Govt.Degree College Maldhan Chaur, Nainital

Govt.Degree College Maldhan Chaur, Nainital govt.degree college maldhan chaur nainital

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी और वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ ...
11/05/2024

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी और वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में संविदा प्रवक्ता के पद पर कार्यरत मनोज कुमार को *भारत में समाजवादी राजनीतिक चिंतक के रूप में चंद्रशेखर की भूमिका का विश्लेषणात्मक अध्ययन* विषय में पी-एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। उनकी पी-एच.डी. की मौखिकी परीक्षा में गाइड प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा (निदेशक, डीएसबी परिसर नैनीताल), दीनदयाल विश्वविद्यालय गोरखपुर से बाह्य परीक्षक के रूप में प्रोफेसर विनीता पाठक रही। मौखिक परीक्षा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की राजनीति विज्ञान विभाग की संयोजक प्रोफेसर कल्पना अग्रहरि की देखरेख में संपन्न हुई।

इस अवसर पर डीएसबी परिसर नैनीताल, डीन कला संकाय प्रोफेसर पदम सिंह बिष्ट, प्रोफेसर चंद्रकला रावत(हिंदी विभाग), प्रोफेसर निर्मला बोरा ढैला (हिंदी विभाग), प्रोफेसर अनिता कुमारी (गणित विभाग) राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. हृदेश कुमार, डॉ. रुचि मित्तल, डॉ. भूमिका प्रसाद, डॉ. मोहित रौतेला व श्री पंकज नेगी उपस्थित रहे।

शोधार्थी मनोज कुमार ने अपना शोध कार्य डीएसबी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा के निर्देशन में पूर्ण किया। मनोज कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता स्वर्गीय श्री शान्ती प्रसाद जी और माता श्रीमती बसंती देवी, ससुर श्री सुरेश चंद्र सिलकोटी, सास श्रीमती द्रोपति देवी, पत्नी श्रीमती रेशु और अपनी गुरुमाता प्रो नीता बोरा शर्मा को दिया।

शोधार्थी द्वारा विशेष आभार अपने बड़े भाई प्रोफेसर पी.सी. चन्याल (भूगोल विभाग), प्रोफेसर मोहन लाल (उप निदेशक शोध विभाग), डॉ. दीपक कुमार (गणित विभाग), डॉ. तारा चंद्र (राजनीति विज्ञान विभाग), डॉ. किरण बिष्ट (राजनीति विज्ञान विभाग), डॉ.रवि कुमार (राजनीति विज्ञान विभाग), डॉ. कैलाश चंद्र (भूगोल विभाग) के प्रति आभार व्यक्त किया।

राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की प्राचार्या डॉ सुशीला सूद, प्रोफेसर डॉ जीसी पंत, डॉ आनंद प्रकाश, प्रो प्रदीप चंद्र और कार्यालय प्रभारी श्री शुभम ठाकुर, मो. नफीस, श्री राकेश चंद्र, श्री मनोज रावत, श्री जगदीश चंद्र, श्री जसवंत सिंह, श्री हरीश चंद्र द्वारा बधाई दी गई।

अन्य महाविद्यालय से डॉ खेमकरण सोमन, प्रो. जोगेंद्र चन्याल, डॉ नवीन चंद्र, प्रो. रोहित कुमार, डॉ मोहित जोशी, डॉ प्रतिभा नेगी, डॉ हुक्कुम बिष्ट एवं डॉ संजय दिवाकर ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

प्रेस विज्ञप्तिमालधनचौड़।*आकर्षण का केंद्र रही पोस्टर प्रदर्शनी*आज दिनांक 27 अप्रैल  2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड...
27/04/2024

