Mothers Glory Public school

Call Directions Website Contact the school

Mothers Glory Public school Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mothers Glory Public school, Education Website, Tanda Mallu/P. O. Chilkiya, Ramnagar.

*PROUD MOMENT FOR OUR SCHOOLS*We are delighted to share that our respected Principal *Dr. Meena Panthri* participated as...
20/09/2026

*PROUD MOMENT FOR OUR SCHOOLS*

We are delighted to share that our respected Principal *Dr. Meena Panthri* participated as a *Delegation Member* in the prestigious *NISA Manthan 2.0 Education Conclave* held at *Ramnagar, Nainital, Uttarakhand.*

The conclave, organized by the *National Independent School Association (NISA)*, witnessed the gathering of over *400 delegates, educationists, and school leaders from across the country — from Kashmir to Kanyakumari, including Ladakh and Kanyakumari.*

The deliberations focused on:
- Bridging the gap between KG and PG education
- Holistic development of children
- Employability-oriented education
- Basic facilities in schools
- Implementation of RTE and possibility of DBT in education

*Dr. Meena Panthri* proudly represented Mother's Glory Public School Ramnagar.*

Her participation as a delegation member is a testament to our commitment to educational excellence, innovation, and leadership.

We congratulate her for bringing laurels to our institutions and contributing to the future of education in India.


of India

🥋 लेह-लद्दाख में पेंचक सिलाट फेडरेशन कप के लिए मदर्स ग्लोरी के तीन खिलाड़ियों का चयन।मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल, रामनगर क...
17/09/2026

🥋 लेह-लद्दाख में पेंचक सिलाट फेडरेशन कप के लिए मदर्स ग्लोरी के तीन खिलाड़ियों का चयन।

मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल, रामनगर के लिए गौरव का विषय है कि विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सौम्या भंडारी, तरुण शर्मा एवं अवंतिका रावत ने 10वें पेंचक सिलाट फेडरेशन कप 2026–27 में प्रतिभाग करने का गौरव प्राप्त किया है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 19 से 21 सितंबर 2026 तक NDS Ground Indoor Stadium, लेह-लद्दाख में आयोजित हो रही है।
जिसके लिए तीनों खिलाड़ी अपने कोच के साथ रवाना हो चुके हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मीना पांथरी जी ने तीनों खिलाड़ियों को हार्दिक अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और विद्यालय का नाम रोशन करें।

मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से तीनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 🏆🥋🇮🇳

All the Best, Champions! 🌟

Rakesh Kumar
🏆🏏✨

🇮🇳 *🌸 हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ* 🌸🇮🇳हिंदी केवल एक भाषा नहीं,हमारी भावनाओं, संस्कारों, संस्कृति और पहचान की आवाज़ ...
14/09/2026

🇮🇳 *🌸 हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ* 🌸🇮🇳

हिंदी केवल एक भाषा नहीं,
हमारी भावनाओं, संस्कारों, संस्कृति और पहचान की आवाज़ है।

यह वही भाषा है, जिसमें माँ की ममता, दादी-नानी की कहानियाँ, रिश्तों की मिठास और अपनों का अपनापन महसूस होता है। हिंदी हमें अपनी जड़ों, अपनी परंपराओं और अपनी समृद्ध संस्कृति से जोड़ती है।

हमें अन्य भाषाओं का ज्ञान भी प्राप्त करना चाहिए, क्योंकि हर भाषा ज्ञान का द्वार है; लेकिन अपनी हिंदी के प्रति प्रेम, सम्मान और गौरव सदैव हमारे हृदय में बना रहना चाहिए।

हिंदी हमारे शब्दों की आवाज़ ही नहीं,
हमारे संस्कारों की पहचान है।
हिंदी हमारी भाषा ही नहीं,
हमारे भारत का गौरव और अभिमान है। 🇮🇳

🌺 मेरी भाषा, मेरी बोली,
मेरी संस्कृति, मेरा मान।
हिंदी मेरे देश की धड़कन,
हिंदी मेरा स्वाभिमान।

हिंदी रहेगी, हम रहेंगे,
हिंदी से पहचान रहेगी।
जब तक भारतवर्ष रहेगा,
हिंदी की मुस्कान रहेगी। 🌸

माथे की बिंदी जैसी प्यारी,
हिंदी है पहचान हमारी।
शब्दों में जिसके प्रेम बसा है,
हर दिल में जिसका मान बसा है।

माँ की ममता, दादी की कहानी,
हिंदी में है हर बात सुहानी।
लोरी में इसकी मिठास है,
अपनों जैसा एहसास है। ❤️

हिंदी हमारी आन है,
हिंदी हमारी शान है।
हिंदी से ही जुड़ी हुई,
भारत की पहचान है।

आइए, इस हिंदी दिवस पर संकल्प लें—
हिंदी बोलें, हिंदी लिखें,
हिंदी पढ़ें और हिंदी का सम्मान करें।
अपनी मातृभाषा के गौरव को
हर हृदय में जीवंत रखें। 🌺

