आँखें" ज्योतिष अनुसंधान केंद्र"

  • Home
  • India
  • Ramnagar
  • आँखें" ज्योतिष अनुसंधान केंद्र"

आँखें" ज्योतिष अनुसंधान केंद्र" 🕉️"OHM" HAS OVER HUNDRED MEANING.

ONE OF THEM IS WELCOME TO GOD🙏
WE PROVIDED FACE READER, SPRITIUL HEALER,TANTRIK & PALMIST FOR ALL TYPES SOLUTION OF VERY COMPLICATED PROBLEMS.☸️
Contact Us:- hmpastro.info@gmail
Whatsapp- +91-9431212632

समय का चक्र बहुत तेजी से चलता है इसलिए ना अपने बल का अंहकार करें और ना ही अपने धन का हमारे लहजे हमेशा दायरे में होने चाह...
23/05/2026

समय का चक्र बहुत तेजी से चलता है इसलिए ना अपने बल का अंहकार करें और ना ही अपने धन का हमारे लहजे हमेशा दायरे में होने चाहिए क्योंकि धरती पर अमीर हो सकते है अमर नहीं आकर्षण आपकी उपस्थिति को छूता है लेकिन प्रभाव आपकी अनुपस्थिति को भी महसूस करता है जीवन मे कभी भी ये मत सोचे कि कौन,कब,कैसे,कहाँ बदल गया सिर्फ इतना देखे कि वह आपको सिखा कर क्या गया यही जीवन का ज्ञान है परेशानियां केवल दुःख ही नही देती ज्ञान भी देती है सफलता उन लोगों को ही मिलती है जो हार के बाद कोशिश करना नही छोड़ते क्योंकि जीतता वहीं है जो धैर्य और मेहनत दोनों को साथ लेकर चलते है एक उम्र होती है जब सिर्फ रूप रंग महत्त्वपूर्ण होता है एक उम्र होती है जब विचार महत्त्वपूर्ण होते है और एक उम्र के बाद सिर्फ साथ महत्त्वपूर्ण होता है जीवन के इस सफर में कामना करें कि जो मिलें उसका हाथ और साथ कभी न छुटे जीवन में संस्कार और व्यवहार अच्छा होना चाहिए क्योंकि ऊपर वाले की लाठी में आवाज़ नहीं होती है इसलिए किसी बात का घमण्ड नहीं करना चाहिए समय और स्थिति कभी भी बदल सकती है अतः कभी किसी का अपमान न करें आप शक्तिशाली हो सकते है लेकिन समय आपसे अधिक शक्तिशाली है जीवन मे एक बात तो तय है हमारे अनुसार तय कुछ भी नही है और जो तय है उसका आभास भी नही है जीवन जीने के बहुत तरीके होते है लेकिन सबसे अच्छा तरीका वही है जो खुद को संतुष्टि दे और दूसरों को तकलीफ ना दें रिश्ते तभी टिकते है जब कोई एक ज़िद्द छोड़ दे क्योंकि जीत से ज्यादा ज़रूरी अपनों का साथ होता है पर ये बात आज के दौर में बेमानी सी हो गयी है क्योंकि ईगो तो मसला है ही,हर कोई अपना फ़ायदा पहले सोचता है।
🌷भवतु सब्ब मंगलम्🌷

हमारे साथ होने वाली कोई भी घटना अपने आप नहीं हो रही है,इन घटनाओं का बीज भूतकाल में हमारे द्वारा ही बोया गया था कुछ लोग म...
21/05/2026