प्रेस विज्ञप्ति
मालधनचौड़।
*आकर्षण का केंद्र रही पोस्टर प्रदर्शनी*

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में प्राचार्या डॉ सुशीला सूद के निर्देशन में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई।
फाउंडेशन के सदस्यों में श्री सोमू त्रिपाठी, श्री आदित्य कोटबागी और जुल्फिकार अली द्वारा पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान को पूर्णता देने का प्रयास किया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन करने के उपरांत महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ जीसी पंत ने इस तरह की प्रदर्शनी को विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने वाला बताया।
राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी प्रो मनोज कुमार ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्यों को आगामी प्रत्येक माह में आगे भी पोस्टर प्रदर्शनी लगाने के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर डॉ आनंद प्रकाश, प्रो प्रदीप चंद्र आदि उपस्थित रहे।

*निखिल कुमार छात्र चैंपियन और अंजली छात्रा चैंपियन चुनी गई।*आज दिनांक 24 अप्रैल 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़, नै...
24/04/2024

*निखिल कुमार छात्र चैंपियन और अंजली छात्रा चैंपियन चुनी गई।*

आज दिनांक 24 अप्रैल 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़, नैनीताल में प्राचार्या डॉ सुशीला सूद जी के संरक्षण में दो दिवसीय 23-24 अप्रैल 2024 को सातवां क्रीड़ा वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य श्री राजेश राजपूत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मालधन चौड़ थे।
क्रीड़ा अधिकारी प्रो मनोज कुमार द्वारा छात्र छात्राओं को 100,200,400 मीटर की दौड़, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक और लंबी कूद इत्यादि खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई।

100 मीटर छात्र वर्ग में प्रथम निखिल कुमार द्वितीय आर.वी. प्रिंस तृतीय राजकुमार रहा। 100 मीटर छात्रा वर्ग में प्रथम प्रियंका द्वितीय सुहानी तृतीय अंजली रही।

200 मीटर छात्र वर्ग में प्रथम निखिल कुमार द्वितीय आर.वी. प्रिंस तृतीय राजकुमार रहा। 200 मीटर छात्रा वर्ग में प्रथम सुहानी द्वितीय अंजली तृतीय संयुक्त रूप से आकांक्षा और अंजली रही।

400 मीटर छात्र वर्ग में प्रथम निखिल कुमार द्वितीय शुभम कुमार तृतीय आर्यन कुमार रहा। 400 मीटर छात्रा वर्ग में प्रथम अंजली द्वितीय कोमल तृतीय पायल रही।

गोला फेंक छात्र वर्ग में प्रथम गौरव चंदोला द्वितीय शुभम कुमार तृतीय नितिन कुमार रहा। गोला फेंक छात्रा वर्ग में प्रथम अंजली द्वितीय आकांक्षा तृतीय दीक्षा आर्य रही।

चक्का फेंक छात्र वर्ग में प्रथम शुभम कुमार द्वितीय गौरव चंदोला तृतीय आर्यन कुमार रहा। चक्का फेंक छात्रा वर्ग में प्रथम अंजली द्वितीय आकांक्षा तृतीय भावना आर्य रही।

भाला फेंक छात्र वर्ग में प्रथम आर्यन कुमार द्वितीय गौरव चंदोला तृतीय बलजीत सिंह रहा। भाला फेंक छात्रा वर्ग में प्रथम अंजली द्वितीय सिमरन कौर तृतीय भावना आर्य रही।

लंबी कूद छात्र वर्ग में प्रथम निखिल कुमार द्वितीय बलजीत सिंह तृतीय गौरव चंदोला रहा।

सभी प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन की घोषणा प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ जीसी पंत जी ने की और बताया कि छात्र वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ओवर ऑल चैंपियन निखिल कुमार s/o कृष्ण कुमार बीए चतुर्थ सेमेस्टर जबकि छात्रा वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ओवर ऑल चैंपियन अंजली d/o लाल सिंह बीए द्वितीय सेमेस्टर रही।

