24/04/2024
राजकीय प्राथमिक विद्यालय चैनाणीयों लेंगो की ढाणी जाट बस्ती गरडिया में आज (दिनांक 24.04.2024,बैशाख कृष्ण पक्ष प्रथमा,2081)को विद्यालय के संरक्षक श्री भगवाना राम जी लेघा के सानिध्य में विद्यालय प्रबंधन द्वारा आदरणीय श्री गुणेशा राम जी लेघा के द्वारा विद्यालय को दिए गए दो पौधों का रोपण किया गया....
आदरणीय श्री गुणेशा राम जी लेघा द्वारा 15अगस्त 2019को दिया गया पीपल का पौधा अब नव तरूण पेड़ बनकर विद्यालय के आंगन को सुशोभित कर रहा है ... बहुत-बहुत आभार श्री गुणेशा राम जी आपका इस तरह का हरित सहयोग हमेशा विद्यालय को बना रहे व सरंक्षक श्री भगवाना राम जी आपका दक्ष सानिध्य विद्यालय हित में सर्वदा पर बना रहे 🙏