हमारे साथ होने वाली कोई भी घटना अपने आप नहीं हो रही है,इन घटनाओं का बीज भूतकाल में हमारे द्वारा ही बोया गया था कुछ लोग महाभारत के शकुनी जैसे होते है हंसते आपके साथ है और खेलते आपके खिलाफ है सुंदर रिश्तों का आधार सत्यता है,हर बात जब सच्चाई से युक्त होती है तो रिश्ते अपने आप ही सुंदर और मजबूत हो जाते है आप को डुबोने के लिए दुनियाँ में ऐसे लोग भी बैठे होंगे जिनको तैरना ख़ुद आपने ही सिखाया होगा जिंदगी दोबारा नहीं मिलती इसलिए इसे दुख में,नफरत में,ईर्ष्या में,निंदा में या किसी से झगड़ा करने में बर्बाद ना करें यदि कर्म पर विश्वास है और भगवान पर आस्था है तो समय कितना भी बुरा क्यों न हो रास्ता अवश्य मिल ही जाता है त्याग के बिना कुछ भी पाना संभव नहीं है क्योंकि सांस लेने के लिए भी सांस छोड़नी पड़ती है जहां पेड़ और पानी साथ साथ हों वहां हरियाली अपने आप आ जाती है,जीवन भी यही है जहां मन की सरलता और परिवार के संस्कार हो वहां जिंदगी में स्वतः ही हरियाली आती है सिर्फ़ सोच का ही फ़र्क़ है वरना समस्याएँ आपको कमज़ोर नहीं बल्कि मज़बूत बनातीं है विपरीत रुचि वाले व्यक्तियों में यदि सामंजस्य न बने तो वो परस्पर मिले रिश्तों को जीते नहीं,उन्हें काटते है जिस प्रकार पेड़ पर पतझड़ हुए बिना नए पत्ते नहीं आते उसी प्रकार जिंदगी में भी संघर्ष के बिना अच्छे दिन नहीं आते अपनी आलोचना को धेर्य से सुने यह हमारी ज़िंदगी का मेल हटाने में साबुन का काम करती है डर हमेशा भविष्य में जीता है इसलिए अगर आप वर्तमान क्षण को पकड़ लें तो डर का कोई आस्तित्व ही नहीं रह जायेगा भरोसा और आशीर्वाद कभी दिखाई नहीं देते लेकिन असंभव को संभव जरूर बना देते है।
🌷भवतु सब्ब मंगलम्🌷

ये जरूरी नही है कि पुनर्जन्म प्राप्त करने के लिए शरीर ही त्यागा जाए,क‌ई बार विचारों में परिवर्तन से भी पुनर्जन्म हो जाता...
21/05/2026

ये जरूरी नही है कि पुनर्जन्म प्राप्त करने के लिए शरीर ही त्यागा जाए,क‌ई बार विचारों में परिवर्तन से भी पुनर्जन्म हो जाता है क्रोध से भ्रम पैदा होता है भ्रम से बुद्धि व्यग्र होती है जब बुद्धि व्यग्र होती है तब तर्क नष्ट हो जाता है जब तर्क नष्ट होता है तब व्यक्ति का पतन हो जाता है ज्ञानी व्यक्ति ज्ञान और कर्म को एक रूप में देखता है,मानव विकास के दो चरण है-कुछ होने से कुछ ना होना और कुछ ना होने से सबकुछ होना यह ज्ञान दुनिया भर में योगदान और देखभाल ला सकता है विश्वास और शक में फर्क यह है कि विश्वास रास्ते के पहाड़ तोड़ने की शक्ति देता है और शक रिश्तों के बीच पहाड़ खड़ा कर देता है गिरे बिना कहाँ कहानी पूरी होती,बिना वनवास,रामायण भी अधूरी होती इंसान जितनी सहजता से सलाह देता है उतनी सहजता से और कुछ नहीं देता जिंदगी के मायने दूसरो से नहीं सीखने है,जिंदगी हमारी है,मायने भी हम तय करे जन्म के रिश्ते ईश्वर का प्रसाद जैसे है लेकिन खुद के बनाये रिश्ते आपकी पूँजी है सहेज कर रखिये मौन रहना एक साधना है और सोच समझकर बोलना एक कला है बातों की मिठास अंदर का,भेद नहीं खोल सकती मोर को देखकर कौन कह सकता है कि ये सांप खाता होगा ज़िंदगी को आग और अहंकार से बचा कर रखना चाहिए क्योंकि दोनों ही परिस्थतियों में इंसान जल जाता है इंसान हमेशा अपने भाग्य को कोषता है जबकि सार्थक कर्म भाग्य को बदलते है बीता हुआ कल जो जा चुका है मैं उसकी यादों में खुश हूं आने वाले कल का कुछ पता नहीं,उसके इंतजार में खुश रहे हंसते हुए बीत रहा है मेरा हर पल मैं उससे बहुत खुश हूं जैसी भी जिंदगी है मेरी मैं इसके हर पल में खुश हूँ।
🌷भवतु सब्ब मंगलम्🌷

भले ही निस्वार्थ सेवा करने वाले का मूल्य जगत ना करे लेकिन अदृश्य शक्ति उनके मूल्यांकन में कभी गलती नहीं करेगी निस्वार्थ ...
17/05/2026