सातवें क्रीड़ा वार्षिकोत्सव समारोह के अध्यक्ष प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ जीसी पंत जी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का संचालन प्रो मनोज कुमार द्वारा किया गया एवं खेलकूद कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ आनंद प्रकाश, प्रो. प्रदीप चंद्र, श्री शुभम ठाकुर, श्री मनोज रावत कार्यालय से श्री राकेश चंद्र, श्री जसवंत सिंह, जगदीश चंद्र व श्री हरीश चंद्र आदि रहे।

प्रेस विज्ञप्तिमालधनचौड़। आज दिनांक 18 मार्च 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में एन.एस.ई. के तत्वाधान में स...
18/03/2024

प्रेस विज्ञप्ति
मालधनचौड़। आज दिनांक 18 मार्च 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में एन.एस.ई. के तत्वाधान में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे ट्रेनर श्री अविताभ चंदोला और श्री समीर नंदवानी का पर प्रभारी प्राचार्य डॉ जीसी पंत और कार्यक्रम संयोजक प्रो.मनोज कुमार द्वारा दोनो को महाविद्यालय न्यूज लेटर एवं पत्रिका देकर स्वागत किया।
ट्रेनर अविताभ चंदोला ने छात्रों को शेयर मार्केट, स्टॉक मार्केट, एक्सचेंज ट्रेडेड, एसआईपी, म्यूचल फंड के बारे में बारीकी से जानकारी दी साथ ही उन्होंने छात्रों को सेविंग और इन्वेस्ट के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रो प्रदीप चंद्र, श्री शुभम ठाकुर, मो नफीस एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

आज दिनांक 17 मार्च 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो मनोज कुमार के निर्देशन...
17/03/2024

आज दिनांक 17 मार्च 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो मनोज कुमार के निर्देशन पर राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन दिवस राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मालधनचौड़ में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री विनोद नारायण (ग्राम प्रधान चंद्रनगर), विशिष्ट अतिथि डॉ संजय कुमार(प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय गोलापार शहर हल्द्वानी), डॉ जगमोहन सिंह नेगी(एनएसएस जिला समन्वयक नैनीताल), श्री मदन शिल्पकार(एससी एसटी एम्प्लॉय एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष), डॉ अरुण कुमार (एमडी चर्म रोग विशेषज्ञ), डॉ रश्मि (मनोरोग चिकित्सक) एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ जीसी पंत उपस्थित रहे।
समापन दिवस का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस मौके पर स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए उसके उपरांत जिन स्वयंसेवियों ने कार्यक्रमों में में प्रतिभाग लिया था, उनको मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं महाविद्यालय के प्राध्यापको द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया।

इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार ने महाविद्यालय के नये भवन का मुख्य गेट अपनी माताश्री की याद में बनाने की घोषणा की। साथ ही उनकी पत्नी डॉ रश्मि ने कार्यक्रम अधिकारी को आश्वासन दिया की आने वाले दिनों में जब भी बोला जायेगा महाविद्यालय चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा।
श्री मदन शिल्पकार ने पूर्व में महाविद्यालय को कुर्सी मेज दिया था इस बार गर्मी से राहत देने के लिए पीने के पानी व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
ग्राम प्रधान श्री विनोद नारायण ने महाविद्यालय के लिए जो भी जरूरत होगी उसकी पूर्ति करने का आश्वासन दिया।
जिला समन्वयक डॉ जगमोहन सिंह नेगी ने प्रो मनोज कुमार के सफल कार्यक्रम की प्रसंशा की तथा सभी स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दी।
सात दिवसीय विशेष शिविर में छात्र वर्ग से सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी रोहित कुमार और छात्रा वर्ग से सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी अंजली रही। छात्र वर्ग में अनुशासन में गौरव चंदोला व छात्रा वर्ग में दीक्षा रही।
नाटक नुक्कड़ में अंजली, वंदना, ईशा, यामिनी, प्रीति, शिवानी, नेहा, प्रियंका, आस्था, सलोनी, आकांक्षा, तराना, मनीषा को मुख्य और विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिया गया। अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य करने पर सभी स्वयंसेवियों को पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ जीसी पंत द्वारा स्वंसेवियों को अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी स्वयंसेवी को समापन कार्यक्रम की शुभकामनाएं प्रेषित की और राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल संचालन हेतु कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो मनोज कुमार द्वारा समापन कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर प्रो प्रदीप चंद्र, श्री शुभम ठाकुर, श्री राकेश चंद्र, श्री जसवंत सिंह, श्री जगदीश, श्री हरीश चंद्र आदि उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति-मालधनचौड़।आज दिनांक 14 मार्च 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशे...
16/03/2024

