Sri Krishna Vidya Mandir

Sri Krishna Vidya Mandir SKVM IS ONE OF THE BEST SCHOOL IN RAMGARH CANTT. ADMISSIONS OPEN IN SKVM .....
1 ST COME AND GET ...

06/12/2025
"श्री कृष्ण विद्या मंदिर में गणित विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन एवं वर्ग मॉनिटर का चयन"रामगढ़ के विकास नगर स...
30/08/2025

"श्री कृष्ण विद्या मंदिर में गणित विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन एवं वर्ग मॉनिटर का चयन"
रामगढ़ के विकास नगर स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर में आज गणित विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कक्षा नवी, दश वीं और ग्यारहवीं के सभी सदनों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मंच संचालन एवं प्रश्नोत्तर शिक्षक अमित सिंह के द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एम कृष्णा, उपप्राचार्य विजय तिवारी, आनींदया अधिकारी तथा स्वप्ना चक्रवर्ती आदि शामिल थे। सभी सदनों के बच्चों ने अपनी बुद्धि और तर्क का अच्छा प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम पटेल हाउस रहा जिसमें अनुराग सिंह, अर्चना कुमारी, अक्षिता एवं आदित्य कुमार शामिल थे। प्राचार्य द्वारा इन बच्चों को भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने को कहा गया।इस तरह की क्विज़ प्रतियोगिता द्वारा छात्र-छात्राओं का मानसिक विकास बढ़ता है। साथ ही साथ सभी वर्ग के मॉनिटर का चयन किया गया। सभी चयनित छात्र-छात्राओं को मॉनिटर का बैच दिया गया। सभी चयनित छात्राओं ने संकल्प लिया कि वह अपना काम पूरी लगन और ईमानदारी से करेंगे तथा अपने वर्ग को अनुशासन में रखेंगे। इस दौरान सभी वर्ग के शिक्षक - शिक्षिकाएं वहां मौजूद थे।

श्री कृष्ण विद्या मंदिर में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गईआज दिनांक 14 अप्रैल 2025 को श्री कृष्ण विद्या मंदिर के प्र...
14/04/2025

श्री कृष्ण विद्या मंदिर में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई
आज दिनांक 14 अप्रैल 2025 को श्री कृष्ण विद्या मंदिर के प्रांगण में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी। डॉ भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया, पुष्प अर्पित किए गए जिसमे प्रमुख रूप से उप - प्राचार्य विजय तिवारी, सपना चक्रवर्ती, ए के प्रसाद एवम मनोरंजन चौधरी इत्यादि शिक्षक मौजूद थे। कक्षा सातवी "अ" के छात्र दिव्यांश शर्मा ने डॉ भीमराव अंबेडकर का किरदार निभाया। कक्षा पाँचवी "अ" की निवृत्ति गुप्ता ने बहुत ही सुंदर कविता के माध्यम से भीमराव अंबेडकर के बारे में बताया। छात्र एवम छात्राओं ने भी डॉ भीमराव अंबेडकर को हृदय से संविधान के निर्माण के लिए धन्यवाद दिया तथा नमन किया।सभी शिक्षक एवम शिक्षिकाओं की उचित भागीदारी रही।डॉ भीमराव अंबेडकर के अनुसार मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। धर्म की नींव समाज के जीवन और प्रथाओं के लिये आवश्यक है। हमे जाति से ऊपर उठकर समाज के विकास पर कार्य करना चाहिए। विद्यालय में उपस्थित बच्चों ने डॉ अम्बेडकर की जीवनी को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

 #श्री_कृष्ण_विद्या_मंदिर_में_सड़क_सुरक्षा_पर_कार्यक्रम_आयोजितआज दिनांक 29 जनवरी 2025 दिन बुधवार को जिला परिवहन विभाग की...
29/01/2025

#श्री_कृष्ण_विद्या_मंदिर_में_सड़क_सुरक्षा_पर_कार्यक्रम_आयोजित
आज दिनांक 29 जनवरी 2025 दिन बुधवार को जिला परिवहन विभाग की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक बड़ा ही सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती मनीषा वत्स थी। मुख्य अतिथि का स्वागत सर्वप्रथम विद्यालय प्रशासक एसपी सिन्हा ने बुके देकर किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। विद्यालय के बच्चियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान के बाद विद्यालय के बच्चों एवं बच्चियों ने सड़क सुरक्षा पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करते हुए सभी को यातायात के नियमों की जानकारी दी। आज विद्यालय परिसर में जिला परिवहन विभाग के द्वारा बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती मनीषा वत्स ने तीन विजेताओं को विभाग की तरफ से पुरस्कार प्रदान किया तथा सभी उपस्थित बच्चों शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मचारियों को यातायात नियमों से संबंधित शपथ दिलाई साथ ही साथ अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों के माध्यम से सभी अभिभावकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक छोटा सा प्रयास बड़े हादसों को रोक सकता है। आगे उन्होंने छात्रों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात संकेतों का पालन करने जैसे बुनियादी नियमों की जानकारी दी। आज परिवहन विभाग द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रौनक अग्रवाल (कक्षा 12वीं विज्ञान) द्वितीय पुरस्कार राधिका चंदेल कक्षा नवम) एवं तृतीय पुरस्कार निशु कुमारी (कक्षा नवम) को मिला। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विजय तिवारी ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने जिला परिवहन विभाग द्वारा आयोजित जीवन की सुरक्षा से संबंधित ऐसे आयोजन के लिए मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा वत्स का आभार प्रकट किया तथा बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

