संकल्प Jpsc\jssc

संकल्प Jpsc\jssc

Share

झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित जानकारियों के लिए आप इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।

अगर आप झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो, ये पेज आपके लिए है। इसको लाइक करें और परीक्षा से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां प्राप्त करें।

14/05/2024

जादू चलाने का हमेशा एक समय होता है। हर दिन कड़ी मेहनत करते रहें और आगे बढ़ते रहें, आप अपने लक्ष्य के करीब पहुँच जाएँगे।

01/01/2024

तैयार रहिए ✌️💪

21/08/2023
14/05/2022

14 May 2022
Daily Current Affairs

06/07/2021

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने त्रिपुरा के राज्‍यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया।

03/06/2021

✅ तेलंगाना ❪తెలంగాణ❫ राज्‍य का स्थापना दिवस : 𝚃𝙴𝙻𝙰𝙽𝙶𝙰𝙽𝙰 𝚂𝚃𝙰𝚃𝙴 𝙵𝙾𝚁𝙼𝙰𝚃𝙸𝙾𝙽 𝙳𝙰𝚈 - 𝟸𝟶𝟸𝟷

तेलंगाना सरकार द्वारा 2 जून को तेलंगाना राज्‍य स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। राज्य के गठन का प्रस्ताव तत्काल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में दोनों संसदों में वर्ष 2013 में लाया गया था। अंत में, 2 जून 2014 को तेलंगाना का अलग राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ, जिसके बाद के. चंद्रशेखर राव पहले मुख्यमंत्री बने और ई एस एल नरसिम्हन राज्य के पहले राज्यपाल बने थे। तेलंगाना मुख्य रूप से तेलुगु भाषा बोली जाने वाली जगह है।

आज यानी कि 2 जून को (Telangana Formation Day) के रूप में मनाया जाता है। आज के ही दिन 2014 में देश के 29वें राज्य के रुप में तेलंगाना की स्थापना हुई थी। तबसे हर वर्ष 2 जून को तेलंगाना दिवस के रूप में मनाया जाता है। दक्षिण भारत (south india) मे स्थित तेलंगाना राज्य अपनी स्थापत्य कला (architecture) के माध्यम से प्राचीन भारत (ancient india) की झलक दिखलाता है। इस दिन राज्य में परेड, राजनीतिक संगोष्ठियां, भाषण आदि का आयोजन होता है। इसके अलावा कई सामाजिक और निजी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

📌 तेलंगाना राज्य के बारे में कुछ खास बातें :-

👉 राज्य का नाम :

तेलंगाना का नाम ‘त्रिलंगा देसा’ से लिया गया है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव की लिंग रूप में उत्पत्ति ‘त्रिलंगा देसा’ के तीन पहाड़ों में से एक पहाड़ से हुई थी। जिनमें से एक तेलंगाना में स्थित है।

🔘 राज्य की राजधानी :

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद है। ये आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों की ही राजधानी है।

💢 31 जिलों का राज्य :

तेलंगाना अपने में 31 जिलों को समाहित किये हुए है।

🌊 राज्य की गंगा :

राज्य में गोदावरी नदी बहती है जिसे पवित्र माना जाता है। अक्सर इसे दक्षिण गंगा के नाम से भी संबोधित किया जाता है।

💙 दिल के आकार की झील :

हैदराबाद की हुसैन सागर झील ‘एरियल व्यू’ से देखे जाने पर एक दिल के आकार की नजर आती है।

😳 12वां सबसे बड़ा और आबादी वाला देश :

तेलंगाना देश का 12वां सबसे बड़ा राज्य है इसी के साथ सबसे ज़्यादा आबादी में भी तेलंगाना भारत में 12वां स्थान रखता है।

🎠 कई राजवंशों का राज्य :

प्राचीन भारत में कई राजवंश जैसे मौर्या राजवंश, चालुका राजवंश, ककाटिया राजवंश, सातवाहन राजवंश तेलंगाना में ही निवास करते थे।

💎 हीरों का राज्य :

राज्य में हैदराबाद के पास स्थित प्राचीन गोलकोंडा किले से कई बेशकीमती हीरे निकल चुके हैं।

🛕 1000 खंबो का मंदिर :

11वीं शताब्दी में राजा रुद्र देव द्वारा बनाया गया 1000 खम्बों का मंदिर राज्य के वारंगल जिले में स्थित है और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है।

⭐️ 5 राज्यों से घिरा राज्य :

तेलंगाना 5 राज्यों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र से घिरा हुआ है।

😱 तेलंगाना की ज़ुबान :

राज्य में दो भाषाओं को आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला है जिसमें उर्दू और तेलुगू शामिल है।

👊 तेलंगाना मूवमेंट :

आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना की अपनी पहचान के लिए पहला आंदोलन सन 1969 में किया गया यह उसके बाद सन 1972 में एक बार फिर ये मांग उठी थी। आखिर में 2014 में तेलंगाना को अपनी पहचान मिली।

😎 राज्य का ब्रांड अम्बेसडर :

तेलंगाना से ही ताल्लुख रखने वाली देश की दमदार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा तेलंगाना राज्य की ब्रांड अम्बेसडर हैं।

✍ सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :

• तेलंगाना की राजधानी : हैदराबाद
• तेलंगाना की आधिकारिक भाषा : तेलुगु
• तेलंगाना के मुख्यमंत्री : के. चंद्रशेखर राव
• तेलंगाना के राज्यपाल : तमिलसाई सुंदरराजन

Share जरूर करें ‼️....

🔰Join us for more updates https://t.me/SKCUNACADEMY

Unacademy

⭐️⭐️⭐️⭐️⭐️⭐️⭐️⭐️⭐️⭐️⭐️⭐️⭐️

Want your school to be the top-listed School/college in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Ranchi