प्रेस विज्ञप्ति
-
मालधनचौड़।आज दिनांक 14 मार्च 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे दिवस में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनोज कुमार के निर्देशन में प्रातः काल में योगा भावना आर्य व व्यायाम कोमल ने करवाया। उसके बाद फुलदेई पर्व पर स्वयंसेवियों ने देई पूजन किया जिसमे फूल और चावल डालकर गीत गाए गए। तत्पश्चात श्रम सत्र के अंतर्गत आईटीआई परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें शिविरार्थियों ने परिसर के रोड, पानी की टंकी, फील्ड और छात्रावास की सफाई की।
जिसमे गौरव चंदोला, अनंत शर्मा, अंजली, वंदना, दीक्षा, यामिनी, अदिति आदि रहे।

बौद्धिक सत्र का संचालन प्रेरणा ने किया। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ जीसी पंत ने वर्तमान संदर्भ में लोक गीतों, लोक पर्वो और लोक संस्कृति को बचाने पर जोर दिया साथ ही नई पीढ़ी को लोक पर्वो की जानकारी दी। शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री भरत कुमार ने लोक गीत के माध्यम से अपने विचार रहे।
प्रो प्रदीप चंद्र ने गीतों के माध्यम से लोक संस्कृति और लोक पर्व को मानने और प्रचार प्रसारित करने को कहा।

सांस्कृतिक सत्र का संचालन दीक्षा और आकांक्षा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में लोक गीत गाने वालों में यामिनी, स्वाति, ज्योति, कोमल, अंजली, वंदना, ईशा, आदि रही। स्वाति, दीक्षा और रितिका ने नृत्य किया।

मालधनचौड़। आज दिनांक 15 मार्च 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांच...
15/03/2024

मालधनचौड़। आज दिनांक 15 मार्च 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवे दिवस में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनोज कुमार के निर्देशन में प्रातः काल में योगा गुरजीत सिंह व व्यायाम सिमरन ने करवाया। लक्ष्य गीत गाने के बाद स्वयंसेवियों को मतदाता शपथ दिलाई गई तदपश्चात श्रम सत्र के अंतर्गत आईटीआई के महिला छात्रावास की साफ सफाई की गई। जिसमे गौरव चंदोला, अनंत शर्मा, अंजली, वंदना, दीक्षा, यामिनी, अदिति आदि रहे।

बौद्धिक सत्र के मुख्य वक्ता डॉ बीएम पांडेय प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट अल्मोड़ा द्वारा स्वयंसेवियों को पीपीटी के माध्यम से लक्ष्य का निर्धारण कैसे हो और जीवन का लक्ष्य इंपोटेंट और अर्जेंट को महत्व देते हुए करना चाहिए तभी व्यक्तित्व का विशेष संभव है। छात्रों को अपने लक्ष्य अभी से बना लेना चाहिए। जिससे सभी अच्छा जीवन जी सकते है।

दूसरे वक्ता प्रभारी प्राचार्य डॉ जीसी पंत ने स्वयंसेवियों को अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए साथ ही छात्र जीवन में अपने शिविर में रहते हुए व्यक्तित्व का विकास होता है। अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए छात्रों को हर अनुभव जीने चाहिए और छात्र जीवन में जितनी मेहनत करोगे उसका उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा।

