच संचालन में विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा वरिष्ठ आचार्य श्री रविन्द्र नाथ प्रामाणिक के सहयोग से बहन ईशानी,अनुष्का एवं भैया आर्यन कुमार,निर्भय कुमार मंच संचालक के रूप में कार्य किया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों के द्वारा गीत,हिंदी,संस्कृत, अंग्रेजी एवं नागपुरी भाषाओं में अपने मंतव्य को रखा।साथ ही साथ देशभक्ति ,भक्ति,हमारे संस्कृति, शिव तांडव जैसे विभिन्न गीतों में नृत्यों का सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।आज के इस भव्य कार्यक्रम में,भैया-बहनों के द्वारा प्रस्तुत नृत्य सबका मन मोह लिया ।विद्यालय के समिति सदस्य मनपुरण नायक ने अपने उद्दबोधन में कहा कि आज का दिन एक अनोखा पल का एहसास दिलाता है।क्योंकि आज ही के दिन हमें अंग्रेजों के जंजीरों से मुक्ति मिली थी।आज हमलोगों ने संकल्प लिया है कि राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना, अपने देश की सुरक्षा करना, हमारा मौलिक कर्तव्य है, तभी हमारी आज़ादी वास्तव में सफ़ल हो पायेगी। हमें अपने देश को एक नया भारत देश बनाना है, जो शिक्षित, संस्कार युक्त, पूर्ण विकसित हो। और इसके लिए हमें इतिहास में हुए संघर्ष को जानकर सीखना होगा एवं हमेशा आगे बढ़ना होगा।धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया।अंत मे सभी भैया- बहनों को कक्षा सह अपने-अपने कक्षा में भेजा गया।ततपश्चात भैया-बहनों तथा सभी अभिभावकों के बीच लड्डू वितरण किया गया।आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य, कार्यक्रम प्रमुख श्री ओमप्रकाश कुमार, सभी आचार्य-दीदीजी,तथा भैया-बहनो का सराहनीय योगदान रहा।
धन्यवाद

02/08/2024

प्रेस विज्ञप्ति:-
०२/०८/२०२४
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चुटिया में डॉ.प्रफुल्ल चन्द्र राय का जयन्ती मनाया गया।
*************************
राँची,चुटिया:आज दिनांक 2 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चुटिया में डॉ.प्रफुल्ल चन्द्र राय का जयन्ती धूम-धाम से मनाया गया।विद्यालय के विशाल कक्ष में कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य श्री इंद्रजीत कुमार झा एवं वरिष्ठ आचार्य श्री रबिन्द्र नाथ प्रामाणिक के द्वारा संयुक्त रूप से डॉ. प्रफुल्ल चन्द्र राय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया।
तत्पश्चात सभी आचार्य-दीदीजी एवं सभी भैया-बहनों ने पुष्पार्चन किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य कार्यक्रम के विषय मे प्रवेश करते हुए अपने उदबोधन में डॉ.प्रफुल्ल चंद्र राय की जीवन व कृतित्व आदि पर चर्चा करते हुए कहा कि डा.प्रफुल्ल चन्द्र राय भारत के महान रसायनज्ञ, उद्यमी तथा महान शिक्षक थे। आचार्य राय केवल आधुनिक रसायन शास्त्र के प्रथम भारतीय प्रवक्ता (प्रोफेसर) ही नहीं थे बल्कि उन्होंने ही इस देश में रसायन उद्योग की नींव भी डाली थी।इसलिए इन्हें"भारतीय रसायन विज्ञान के पिता" कहा जाता है।सादा जीवन उच्च विचार' वाले उनके बहुआयामी व्यक्तित्व से प्रभावित होकर महात्मा गांधी ने कहा था, "शुद्ध भारतीय परिधान में आवेष्टित इस सरल व्यक्ति को देखकर विश्वास ही नहीं होता कि वह एक महान वैज्ञानिक हो सकता है।"आचार्य राय की प्रतिभा इतनी विलक्षण थी कि उनकी आत्मकथा "लाइफ एण्ड एक्सपीरियेंसेस ऑफ बंगाली केमिस्ट" के प्रकाशित होने पर अतिप्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विज्ञान पत्रिका "नेचर" ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लिखा था कि "लिपिबद्ध करने के लिए संभवत: डॉ.प्रफुल्ल चन्द्र राय से अधिक विशिष्ट जीवन चरित्र किसी और का हो ही नहीं सकता।"
इस महान विभूति के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कक्षा द्वितीय से दशम तक के भैया-बहनों के बीच विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, इंग्लिश, संस्कृत,कंप्यूटर एवं संस्कृति ज्ञान जैसे विषयों का प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विजेता भैया-बहनों के ग्रुप को ट्रॉफी एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी भैया-बहनों के बीच टॉफी वितरण किया गया।
धन्यवाद

