JPSC Top india

JPSC Top india jpsc .….....!!!

13/09/2023

Q. जतरा भगत किस जिले के निवासी थे ?JPSC 🇮🇳

जतरा भगत उर्फ जतरा उरांव का जन्म सितंबर 1888 में झारखंड के गुमला जिला के बिशनुपुर थाना के चिंगरी नवाटोली गांव में हुआ था।

12/09/2023

Q. छोटानागपुर आदिवासी महासभा का गठन किसने किया ? JPSC 🇮🇳

जयपाल ने 1938 में एक आदिवासी महासभा का गठन किया, जिसने बिहार से अलग करके 'झारखंड' का एक अलग राज्य बनाने को कहा था। छोटानागपुर के आदिवासियों के लिए, वह उनका मारंग गोमके, या 'महान नेता' था। संविधान सभा में, वह न केवल अपने मूल पठार, बल्कि पूरे भारत के आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए आए थे।

Q. किस राज्य के संस्थापक " गोमुखी राजा " के नाम से जाना जाता था ?JPSC 🇮🇳 🙂 रामगढ़ राज्य✅ पंचेत राज्य🙂 खड़गडीहा राज्य🙂 इन...
11/09/2023

Q. किस राज्य के संस्थापक " गोमुखी राजा " के नाम से जाना जाता था ?JPSC 🇮🇳

🙂 रामगढ़ राज्य
✅ पंचेत राज्य
🙂 खड़गडीहा राज्य
🙂 इनमें से कोई नहीं

भागवत राय ने रक्सेलों को पराजित कर की थी। ढाल वंश के शासनकाल में नरबलि प्रथा का प्रचलन था। पंचेत राज्य का राजचिह्न कपिला गाय का पूँछ या चंवर था । इसी कारण इस राज्य के राजाओं को गोमुखी राजा कहा गया।

10/09/2023

Q. झारखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी का आगमन कब हुआ था ?JPSC 🇮🇳

💞 1764 ई.
💞 1766 ई.
✅ 1767 ई.
💞 1765 ई.

झारखण्ड में पहली बार अंग्रेजों ने प्रवेश 1767 ई. में सिंहभूम क्षेत्र में प्रवेश किया। अग्रेजों के झारखण्ड में पहली बार प्रवेश के समय झारखण्ड के कोल्हान क्षेत्र में हो शासक, पोरहाट क्षेत्र में सिंह शासक तथा धालभूम/ढालभूम क्षेत्र में ढाल शासकों का शासन था। 1760 ई.

09/09/2023

Q. कांग्रेस के रामगढ़ अधिवेशन- 1940 की अध्यक्षता किसने की थी ?JPSC 🇮🇳

☕ राजेंद्र प्रसाद
✅ अब्दुल कलाम आजाद
☕ जवाहरलाल नेहरू
☕ महात्मा गांधी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 53वां अधिवेशन: 1940 में कांग्रेस का 53वां वार्षिक अधिवेशन मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की अध्यक्षता में रामगढ़ में आयोजित किया गया था।

08/09/2023

Q. पीतांबर शाही ने सिपाही विद्रोह का नेतृत्व कहां पर किया था ?JPSC 🇮🇳

☕ लोहरदगा
✅ पलामू
☕ हजारीबाग
☕ गुमला

विस्तृत जानकारी:-

झारखंड में 1857 ई का सिपाही विद्रोह की शुरुआत सबसे अंत में पलामू क्षेत्र में 26 सितंबर 1857 को हुआ। इसके अलावा सबसे अंत मे सिपाही विद्रोह अप्रैल 1859 पलामू क्षेत्र में खत्म हुआ। पलामू में इस विद्रोह का मुख्य नेतृत्व नीलाम्बर शाही और पीताम्बर शाही दो भोगता भाइयों ने किया।

07/09/2023

Q. संथाल जनजाति में कितने प्रकार के विवाह प्रचलित है ?JPSC 🇮🇳
⚫ 5
⚫ 7
✅ 8
⚫ 10

संथाल समाज में बाल विवाह की प्रथा नहीं है. संथाल समाज में जीजा-साली विवाह और देवर-भौजाई विवाह की मान्यता है, विधवा विवाह भी प्रचलित है. संथाल समाज में तलाक की प्रथा पायी जाती है. संथाल जनजाति में आठ प्रकार के विवाह प्रचलित है.

06/09/2023

Q. झारखंड का सबसे ऊंचा भूभाग कौन सा है ?JPSC 🇮🇳

❌ रांची पठार
✅ पाट क्षेत्र
❌ हजारीबाग पठार
❌ इनमें से सभी

💞💞झारखंड का सबसे ऊंचा भूभाग पाट क्षेत्र है जो हजारीबाग के पठार में मिलता है।

05/09/2023

Q. कोल विद्रोह (1831- 32) का दमन किसने किया ?JPSC 🇮🇳

🔆 जैकब कैमक
✅ कैप्टन विलिंक्सन
🔆 क्लिवलैंड
🔆 आयरकूट

➧ अंग्रेज अधिकारी कैप्टन विलिंक्सन ने रामगढ़, बनारस, बैरकपुर, दानापुर तथा गोरखपुर की अंग्रेजी सेना की सहायता से इस विद्रोह का दमन करने का प्रयास किया।

03/09/2023

Q. छोटा नागपुर काश्तकारी अधिनियम कब लागू किया गया था ?JPSC 🇮🇳

⚫ 1907
⚫ 1857
✅ 1908
⚫ 1910

सही उत्तर 1908 है। यह अधिनियम जमींदार और काश्तकारी के कानून और छोटा नागपुर में किराए के निपटान से संबंधित कुछ अधिनियमों को संशोधित और समेकित करने के लिए है। इस अधिनियम ने गैर-आदिवासियों को आदिवासी भूमि के हस्तांतरण पर रोक लगा दी और मालिकों के मालिकाना अधिकारों की रक्षा की।

03/09/2023

Q. झारखंड में आदिवासियों " फूलों के त्यौहार" का क्या नाम है ?JPSC 🇮🇳

⚫ टुसू
⚫ बाहा
✅ सरहुल
⚫ करमा

सरहुल मुख्यत: फूलों का त्योहार है. पतझड़ के बाद पेड़ों की टहनियों पर नये-नये पत्ते एवं फूल खिलते हैं. साल के पेड़ों पर खिलने वाले फूलों का सरहुल में विशेष महत्व होता है. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को शुरू होने वाला यह प्रकृति पर्व चार दिनों तक यानी चैत्र पूर्णिमा के दिन तक चलता है.

28/08/2023

Q. झारखंड की पूर्व से पश्चिम की चौड़ाई कितनी है ?JPSC 🇮🇳

⚫ 380 km
✅ 463 km
⚫ 483 km
⚫ 583 km

झारखंड राज्य का विस्तार उत्तर से दक्षिण की ओर 380 किलोमीटर है जबकि पूर्व से पश्चिम की ओर 463 किलोमीटर है।

Address

Jharkhand , Ormanjhi
Ranchi

Telephone

+917667809836

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JPSC Top india posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to JPSC Top india:

Shortcuts

Share