01/08/2026
शिक्षा आपको आगे बढ़ाता है : प्रो इंचार्ज प्रो इलानी पूर्ति
गोस्सनर कॉलेज मास कम्युनिकेशन विभाग के नए सत्र 2026- 2029 का उन्मुखी कार्यक्रम आज 1 अगस्त को विभाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो संतोष कुमार के द्वारा स्वागत अभिभाषण के साथ हुआ। नए सत्र के विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए सेम 5 के विद्यार्थियों ने " बेसब्रिया " गीत की प्रस्तुति दी।
अर्चना, अलका, अफसरी , सुमित के द्वारा बाइबल, गुरुग्रंथ साहिब, कुरान और गीता पाठ किया गया।
*महाविद्यालय की प्रो इंचार्ज प्रो इलानी पूर्ति ने कहा कि "शिक्षा आगे बढ़ने के लिए जरूरी है। यह आपको तराशता है अच्छा इंसान भी बनाता है" ।*
प्रो अनुज ने विभाग का परिचय देते हुए कहा कि " यह विभाग प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों तरह से विद्यार्थियों को शिक्षा देता है। पढ़ाई के साथ साथ आपको रोजगार भी दिया जाएगा। "
*प्रो मीना सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। पढ़ाई के साथ आपको अपने व्यवहार को सरल और नम्र रखना चाहिए। ये गुण आपको जिंदगी में आगे बढ़ाएगा*।
उन्मुखी कार्यक्रम में नए सत्र के विद्यार्थियों का परिचय भी लिया गया।
कार्यक्रम का संचालन इशिका एवं संजना के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रो इंचार्ज इलानी पूर्ति, प्रो आशा रानी केरकेट्टा, प्रो महिमा गोल्डेन बिलुंग, प्रो संजय बोस, सुनीला सोरेंग, रोहित, अनूप, सुमित, रोशनी, सलिल, अमृत, हर्ष सहित अन्य उपस्थित थे।