26/01/2024

राँची:

*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,चुटिया* राँची में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

Photos from Saraswati Shlshu Vidya Mandir Chutia Ranchi's post 26/01/2024

*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,चुटिया* राँची में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।आज के इस पावन बेला में अध्यक्ष श्रीमान फतेचन्द अग्रवाल के द्वारा विद्यालय प्रांगण में झंडोत्तोलन एवं भारत माता पूजन सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में बाल विकास मंदिर, समिति के अध्यक्ष श्रीमान फतेचन्द अग्रवाल,उपाध्यक्ष श्रीमान गिरिधारी महतो,सचिव श्रीमान मदन केशरी,सहसचिव श्री अविचल कुमार सिंह कोषाध्यक्ष श्रीमान रामलखन महतो उपस्थित थे।इस समारोह के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री इंद्रजीत कुमार के साथ साथ सभी आचार्य-दीदीजी,भैया-बहन एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
अंत में वन्देमातरम के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
धन्यवाद

Photos from Saraswati Shlshu Vidya Mandir Chutia Ranchi's post 23/01/2024

*२२/०१/२०२४*
*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चुटिया, रांची के द्वारा श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर पथ संचलन का कार्यक्रम किया गया।*

राँची:आज दिनांक 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को अयोध्या में हो रहे श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चुटिया, रांची के भैया बहनों द्वारा विद्यालय प्रांगण से एक भव्य झांकी का पथ संचलन किया गया। इस पथ संचलन में मुख्य रूप से बाल विकास मंदिर समिति के माननीय अध्यक्ष श्रीमान फतेहचंद अग्रवाल,उपाध्यक्ष श्रीमान गिरिधारी महतो,सचिव श्रीमान मदन केसरी,सह सचिव श्रीमान अविचल सिंह , कोषाध्यक्ष श्रीमान राम लखन महतो, सदस्य श्रीमान छत्रधारी महतो,श्रीमान नंदकिशोर जी,प्रधानाचार्य श्री इंद्रजीत कुमार झा के नेतृत्व में संपन्न किया गया।इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए चुटिया, रांची नगर के निवासी एवं अभिभावक वृंद का सहयोग अतुलनीय रहा। भैया बहनों के साथ-साथ सभी आचार्य ,दीदी जी ने पथ संचलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।आज का यह कार्यक्रम बड़ा ही मनमोहक एवं आकर्षक रहा।छोटे-छोटे भैया-बहनों के द्वारा राम,सीता, लक्ष्मण, हनुमान एवं लव-कुश के रूप में प्रस्तुति अतुलनीय रहा।साथ ही साथ पथ संचलन के बीच में जगह-जगह पर भैया-बहनों का नृत्य का कार्यक्रम भी हुआ।झांकी में एक विख्यात बजरंगबली,जिनके सीने में प्रभु श्रीराम एवं माता सीता विराजमान थे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चुटिया थाना प्रभारी,आचार्य श्री रबिन्द्रनाथ प्रामाणिक,श्री गोपाल महतो, श्री सुभाष चंद्र महतो,अजित कुमार,श्री कलेश्वर भोगता,श्री विकास कुमार, श्री जितलाल हाज़ाम ,श्री मनजीत कुमार,श्री ओमप्रकाश कुमार, श्री अमर केशरी,पूर्व छात्र श्री अमन कुमार,दीदीजी श्रीमती रीना कुमारी,श्रीमती अन्नपूर्णा पाण्डे, श्रीमती रंजीता अम्बष्ट, श्रीमती उमा वर्मा,श्रीमती अंजू कुमारी, श्रीमती नीता झां,सुश्री सरिता कुमारी,सुश्री नंदा तमसोय का सहयोग सराहनीय रहा। भैया-बहनों की झांकी विद्यालय से होते हुए चुटिया थाना,अमर चौक ,मुकचुंद टोली,प्रगति पथ होते हुए पुनः विद्यालय वापस पहुंचा।उसके बाद सभी भैया- बहनों एवं अभिभावकों के बीच लड्डू वितरण किया गया।तत्पश्चात भैया-बहनों का अवकाश किया गया।
धन्यवाद।

