25/04/2026
आदरणीय पत्रकार बंधुओं,
जी.पी. मध्य एवं उच्च विद्यालय, हेसल परिवार की ओर से आप सभी को हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।
विद्यालय के मैट्रिक परीक्षा परिणाम एवं उपलब्धियों को अपनी लेखनी के माध्यम से समाज तक पहुँचाने में आपका सहयोग अत्यंत सराहनीय है। आपके प्रयासों से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।
हम आपके इस अमूल्य सहयोग के लिए कृतज्ञ हैं और भविष्य में भी आपके मार्गदर्शन एवं समर्थन की अपेक्षा करते हैं।
Amar Kumar Chaudhary
18/02/2026
आदरणीय पत्रकार बंधुओं,
हमारे विद्यालय के वार्षिक उत्सव में आपकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए हम हृदय से आपका आभार व्यक्त करते हैं। आपकी लेखनी और सहयोग से विद्यालय की उपलब्धियाँ समाज तक पहुँचती हैं और विद्यार्थियों को नई प्रेरणा मिलती है।
विद्यालय परिवार की ओर से आपका हार्दिक धन्यवाद।
11/11/2023
जी पी हाई स्कूल के बच्चों ने दिखाया दम
जीते गोल्ड मेडल
••••••••••••••••••••••••••••••••••••
गोंदली पोखर मध्य एवं उच्च विद्यालय के 9 छात्र-छात्राओं ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 में भाग लेकर 23वां झारखंड राज्य सीनियर कर्गी एवं 9वां झारखंड राज्य कैडेट कर्गी में 5 गोल्ड 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रांची जिला सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह ताइक्वांडो चैंपियनशिप कुमैठा स्टेडियम, देवघर में 8 नवंबर से 10 नवंबर 2023 तक आयोजित किया गया था, जिसमें मनीष कुमार महतो (वर्ग V) गोल्ड, नीरज बेदिया (वर्ग V) गोल्ड, शशि मुंडा( वर्ग V) गोल्ड, आर्यन कुमार (वर्ग VII) गोल्ड, बबली कुमारी (वर्ग IX) गोल्ड, भारती कुमारी (वर्ग IX) सिल्वर, अंकुश नाग (वर्ग X) सिल्वर और रितेश कुमार महतो (वर्ग IX) ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया है। बच्चों के द्वारा झारखंड राज्य स्तरीय मेडल हासिल करने पर खुशी व्यक्त करते हुए गोंदली पोखर उच्च एवं मध्यम विद्यालय के सचिव डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा कि इन्हें गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर तक खेलने में जो भी सहयोग की जरूरत हो सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्ष को शुभकामनाएं दिए हैं। प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार महतो ने मेडल जीतने वाले सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय स्तर से सम्मानित करने की घोषणा किए हैं। विद्यालय के कोच संजय मुंडा एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने ने इन बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए हैं ।
11/11/2023
बहुत-बहुत आभार
°°°°°°°°°°°°°°°°°°
प्रमुखता से हिंदी दैनिक में खबर छपने के लिए सभी संवाददाता बंधुओं को जी पी उच्च एवं मध्य विद्यालय हेसल, अनगड़ा परिवार एवं प्रधान अध्यापक की ओर से बहुत-बहुत आभार.. धन्यवाद 🙏🙏
05/09/2023
नीरज को ढेरों शुभकामनाएं
``````````````````````````
पांचवी वर्ग का छात्र नीरज बेदया 14 नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर इस क्षेत्र और विद्यालय का मान बढ़ाया है जिसे मेरे और शिक्षकों के द्वारा फूलमाला पहनकर सम्मानित किया गया । विद्यालय के संस्थापक सचिव डॉ अमर कुमार चौधरी जी के द्वारा घोषणा किया गया कि उसे पांचवी से मैट्रिक तक निशुल्क शिक्षा दिया जाएगा।