10/01/2026
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर नगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण एवं स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का प्रचार-प्रसार करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पियूष प्रार्थी जी (एम.डी. आर्यावर्त इंस्टीट्यूट) तथा मुख्य वक्ता अमर सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए शिकागो धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण का उल्लेख किया तथा युवाओं को आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि पियूष प्रार्थी जी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके मूल्यवान वचनों को जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कृष्णा गुप्ता एवं प्रियाल ने प्रथम स्थान, शुभम भापटा एवं राहुल ने द्वितीय स्थान तथा किंशुक एवं मिथिलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को परिषद की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री रामपुर पवन कुमार, जिला संयोजक रवि वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।