तीसरे वक्ता प्रो प्रदीप चंद्र ने स्वयंसेवियों को अच्छी शिक्षा और अच्छा भोजन अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है जिसे सभी को अनुशासन में रहते हुए अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए।

सांस्कृतिक सत्र में प्रो मनोज कुमार ने रचनात्मक शिक्षक मंडल के अध्यक्ष और अंग्रेजी के प्रवक्ता श्री नवेंदु मठपाल और श्री सुभाष गोला को आमंत्रित किया। नवेंदु मठपाल के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जीवनी को परदे पर दिखाया गया। तदपश्चत उनके द्वारा शहीद भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। जिसमे महाविद्यालय के आर वी प्रिंस, रोहित कुमार, दीक्षा, रितिका, पायल कौर, बलजीत सिंह ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरजीत सिंह ने गीत के माध्यम से भगत सिंह को याद करते हुए प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में लक्ष्य गीत और राष्ट्रगान गाया गया।

कार्यक्रम में प्रो प्रदीप चंद्र, श्री शुभम ठाकुर, राकेश चंद्र, जसवंत सिंह, हरीश चंद्र, जगदीश चंद्र, और सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति-मालधनचौड़। आज दिनांक 13 मार्च 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात...
13/03/2024

प्रेस विज्ञप्ति
-
मालधनचौड़। आज दिनांक 13 मार्च 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर स्वयंसेवियों ने प्रातःकाल में योग व व्यायाम एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो मनोज कुमार द्वारा करवाया तथा नाश्ता के उपरांत शिविर के लक्ष्य गीत गाकर शुभारंभ किया उसके बाद श्रम सत्र में परिसर की साफ सफाई की।
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आईटीआई परिसर से ग्राम चंद्रनगर तक जागरूकता रैली निकाली। ग्राम प्रधान विनोद नारायण और गांव के बुजुर्गों ने पंचायत घर में स्वयंसेवियों का स्वागत किया। आस्था की टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। जिसका टॉपिक जागरूक मतदाता था। जिसमे प्रीति, प्रियंका, मनीषा, तराना, नेहा आदि रही। टीम अंजली ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। जिसमे वंदना, ईशा, यामिनी, सलोनी, आकांक्षा आदि रही।

बौद्धिक सत्र का संचालन अंजली ने किया।बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्रीमती अमिता लोहनी ने स्वयंसेवियों को महिलाओं के अधिकार और लोकतंत्र में महिलाओं की सहभागिता तथा महिला मतदाताओ की भूमिका विषय पर अपने विचार दिए। छात्रा को उनके अधिकारों के बारे बहुत सी जानकारी दी।

दूसरे वक्ता श्री गोपाल लोहनी पूर्व अध्यक्ष डीएसबी परिसर नैनीताल ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता और जागरूक मतदाता के बारे जानकारी दी।

तीसरे वक्ता प्रो प्रदीप चंद्र ने राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व' विषय पर अपने विचार व्यक्त किया।

आईटीआई छात्र हॉस्टल की वार्डन श्रीमती तारा देवी ने छात्राओं को अच्छे लीडर बनने और समाज में फैले कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया।

सांस्कृतिक सत्र का संचालन दीक्षा ने किया। कार्यक्रम में संजय ने देशभक्ति गीत गया, लोक गीत गाने वालों में मनीषा, ईशा, वंदना, अंजली, आस्था, भावना, दीपशिखा, दीक्षा, सिमरन, अमरजीत, रोहित और शुभम से प्रस्तुत किया।

प्रेस विज्ञप्तिमालधनचौड़। आज दिनांक 12 मार्च 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशे...
12/03/2024