भले ही निस्वार्थ सेवा करने वाले का मूल्य जगत ना करे लेकिन अदृश्य शक्ति उनके मूल्यांकन में कभी गलती नहीं करेगी निस्वार्थ सेवा करते रहना है आदमी जो कुछ भी कमाता है,वह बहुतों के भाग्य का होता है उसका अपना भाग्य तो उसमें उतना ही है,जितना वह खा पहन लेता है शेष तो जिस-जिस का है,उनके पास पहुंच जाता है पद और पैसा तो केवल दिखावा है इंसान की असली कीमत तो उसके आचरण की पवित्रता से आंकी जाती है जो चीज़ आपको चैलेंज करती है वही आपको चेंज करती है हमारे जीवन में अच्छे लोगों का महत्व,दिल की धड़कनों की तरह ही होता है वह दिखाई तो नहीं देते लेकिन हमारे जीने का सहारा बन जाते है जिसके हृदय में दया नहीं होती है उस मनुष्य पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए क्योंकि जल से रहित सागर का कोई मूल्य नहीं होता है हालात जितने कठिन हों हौसला उतना ही ऊंचा रखे अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर विश्वास रखे वक्त लगे तो लगने दे पर सपनों को जिंदा रखे मिलता है साथ ईश्वर का मन में सत्य और प्रेम रखे जब कोई आपकी कद्र न करता हो या जानबूझकर आपको इग्नोर कर रहा हो तो आपको खुद अपने कदम पीछे खींच लेने चाहिए दुनिया में विपत्ति से बढ़ कर अनुभव सिखाने वाला एक भी विद्यालय आज तक नहीं खुला है बिना लक्ष्य (एम) का जीवन बिना पते के लिफाफे जैसा होता है जो कही नहीं पहुंच सकता इसलिए महान लक्ष्य बनाए जिन्दगी में सबसे ज्यादा दुःख,दिल टूटने पर नहीं,यक़ीन भरोसा टूटने पर होता है दिल से प्रशंसा,दिमाग से हस्तक्षेप और विवेक से प्रतिक्रिया देने में ही समझदारी है वर्ना मौन ही बेहतर है इज्जत मान-सम्मान हमेंशा समय,स्थान और स्थिति का होता है और पता नहीं क्यों इंसान उसे अपना समझ लेता है!
🌷भवतु सब्ब मंगलम्!🌷

ज़िंदगी में समस्या देने वाले की "हस्ती" कितनी भी बड़ी क्यों न हो पर भगवान की "कृपादृष्टि" से बड़ी नहीं हो सकती अगर आपको ...
16/05/2026

ज़िंदगी में समस्या देने वाले की "हस्ती" कितनी भी बड़ी क्यों न हो पर भगवान की "कृपादृष्टि" से बड़ी नहीं हो सकती अगर आपको जीवन का सब ऐशो आराम मिल जाए लेकिन अगर आपको आत्मा परमात्मा का ज्ञान नहीं मिलता तो अंत में इस जीव आत्मा (ह्यूमन) का सब कुछ छीन जाता है मन का झुकना बहुत जरूरी है केवल सर झुकाने से भगवान नही मिलते जिंदगी में ऐसे लोग भी मिलते है जो वादे तो नही करते लेकिन निभा बहुत कुछ जाते है अक्सर वही रिश्ते लाजवाब होते है जो एहसानों से नहीं एहसासों से बने होते है जिंदगी में "अच्छे लोगों" की "अहमियत" दिल की "धड़कन" की तरह होती है जो "दिखाई" तो नहीं देती है लेकिन चुपचाप हमारे "जीवन को सहारा" देती है ऊपर वाले की अदालत में वकीलों की जरूरत नहीं होती वहां सिर्फ दुआ और बददुआ की गवाही चलती है,अपने कर्मों का खाता साफ रखिए "मै" शब्दकोश का सबसे छोटा शब्द है,इसे अपने जीवन मे हावी न होने दे क्योंकि यह रिश्तों की समरसता खत्म कर देता है यदि दृष्टि अच्छी है तो सारा संसार अच्छा लगेगा यदि वाणी अच्छी है तो सारे संसार को आप अच्छे लगेगे एक विचारक का कहना है-चुप रहने से काम चलता है तो मत बोले,इशारे से काम चलता है तो शब्दों का प्रयोग मत करे,धीमी वाणी से काम चलता है तो चिल्लाकर मत बोले ऐसी संयमित और संतुलित बातचीत ही कला की श्रेणी में आती है और ऐसे लोग ही वाणी के जादूगर कहलाते है रिश्ते और रास्ते के बीच एक गहरा संबंध होता है,कभी रिश्ते हमें नए रास्ते दिखाते है तो कभी रास्तों पर चलते-चलते नए् रिश्ते बन जाते है सफलता आपको प्रसिद्ध कर सकती है लेकिन चरित्र आपको वंदनीय बनाता है!
🌷भवतु सब्ब मंगलम्🌷

