Vikas Bharti

Vikas Bharti

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vikas Bharti, Education, 19, GRAMAYATAN, AROGYA BHAWAN/1 Bariatu Road, Ranchi.

Vikas Bharti Bishunpur is a people’s organization which has been working with the most backward and underprivileged communities in all 24 districts of Jharkhand.

30/12/2025

दिनांक 29 दिसंबर 2025 को जेयूटी परिसर में आयोजित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) राँची के तीसरे दीक्षांत समारोह में भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ जी के साथ बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुआ।

इस अवसर पर संस्थान के दो बैच के 370 स्नातक, स्नातकोत्तर व शोध कार्यक्रमों के विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इसमें 8 विद्यार्थी को स्वर्ण पदक, 5 विद्यार्थी को रजत पदक व 2 को इंस्टीट्यूट मेडल प्रदान किया गया।

इस दौरान ट्रिपल आईटी राँची के डायरेक्टर प्रो. राजीव श्रीवास्तव जी, आईआईटी पटना के डायरेक्टर प्रो. टी. एन. सिंह जी, बोर्ड ऑफ़ गवर्नेंस के चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल श्री ए. के. भट्ट जी, जेयूटी के डायरेक्टर प्रो. डी. के. सिंह जी, श्री कुमार अनुपम जी सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारीगण व शोधार्थी उपस्थित रहें।

03/12/2025

दिनांक 29 नवंबर 2025 को विकास भारती के राँची कार्यालय परिसर में “धरती आबा जनजातीय संग्रहालय” और “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष कौशल केंद्र (मखमंदरो) का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम जी व जे पी आंदोलन के प्रणेता, वरिष्ठ पत्रकार पद्म भूषण श्री रामबहादुर राय जी व भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ जी ने किया।

इस संग्रहालय में न केवल जनजातियों के जीवन स्तर एवं शैलियों को दर्शाया गया है, बल्कि झारखंड के शहीदों की जानकारी भी अंकित कराई गई है। इसमें एक छत के नीचे आदिवासी संस्कृति, कला, आजीविका, आध्यात्मिकता और पर्यावरण के बीच गहरे संबंध को दर्शाया गया है। पारंपरिक संगीत के वाद्ययंत्रों को बखूबी से दिखाया गया है। आदिवासियों के अनुष्ठान, ख़ान - पान को जीवंत कलाओं से भी दिखाया गया है। इसे इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र के द्वारा निर्मित किया गया है।

इस अवसर पर जनजातीय समाज के ऊपर लिखी गईं पाँच पुस्तकों का विमोचन किया गया।

इस मौक़े पर पद्मश्री श्री बलबीर दत्त, भाजपा के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्री नागेंद्र नाथ, प्रभात खबर के प्रधान संपादक श्री आशुतोष चतुर्वेदी, दैनिक भास्कर के संपादक श्री संतोष सिंह, आईजीएनसीए के क्षेत्रीय निदेशक श्री संजय झा, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री समीर ओराँव, सरला बिरला यूनिवर्सिटी के महानिदेशक डॉ० गोपाल पाठक, कुलपति डॉ० सी. जगन्नाथन, साईं नाथ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ० एस.पी. अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि व जनजातीय बंधु/ भगिनी उपस्थित रहें।

17/10/2025

द्वितीय दिवस विशेष 🌼🌻

विकास भारती बिशुनपुर के द्वारा विगत 36 वर्षों से आयोजित हो रहे महान स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत के स्मृति में विकास मैराथन दौड़ [घाघरा से चिंगरी, 28 किमी०] का आयोजन किया गया। इस मैराथन प्रतियोगिता कार्यक्रम में 650 बच्चे तथा 235 बच्चियों ने उत्साहित होकर बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस प्रकार कुल संख्या 885 रही। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पूरे रास्ते भर ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया।

इस दौरान गुमला जिले के विभिन्न स्थानों से आयें फुटबॉल के 48 टीम के प्रत्येक सदस्यों को जर्सी देकर उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री समीर उरांव, पूर्व विधान परिषद सदस्य (MLC) श्री प्रवीण सिंह, श्री भिखारी भगत जी, श्री महेंद्र भगत जी, श्री रविंद्र भगत जी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता व विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहें।

#टाना_भगत #स्वतंत्रता_सेनानी

10/10/2025

श्री अशोक भगत जी ने बीते कल भारत सरकार में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री आ० श्री नितिन गड़करी जी से शिष्टाचार मुलाकात किया।
इस दौरान उन्हें अपनी पुस्तक “परंपरा और प्रयोग” भेंट किया और विकास भारती द्वारा किये जा रहे कामो की भी जानकारी दी।