प्रेस विज्ञप्ति
मालधनचौड़। आज दिनांक 12 मार्च 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन प्रो. मनोज कुमार ने प्रातः काल में योग व व्यायाम करवाया उसके बाद श्रम सत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमे शिविरार्थियों ने आईटीआई परिसर के प्रांगण सहित आसपास की चिन्हित स्थानों एवं सड़कों की सफाई की। जिसमे टीम लीडर अंजली, वंदना, अदिति, दीक्षा, प्रीति, गौरव चंदोला और अनंत शर्मा रहे।
बौद्धिक सत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय मालधन चौड़ के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ जीसी पंत ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए होली के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। बौद्धिक सत्र के दूसरे वक्ता प्रो मनोज कुमार ने 'लक्ष्य गीत' और जागरूक मतदाता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा जीवन और चक्र निरंतर चलते रहना का प्रतीक है। राष्ट्रीय सेवा योजना का अंग बनने का तात्पर्य है अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्यों को पूर्ण करना जिसमें समाज और राष्ट्र के हित निहित हो। प्रकृति ने मनुष्य सहित दिमाग सभी जीव-जंतुओं को प्रदान किया है लेकिन मनुष्य, जानवरों से इसलिए बहुत भिन्न है क्योंकि उसके पास चेतना है जिससे वह कार्य कारण-परिणाम की दृष्टि से उपयोग करता है। चूंकि शिक्षा ग्रहण करने का अर्थ या प्राप्त ज्ञान ही मुक्ति का मार्ग है, अतः एन.एन.एस के इस कार्यक्रम से यह सीखने की बात है कि हम क्या गलत और क्या सही कर रहे हैं? इस बात की सार्थक अनुभूति ही हमें, श्रेष्ठ व्यक्तित्व गढ़ने में सहायता करती है।

सांस्कृतिक सत्र में स्वंसेवियों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे छात्र संघ अध्यक्षा प्रीति ने अपने विचार और अनुभव सांझा कर लोक गीत प्रस्तुति किया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि शिवानी ने लोक गीत प्रस्तुत किया। लोक गीतों को प्रस्तुत करने वालो में अंजली, दीक्षा, भावना, ईशा, पलक, प्रेरणा, सिमरन, पायल, अदिति, दीक्षा आर्य, संजय कुमार और अमरजीत रहे।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर श्री राकेश चन्द्र, हरीश चंद्र और जसवंत उपस्थित रहें।

प्रेस विज्ञप्ति।मालधनचौड़।आज दिनांक 11 मार्च 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात ...
12/03/2024

प्रेस विज्ञप्ति।
मालधनचौड़।
आज दिनांक 11 मार्च 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्‌घाटन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आईटीआई) मालधनचौड़ में हुआ। विशेष शिविर दिनाँक 11 मार्च से दिनांक 17 मार्च 2024 तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के विशेष शिविर में मुख्य अतिथि माननीय विधायक प्रतिनिधि श्री जगमोहन बिष्ट विशिष्ट अतिथि आईटीआई के प्रधानाचार्य श्री राजेश राजपूत, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान चंद्रनगर श्री विनोद नारायण, विशिष्ट अतिथि श्री मदन शिल्पकार और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान इमरान आदि को एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो मनोज कुमार ने बेच लगाकर शिविर में स्वागत किया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ जीसी पंत ने किया और स्वयंसेवियों में भावना आर्य, दीक्षा, अंजली, रितिका और स्वाति ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि श्री जगमोहन बिष्ट ने स्वयंसेवियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज से अगले सात दिनों तक आपको नैतिक शिक्षा का ज्ञान मिलेगा। इन सात दिनों में जीवन समाज की चीजों को सीखने का अवसर मिलेगा और जीवन में स्वयंसेवी के रूप में अपनी क्या भूमिका है, इससे भी समझने में मदद मिलेगी। वास्तव में राष्ट्रीय सेवा योजना से बहुआयामी व्यक्तित्व का निर्माण होता है। विशिष्ट अतिथि आईटीआई के प्रधानाचार्य श्री राजेश राजपूत ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी जन-जागरूकता अभियान अवश्य चलाएँ, क्योंकि नशे के कारण इस क्षेत्र में विशेषकर महिलाएँ अधिक चिंतित हैं। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान श्री विनोद नारायण ने स्वयंसेवियों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु एनएसएस में जो सिखाया जाए उसे अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। एससी एसटी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन शिल्पकार जी ने स्वयंसेवियों को उच्च पोस्ट प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्या प्रोफ़ेसर डॉ जीसी पंत ने छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब से सात दिन हमें ग्राम चंद्रनगर में रहना है, अत: अनुशासन में रहकर हमने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को पूर्ण करना है, तभी इस शिविर का महत्व प्रकट होगा। कार्यक्रम के अंत लक्ष्य गीत गाया गया।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो मनोज कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रेस विज्ञप्तिमालधन चौड़। महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन।आज दिनांक 25 फरवरी 2024 को राजकीय महाव...
25/02/2024