कर्म कभी माफ़ नहीं करता,किसको रुलाया है तो रोना भी निश्चित है कर्म से बड़ा कोई न्यायाधीश नहीं कर्मों का लेखा कभी झूठा नह...
12/05/2026

कर्म कभी माफ़ नहीं करता,किसको रुलाया है तो रोना भी निश्चित है कर्म से बड़ा कोई न्यायाधीश नहीं कर्मों का लेखा कभी झूठा नहीं होता,कर्म समय आने पर न्याय जरूर करता है बिना पक्षपात के ईश्वर शायद हमे माफ कर भी दे लेकिन कर्म हमें कभी माफ़ नहीं करेंगे दुनियां झूठ बोलने वालों से परेशान नहीं है बल्कि सच बोलने वालों से परेशान है झूठे लोग कहीं भी फिट हो जाते है,मगर सच्चे लोग कुनैन की गोली की तरह होते है,लोग उन्हें जरा भी पसंद नहीं करते चाहे परिवार हो,समाज हो,देश हो सच्चे इंसान को कोई बर्दाश्त नहीं करता यहां तक की,पत्नी भी सच बोलने वाले से दूर हो जाती है सच बड़ा कड़वा होता है और ये जमाना मीठे सुनने का आदी हो चुका है अतः सच्चा होना भी एक प्रकार का सजा ही है विरोधियों का काम ही यही है-समानता और करुणा की बात करने वालों का मजाक उड़ाना और उन्हें गलत कहना और अफवाहें फैलाना अगर हमें कोई गलत साबित करने,मजाक उड़ाने या बदनाम करने की कोशिश करता है,तो वह हमेशा इस बात का प्रमाण नहीं होता कि हम गलत है कई बार यह सिर्फ इस बात का संकेत होता है कि हमारी बात किसी जमी हुई सोच को चुनौती दे रही है मूर्ख लोगों की बात का जवाब देने से अच्छा है मौन रहकर अपना काम करते जाए उनका तो काम ही ये होता है खुद फ़ालतू की बातें करे और दूसरों को भी उलझाए प्रशंसा चाहे कितनी भी करें किन्तु अपमान बहुत ही सोच-समझकर करना चाहिए क्योंकि अपमान वो ऋण है जो हर कोई अवसर मिलने पर ब्याज सहित चुकाता अवश्य है अच्छा बनने के बजाय सरल बनने का प्रयास करें क्योंकि अच्छा मात्र आंखों तक पहुँच पाता है जबकि सरल हृदय तक!
🌷भवतु सब्ब मंगलम्🌷

मेरी जिंदगी को खूबसूरत बनाने वाली मेरी प्यारी पत्नी को सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएँ!जो दिल के करीब होते हैं,वही अक्सर स...
11/05/2026

मेरी जिंदगी को खूबसूरत बनाने वाली मेरी प्यारी पत्नी को सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएँ!जो दिल के करीब होते हैं,वही अक्सर समझ नही पाते कि वो कितने खास हैं।।

देर तो लगती है पर सब समझ आ जाता है कौन कैसा है सब नज़र आ जाता है,दिखावा कब तक यूं ही करते रहेगे ये वक्त सब कुछ सिखा जाता...
09/05/2026