✨ जय हिंदी!
जय हिंद! 🇮🇳 ✨
Mothers Glory Public school
Mothers Glory Mgps

#हिंदीदिवस #हिंदीहमारीपहचान #हिंदीकागौरव #मातृभाषा #जयहिंदी िंद 🇮🇳

🌺 वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभः। 🙏✨विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं सफलता का प्र...
14/09/2026

🌺 वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभः। 🙏✨
विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं सफलता का प्रकाश भरें।
मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल, रामनगर की ओर से गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌼🪔

A beautiful glimpse of our Janmashtami celebrations! 🦚✨Our little stars brought the magic of Krishna’s divine spirit ali...
08/09/2026

A beautiful glimpse of our Janmashtami celebrations! 🦚✨
Our little stars brought the magic of Krishna’s divine spirit alive through their graceful dance performances. 💙🌸

Cherishing these beautiful moments filled with devotion, joy and innocence. 🙏✨

*News18 के ‘देवभूमि नेक्स्ट’ मंच पर डॉ. मीना पांथरी जी ने शिक्षा एवं कौशल विकास पर रखे विचार* हल्द्वानी। उत्तराखंड के वि...
07/09/2026

*News18 के ‘देवभूमि नेक्स्ट’ मंच पर डॉ. मीना पांथरी जी ने शिक्षा एवं कौशल विकास पर रखे विचार*

हल्द्वानी। उत्तराखंड के विकास और भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक संवाद के लिए आयोजित News18 उत्तराखंड के प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘देवभूमि नेक्स्ट – हल्द्वानी चैप्टर’ में मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मीना पांथरी जी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. मीना पांथरी जी ने शिक्षा के बदलते स्वरूप, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और कौशल विकास पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर बच्चों को रचनात्मक सोच, तार्किक क्षमता, संप्रेषण कौशल, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं समस्या-समाधान जैसे आवश्यक कौशलों से समृद्ध करने वाली होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा और रुचि अलग होती है। ऐसे में विद्यार्थियों को उनकी क्षमता के अनुरूप सीखने, अपनी प्रतिभा को निखारने और स्वयं को अभिव्यक्त करने के अवसर मिलना आवश्यक है। साथ ही शिक्षा के माध्यम से बच्चों में संस्कार, अनुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी जरूरी है।

डॉ. पांथरी जी ने कहा कि सशक्त युवा ही सशक्त उत्तराखंड की आधारशिला हैं और गुणवत्तापूर्ण, कौशल-आधारित शिक्षा ही उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर सकती है।

News18 के इस प्रतिष्ठित मंच पर शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर डॉ. मीना पांथरी जी के विचार साझा किया जाना मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल परिवार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि रहा। यह विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी प्रतिबिंबित करता है। 🌷✨
Mothers Glory Public school
Mothers Glory Mgps
Meena Panthri
✨

🌟 **IIM कोझिकोड के प्रतिष्ठित ‘Leadership 4.0’ कार्यक्रम में मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मीना पांथरी ...
05/09/2026

🌟 **IIM कोझिकोड के प्रतिष्ठित ‘Leadership 4.0’ कार्यक्रम में मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मीना पांथरी जी को मिला सम्मान* ।

रामनगर। मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मीना पांथरी जी ने Indian Institute of Management Kozhikode (IIM Kozhikode) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित Management Development Programme – “Leadership 4.0” में सहभागिता कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
जिसमें शिक्षा एवं प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े नेतृत्वकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रभावी नेतृत्व, नवीन विचारों, प्रबंधन कौशल तथा भविष्य की नेतृत्व चुनौतियों के लिए प्रतिभागियों को सशक्त बनाना था।
कार्यक्रम के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर डॉ. मीना पांथरी जी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, निरंतर सीखने की प्रतिबद्धता और शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी योगदान को दर्शाता है। उनकी यह उपलब्धि मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल परिवार के लिए गौरव का विषय है।

🌸 *शिक्षक दिवस के विशेष अवसर* पर गौरवपूर्ण उपलब्धि
शिक्षक दिवस के इस विशेष अवसर पर डॉ. मीना पांथरी जी को मिला यह सम्मान और भी विशेष बन जाता है। एक कुशल प्रधानाचार्या के रूप में वे केवल विद्यालय का नेतृत्व ही नहीं करतीं, बल्कि अपने समर्पण, अनुशासन, सकारात्मक सोच और दूरदर्शी नेतृत्व से समस्त शिक्षक वर्ग को निरंतर प्रेरित करती हैं।
उनका व्यक्तित्व ज्ञान, नेतृत्व और शिक्षकीय मूल्यों का प्रेरणादायक संगम है। वे विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक के लिए मार्गदर्शक, प्रेरणा-स्रोत और निरंतर आगे बढ़ने की मिसाल हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय परिवार सीखने, नवाचार और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। 💐✨
*मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से डॉ. मीना पांथरी जी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।* 🌷🏆*

04/09/2026

कान्हा के प्रेम, भक्ति और नटखट अदाओं से सजी एक मनमोहक प्रस्तुति। ✨🌸
🙏💫
Mothers Glory Public school
Mothers Glory Mgps

Address

Tanda Mallu/P. O. Chilkiya
Ramnagar
244715

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mothers Glory Public school posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Mothers Glory Public school:

Shortcuts

Share