Ups Dhkka Hajinagar

Ups Dhkka Hajinagar कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय ढक्का हाजी नगर (1-8) , ब्लॉक - सैदनगर जिला - रामपुर , उत्तर प्रदेश।

27/04/2026
हाईस्कूल की परीक्षा में 89.83% अंक प्राप्त करने वाली विद्यालय की पूर्व छात्रा रिंकी को विद्यालय परिवार द्वारा बधाई दी गई...
27/04/2026

हाईस्कूल की परीक्षा में 89.83% अंक प्राप्त करने वाली विद्यालय की पूर्व छात्रा रिंकी को विद्यालय परिवार द्वारा बधाई दी गई।

इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत कंपोजिट विकासखंड उच्च प्राथमिक विद्यालय ढक्का हाजीनगर  (1-8) में विश्व पृथ्वी दिवस के ...
22/04/2026

इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत कंपोजिट विकासखंड उच्च प्राथमिक विद्यालय ढक्का हाजीनगर (1-8) में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्राथमिक और जूनियर स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
उच्च प्राथमिक स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इको क्लब के नोडल शिक्षक मुख्तार अहमद द्वारा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर इको क्लब कैप्टन और वाईस कैप्टन और सदस्यों की घोषणा की गई।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों को पर्यावरण की रक्षा हेतु पेड़ लगाने हेतु, पौधों की देखभाल करने तथा पेड़-पौधों को पानी देते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर श्यामलाल , कदीर अहमद और इशरत फात्मा आदि उपस्थित रहे ।

रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की गतिविधियों का बालिकाओं प्रदर्शन
20/04/2026

रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की गतिविधियों का बालिकाओं प्रदर्शन

विकसित भारत में नारी की भूमिका विषय पर बच्चों द्वारा निबंध प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभा किया गया
20/04/2026

विकसित भारत में नारी की भूमिका विषय पर बच्चों द्वारा निबंध प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभा किया गया

18/04/2026
*नारी शक्ति सम्मान के अंतर्गत माताओं का किया गया सम्मान* अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के आदेश अनु...
16/04/2026

*नारी शक्ति सम्मान के अंतर्गत माताओं का किया गया सम्मान* अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के आदेश अनुसार कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय ढक्का हाजी नगर में *नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम* का आयोजन किया गया।
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का उद्देश्य *राजनीति एवं शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिला की भूमिका सुदृढ़ करना एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देना* है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत आज कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में नारी शक्ति का सम्मान किया गया । कार्यक्रम के अनुसार विद्यालय में 70% से अधिक उपस्थिती वाली बालिकाओं की माताओं को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति के जिला नोडल एवं प्रधान अध्यापक दीपक पुण्डीर द्वारा किया गया । कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक 70% उपस्थिती वाली बालिकाओं की माता को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया । सत्र 2025 -26 में सर्वाधिक उपस्थितती वाली छात्रा अलीशा की माता मेहताब जहां को शॉल ओढाकर सम्मानित किया । मीना मंच की पावर एंजिलो के द्वारा बालिका सशक्तिकरण गीत मुंह के अब की न पाऊंगी और मैं लड़की हूं मुझे पढ़ना है आदि प्रस्तुत किए गए । नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सुगमकर्ता फाकेहा द्वारा किया गया । इस अवसर पर पूनम पाल मुख्तार अहमद अक्षय कुमार श्यामलाल कदीर अहमद आदि उपस्थित हुए ।

सत्र 2026-27 में 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित करने हेतु अभिभावकों को जागरूक क...
11/04/2026

सत्र 2026-27 में 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित करने हेतु अभिभावकों को जागरूक करने हेतु स्कूल चलो अभियान रैली ग्राम ढक्का हाजीनगर में निकाली गई।

सत्र 2026-27 के आयी कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए पुस्तकों का वितरण।
11/04/2026

सत्र 2026-27 के आयी कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए पुस्तकों का वितरण।

सत्र 2026-27 के लिए मीना मंच का गठन किया गया।
11/04/2026

सत्र 2026-27 के लिए मीना मंच का गठन किया गया।

Day 2 - आईआईटी कानपुर में 6 dदिसंबर 2025 को पीएम श्री एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों को डिजिटल लिटरेसी क...
09/12/2025

Day 2 - आईआईटी कानपुर में 6 dदिसंबर 2025 को पीएम श्री एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों को डिजिटल लिटरेसी कंप्यूटर पाठ्यक्रम के द्वितीय चरण में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया ।
प्रशिक्षण पूर्ण होने पर राज्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर पवन सचान , आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर जे राम कुमार , डिजिटल लिटरेसी प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी प्रोफेसर मधुकर वार्ष्णेय द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया ।

Address

Village/dhkka Hajinagar , Block/saidnagar
Rampur
244901

Telephone

9927104801

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ups Dhkka Hajinagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category