देर तो लगती है पर सब समझ आ जाता है कौन कैसा है सब नज़र आ जाता है,दिखावा कब तक यूं ही करते रहेगे ये वक्त सब कुछ सिखा जाता है उपर वाले तो सब जानते है कभी धूप है,कभी छाँव है ये जिंदगी,हर मोड़ पर नया सा एक प्रभाव है ये जिंदगी जो मिला उसे दिल से अपनाते रहे,हर हाल में मुस्कुराने का नाम है ये जिंदगी अगर दुख की फीलिंग से बचना है तो किसी से कोई आश न रखे,आश सिर्फ भगवान पर रखे अपनत्व का कोई रूप नही होता जब किसी की अनुभूति,स्वयं से भी अधिक अच्छी लगे वही अपनत्व है सफलता उन लोगों को मिलती है जो हार के बाद भी कोशिश करना नहीं छोड़ते क्योंकि जीत वहीं है जो धैर्य और मेहनत दोनों को साथ लेकर चलती है जिसे घुटने मोड़कर सोना आ गया उसे कोई भी चादर छोटी नहीं पड़ती जिस मनुष्य के हृदय में सच्ची मानवता होगी उसकी सोच हमेशा यही होगी कि मुझे मिला हुआ दुःख किसी को नहीं मिले और मुझे मिला हुआ सुख सबको मिले उम्मीद,ओर भरोसा,कभी ग़लत नहीं होते है यह हमपर निर्भर करता है,कि हमने किस से उम्मीद की है ओर किस पर भरोसा किया है यही जीवन का मुख्य सूत्र है जिससे जीवन के कठिन से कठिन सवालों को हल किया जा सकता है जीवन सफल बनाया जा सकता है यदि हमारे अंदर संतोष है,तो हम सबसे अमीर है शांति है तो सबसे सुखी है दया है तो सबसे श्रेष्ठ व्यक्ति है और स्वस्थ है तो सबसे भाग्यशाली है जीवन में आनंद बहुत महँगा था और मज़े की बात यह है कि इसे वही ख़रीद पाए,जिनके पास कुछ भी नहीं था ईश्वर के मार्ग पर जब कोई एक कदम बढाता है तो,ईश्वर उसे थामने के लिए सौ कदम आगे बढ़ते है!
🌷भवतु सब्ब मंगलम्🌷

नीयत कितनी भी अच्छी हो दुनिया आपको आपके दिखावे से जानती है और दिखावा कितना ही अच्छा हो ऊपरवाला आपको नीयत से पहचानते है ज...
08/05/2026

नीयत कितनी भी अच्छी हो दुनिया आपको आपके दिखावे से जानती है और दिखावा कितना ही अच्छा हो ऊपरवाला आपको नीयत से पहचानते है जीवन में सबकुछ कॉपी हो सकता है लेकिन संस्कार,चरित्र और ज्ञान नही मुसीबतें रुई से भरे थैले की तरह होती है देखते रहेंगे तो बहुत भारी दिखेगी और उठा लेंगे तो एकदम हल्की हो जायेंगी हर पल मुस्कुराए,बड़ी “खास” है जिंदगी क्या सुख क्या दुःख,बड़ी “आस” है जिंदगी ना शिकायत करे ना कभी उदास हो जिंदा दिल से जीने का “अहसास” है जिंदगी अच्छाई ओर बुराई के बीच फर्क दोनों के रूप का है,अच्छाई गंगा समान पवित्र ओर बुराई गंदे नाले जितना मैला है खुश रहना है तो अधिक ध्यान उस चीज पर दे जो आप के पास है,उस पर नहीं,जो दूसरों के पास है सबसे बेहतरीन नजर वो होती है जो दूसरों की अच्छाई एवं अपनी कमियों को देख सके क्योंकि नींद तो रोज ही खुलती है पर आंखे कभी-कभी वास्तव में समस्या कुछ भी हो,उसके समक्ष डटकर खड़े रहना चाहिए क्योंकि सही समय पर खट्टी कैरी भी मीठे आम में बदल जाती है तो उसी प्रकार धैर्य रख कर प्रयास करें तो समस्या का हल भी नजर आ जाता है समस्याएं और कठिन परिस्थितियां एक वाशिंग मशीन की तरह है जो हमें रगड़ती,ठोकर मारती,घुमाती और निचोड़ती भी है,परंतु जब भी हम उससे बाहर आते है तो हमारा व्यक्तित्व पहले की अपेक्षा अधिक साफ़ सुथरा,चमकीला और बेहतर होता है जहां हम नहीं होते वहां हमारे गुण-अवगुण हमारा प्रतिनिधित्व करते है अपनी जरूरतों को समझें और उनके अनुसार जीना सीखें साधनों से परहेज करने की जरूरत नहीं लेकिन पहले अपनी जरूरत की सीमा का आभास होना चाहिये!
🌷भवतु सब्ब मंगलम्🌷

08/05/2026

Address

Hmpastro. Info@gmail. Com
Ramnagar
845106

Telephone

9431212632

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आँखें" ज्योतिष अनुसंधान केंद्र" posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to आँखें" ज्योतिष अनुसंधान केंद्र":

Shortcuts

Share

Category