Photos from Saraswati Shlshu Vidya Mandir Chutia Ranchi's post 26/08/2023

प्रेस विज्ञप्ति:-
२६/०८/२०२३
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चुटिया में कक्षा अरूण से प्रथम तक की मातृ गोष्ठी सम्पन्न।
""""""""""""'""""''''''''''""""''"""""""""""""""
चुटिया, राँची:आज दिनांक 26 अगस्त दिन शनिवार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,चुटिया, राँची में कक्षा अरूण से प्रथम तक के माताओं का मातृ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष श्रीमान गिरिधारी महतो,कोषाध्यक्ष श्रीमान राम लखन महतो, सचिव श्रीमान मदन केशरी, सहसचिव श्रीमान अविचल कुमार,विद्यालय सदस्य श्रीमान क्षत्रधारी महतो,सदस्य नंद कुमार साहू ,प्रधानाचार्य श्रीमान इंद्रजीत कुमार झां तथा माताओं के साथ संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया।इससे पूर्व भैया-बहनों के द्वारा अतिथियों का स्वागत ,स्वागत गीत से किया गया।मौके पर प्रधानाचार्य ने सभी माताओं का स्वागत किया एवं विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विजेता भैया- बहनों के माताओं को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया तथा कहा कि आज यहां माताएं उपस्थित हुई हैं, जो अपने भैया- बहनों का नामांकन विद्या भारती के विद्यालय में कराए हैं।वे अवश्य ही शिशु विद्या मंदिर के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से अवगत हुए होंगे। शिशु मंदिर में पढ़ने वाले भैया-बहनों का सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है। यहां उनको पांच आधारभूत विषयों एवं पंचकोष सिद्धान्तों के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। छोटे भैया- बहनों के अध्ययन के लिए शिशु वाटिका शिक्षण योजना है। इसमें भैया-बहनों को खेल-खेल के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। छोटे बच्चों को सीखाने में माता की विशेष भूमिका रहती है। इसलिए उनको भी भैया-बहनों को पढ़ाने के लिए उनके साथ बैठना है। विद्यालय के शिशु वाटिका के प्रमुख श्रीमती रंजीता अम्बास्ता एवं सहप्रमुख श्रीमती अंजु कुमारी ने मातृ गोष्टी की भूमिका रखी एवं छोटे बच्चों के शैक्षणिक विकास के कई आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिशु वाटिका शिक्षण पद्धति में बालकों को क्रिया आधारित शिक्षा देने का प्रावधान है। इसमें बच्चों को खेल- खेल में, चित्रकला के माध्यम से एवं वैज्ञानिक उपकरणों व संसाधनों के माध्यम से शिक्षित किया जाता है। बच्चों का सर्वांगीण विकास ही शिशु वाटिका का परम लक्ष्य है। साथ हीं उन्होंने माताओं से विशेष आग्रह किया कि उनके भोजन में फास्ट फूड,जंक फूड एवं होटलों के खाना न दिया जाए। प्रधानाचार्य श्री इंद्रजीत कुमार झां ने मातृ गोष्ठी का विद्या भारती योजना में महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि आज यहां माताएं जो इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित हैं उन्हें देख कर मन हर्षित हो उठा है।आज के इस गोष्ठी में जो शैक्षणिक दिशा- निर्देश दिए गए हैं, वह हमारे अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करेंगे। इसी उद्देश्य को लेकर आज के गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसी बीच माताओं द्वारा उत्पन्न शंकाओं का समाधान भी प्रधानाचार्य जी के द्वारा किया गया।भैया-बहनों के व्यक्तित्व पर उनके घर के वातावरण का बड़ा प्रभाव पड़ता है। घर पर माताओं का कर्तव्य है कि उनमें ईमानदारी, सच्चाई, दया,करुणा,श्रद्धा आदि के गुणों के विकास के लिए उससे संबंधित प्रेरक प्रसंगों को सुनाएं एवं प्रेरणादाई महापुरुषों के विचारों से अवगत कराएं। इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अन्नपूर्णा पाण्डे ने किया। इस गोष्ठी में कुल 90 की संख्या में माताएं एवं अभिभावक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी आचार्य गण, दीदीजी एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
धन्यवाद

Want your school to be the top-listed School/college in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Ranchi
834001

Opening Hours

Monday 6:30am - 4pm
Tuesday 6:30am - 4pm
Wednesday 6:30am - 4pm
Thursday 6:30am - 4pm
Friday 6:30am - 4pm
Saturday 6:30am - 4pm