प्रेस विज्ञप्ति
मालधन चौड़। महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन।

आज दिनांक 25 फरवरी 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में प्राचार्या डॉ सुशीला सूद के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो मनोज कुमार द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया। श्रम सत्र में स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय की मुख्य सड़क को साफ किया। बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा मतदान के बारे में चर्चा की साथ ही मतदान के दौरान सही और गलत प्रतिनिधि की पहचान कैसे हो इस पर स्वंसेवियों ने अपने अपने विचार रखे। इसी के साथ शपथ ग्रहण द्वारा जागरूक मतदाता बनने की मुहिम चलाई।
सांस्कृतिक सत्र में संजय कुमार ने गीतों के माध्यम से जागरूक मतदाता बनने पर जोर दिया। भावना आर्य ने अपने गीतों से लोक गीतों को बढ़ावा दिया सिमरन,अपर्णा चन्याल, दीपशिखा, मनीषा छिम्टवाल एवं अनंत शर्मा ने देशभक्ति गीत गया,
इस अवसर पर श्री राकेश चंद्र, जगदीश चंद्र, टीम लीडर गौरव चंदोला, रोहित कुमार, दीक्षा, अदिति खंतवाल, शुभम कुमार, शिवानी और आस्था आदि उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्तिमालधनचौड़। अंजली रोहित और कोमल ने प्राप्त की शिवंतिकाश्री छात्रवृत्ति। आज दिनांक 22 फरवरी 2024 को राजकीय ...
22/02/2024

प्रेस विज्ञप्ति
मालधनचौड़। अंजली रोहित और कोमल ने प्राप्त की शिवंतिकाश्री छात्रवृत्ति।

आज दिनांक 22 फरवरी 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में प्रो मनोज कुमार ने अपनी पुत्री के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शिवंतिकाश्री छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया। जिसमें प्रथम स्थान में 1000 रुपए अंजली पुत्री लाल सिंह, द्वितीय स्थान में 700 रुपए रोहित कुमार पुत्र अनूप सिंह, तृतीय स्थान में 500 रुपए कोमल पुत्री प्रेमपाल सिंह एवं सांत्वना में 200 रुपए आकाशदीप को नकद छात्रवृत्ति दी गई। साथ ही 10 सफल छात्र छात्राओं में सचिन देव, शुभम कुमार,आर्यन, अनंत शर्मा,ज्योति, स्वाति, आकाशदीप, कोमल, रोहित और अंजली सहित सभी को एक एक रिम नोट बुक वितरित की गई।

प्रोफेसर डॉ जीसी पंत ने शिवंतिकाश्री छात्रवृत्ति की इस पहल को अनूठी बताते हुए अनुकरणीय कहा।

प्राचार्या डॉ सुशीला सूद ने शिवंतिकाश्री छात्रवृत्ति में सफल सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया।

इस अवसर पर परिषदीय कार्यक्रमों में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया ।
कार्यक्रम में डॉ आनंद प्रकाश, प्रो प्रदीप चंद्र, शुभम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Address

Ramnagar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt.Degree College Maldhan Chaur, Nainital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category