#केंद्रीयमंत्री #भारतसरकार

08/10/2025

आज गुड़गाँव में आरईसी, भारत सरकार के चेयरमैन सह सीएमडी श्री जितेंद्र श्रीवास्तव (आईएएस) की उपस्थिति में आरईसी, सीएसआर के साथ विकास भारती का एक अनुबंध साइन हुआ। इस दौरान आरईसी, सीएसआर के ईडी श्री प्रदीप जी उपस्थित रहें।

ज्ञातव्य हो कि इस परियोजना में झारखंड के 3 जिलों (गुमला, लोहरदगा व लातेहार) के लिए चलंत चिकित्सा इकाई का अनुबंध हुआ है। इसमें प्रत्येक जिले में डॉक्टर सहित अनेक आधुनिक उपकरणों से लैश एक बस होगी, जो उपर्युक्त सभी ज़िलों के प्रत्येक सुदूर गाँवों में जाकर सुबिधा प्रदान करेगी।

ज्ञात हो कि इससे पहले भी विकास भारती बिशुनपुर ने झारखंड सरकार के साथ मिलकर झारखंड के प्रत्येक ज़िलों में चलंत चिकित्सा इकाई परियोजना को सफलतापूर्वक संचालित किया है।

27/08/2025

“अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए गावों का विकास जरुरी ”

पढ़ें, आज के प्रभात खबर दैनिक अखबार में मेरे निजी विचार..

19/07/2025

वाराणसी 📍

आज वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट, वाराणसी में भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा० योगी आदित्यनाथ जी के साथ बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुआ।

इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रम एवं सेवा योजन मंत्री श्री अनिल राजभर, स्टाम्प और पंजीयन मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल, आयुष मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र दयालु, त्रय विधायक श्री डॉ. अवधेश सिंह, श्री सुशील सिंह, डॉ नीलकंठ तिवारी, द्वय विधान परिषद सदस्य श्री धर्मेन्द्र सिंह व श्री हंसराज विश्वकर्मा सहित मेरे पुराने साथीगण, शोधार्थी, व अनेक बच्चे/ बच्चियाँ उपस्थित रहें।

इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अलका सिंह जी व कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती अंजना सिंह जी का भी हार्दिक अभिनंदन, स्वागत.

21/03/2025

केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड में भाषा और स्वदेशी आवाज़ की राजनीति, विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुआ.

इस दौरान कार्यक्रम में प्रज्ञा प्रवाह के वरिष्ठ अधिकारी श्री रामाशीष जी, केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति श्री क्षिति भूषण दास, राँची विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अजीत कुमार सिन्हा, भूतपूर्व राजनयिक श्री अशोक सज्जनहार जी, डॉ० मुकेश मिश्रा जी सहित अनेक प्रोफ़ेसर, शोधार्थी व विद्यार्थीगण उपस्थित रहें.

06/03/2025

विकास भारती बिशुनपुर गुमला के अंबेडकर सभागार में कृषि विज्ञान केंद्र, गुमला द्वारा आयोजित “समेकित पोषक तत्व प्रबंधन” विषय पर 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

इस कार्यक्रम में गुमला ज़िले से 33 लैंपसो के एवम् 17 अन्य इच्छुक प्रतिभागियों को उर्वरक का लाइसेंस प्राप्त करने हेतु प्रशिक्षित किया जायेगा.

इस दौरान विकास भारती के संयुक्त सचिव श्री महेंद्र भगत जी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक नीरज जी, निशा जी, इनो रॉय जी व अटल जी सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहें.

04/03/2025

विकास भारती द्वारा संचालित विकास चिल्ड्रेन एकेडमी, बिशुनपुर में प्रथम वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के बच्चों/ बच्चियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों यथा गीत, भाषण, नृत्य व नाटक का प्रदर्शन किया गया.

ज्ञातव्य हो कि विकास चिल्ड्रेन एकेडमी की स्थापना वर्ष 2016 में, बिशुनपुर प्रखंड में प्रथम इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में हुई थी. इस विद्यालय में प्रारंभ से लेकर 5वीं तक की पढ़ाई होती है. इसमें बच्चों को नई शिक्षा नीति के तहत दी जाने वाली शिक्षा के साथ -साथ उनको व्यवहारिक ज्ञान व कौशल का भी प्रशिक्षण दिया जाता है.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधान परिषद् सदस्य श्री प्रवीण सिंह, श्री भिखारी भगत, श्री महेन्द्र भगत, श्रीमती रंजना चौधरी, श्रीमती कुमकुम मैत्रा, श्री प्रवाल मैत्रा जी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता व अभिभावक गण उपस्थित रहें.

#प्रथमवार्षिकोत्सव #नृत्यप्रदर्शन

Want your school to be the top-listed School/college in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


19, GRAMAYATAN, AROGYA BHAWAN/1 Bariatu Road
Ranchi
834009