17/09/2026
विश्वकर्मा जयंती पर गूंजे जयकारे, एक हजार श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य रथ शोभायात्रा
रामनगर, बाराबंकी। तहसील रामनगर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई। राजगीर, मिस्त्री, कारीगरों व व्यापारियों ने सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। रामनगर की लकड़ी मंडी में पूजा के बाद फूल-मालाओं से सजे रथ पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर डीजे और गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में करीब एक हजार श्रद्धालु शामिल हुए और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्राम पंचायत बड़नपुर, फिरोजपुर और गणेशपुर में भी आयोजन हुए। गणेशपुर में रत्नेश कुमार विश्वकर्मा सहित कमेटी सदस्यों ने पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में शिवराम मिस्त्री, गुड्डू, आशीष विश्वकर्मा, राजाराम यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक