15/08/2026
आज बमनपुरी स्थित मदरसा जामिया नोमानिया में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें जामिया के समस्त छात्र, शिक्षक एवं प्रबंधक मौजूद रहे
कार्यक्रम में छात्रों द्वारा देश भक्ति के गीत गुनगुनाए गये उसके बाद मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया रामपुर यूनिट के जिलाध्यक्ष मुफ्ती अज़ीम अजहरी ने जंग ए आज़ादी में शहीद होने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की जिंदगी पर रौशनी डालते हुए कहा कि जब देश के हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई ने आपस में मिल कर यह ठाना था कि अपने मुल्क से अंग्रेजों को भगाना है आने वाली नस्ल को आज़ादी में साँस दिलाना है तो 15 अगस्त 1947 की सुबह नापाक अंग्रेज़ी हुकूमत से भारत को पाक करके नई नस्ल को खुले में सांस लेने की आज़ादी दिलाई थी। इसी कार्यक्रम में मुफ़्ती ज़ुबैर अजहरी ने स्वतंत्रता सैनानी अल्लामा फज़ल ए हक़ खैराबादी के उस फतवे पर रौशनी डाली जिस फतवे पर पूरे भारत के मुसलमान एकजुट हुए थे ताकि देश को आज़ाद कराया जा सके। इसी सन्दर्भ में मुफ्ती कामरान अजहरी ने मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को शपथ दिलाई कि वोह हमेशा देश के प्रति वफादार रहते हुए अच्छे और सच्चे नागरिक बनें इस अवसर पर मौलाना रिजवान कारी इरशाद कारी इकराम मास्टर युनुस आदि मौजूद रहे