 #श्री_कृष्ण_विद्या_मंदिर_में_वार्षिक_खेलकूद_का_शुभारंभआज दिनांक 17 दिसंबर 2024 दिन मंगलवार को विद्यालय परिसर में वार्षि...
17/12/2024

#श्री_कृष्ण_विद्या_मंदिर_में_वार्षिक_खेलकूद_का_शुभारंभ
आज दिनांक 17 दिसंबर 2024 दिन मंगलवार को विद्यालय परिसर में वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा एवं इसका समापन 19 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। आज के उद्घाटन समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) एवं सचिव विमल किशोर जाजू के साथ सैकड़ो की संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। सर्वप्रथम विद्यालय के बच्चियों ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात अध्यक्ष महोदय ने विद्यालय का झंडा फहराया एवं बेलून उड़ाकर आज के खेलकूद के आयोजन का शुभारंभ किया। अध्यक्ष एवं सचिव महोदय ने संयुक्त रूप से दो धावकों को जलता हुआ मसाल प्रदान किया जिसे लेकर उन्होंने पूरे मैदान में दौड़ लगाकर कार्यक्रम का आगाज किया। अतिथियों के समक्ष बाल वाटिका के नन्हे मुन्ने बच्चों का जलेबी रेस एवं लड्डू रेस आयोजित किया गया। साथ ही विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने अपने संबोधन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थी जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसमें भाग लेने से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। विद्यालय के खेल शिक्षक मनोरंजन चौधरी एवं प्रभारी प्राचार्य विजय तिवारी की देखरेख में आयोजित आज के वार्षिक खेलकूद के शुभ उद्धघाटन समारोह के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष महोदय ने उपस्थित सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। आज कुल 22 प्रतियोगिताओं का आयोजन संपन्न हुआ एवम विजेताओं की घोषणा करते हुए उन्हें मेडल एवं प्रमाण पत्र दिए गए।

श्री कृष्ण विद्या मंदिर के बच्चे बॉक्सिंग में नेशनल खेलेंगेवाराणसी के हरि बंधु इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई द्वारा आयोजित...
06/10/2024

श्री कृष्ण विद्या मंदिर के बच्चे बॉक्सिंग में नेशनल खेलेंगे
वाराणसी के हरि बंधु इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई द्वारा आयोजित ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2024 में श्री कृष्ण विद्या मंदिर के कक्षा 12वीं के शान सिन्हा एवं अर्चित भारद्वाज ने अंडर - 19 में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया। विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा रूत रानी बेक ने अंडर - 14 में काश्य पदक प्राप्त किया।
विद्यालय के कोच दिव्यांश कुमार के नेतृत्व में इन बच्चों ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सफलता हासिल की। दिनांक 17, 18 एवं 19 नवंबर को हरियाणा में राष्ट्रीय स्तर पर उक्त प्रतियोगिता में दोनों स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले बच्चे प्रतिभागी के रूप में भाग लेंगे।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता), उपाध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, सचिव विमल किशोर जाजू, कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल समेत सभी माननीय सदस्यों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। अध्यक्ष महोदय ने विद्यालय के खेल शिक्षक मनोरंजन चौधरी, कोच दिव्यांश कुमार, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों एवं संबंधित अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी है एवं भविष्य में खेल के अन्य क्षेत्रों में भी सफल होने की कामना की। संपूर्ण विद्यालय परिवार बच्चों की इस अभूतपूर्व सफलता पर हर्ष व्यक्त कर रहा है।

 #श्री_कृष्ण_विद्या_मंदिर_में_डॉक्टर_भीमराव_अम्बेडकर_की_जयंती_मनाई_गईश्री कृष्ण विद्या मंदिर, रामगढ़ के प्रांगण में डॉ भी...
14/04/2024

#श्री_कृष्ण_विद्या_मंदिर_में_डॉक्टर_भीमराव_अम्बेडकर_की_जयंती_मनाई_गई
श्री कृष्ण विद्या मंदिर, रामगढ़ के प्रांगण में डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने भाषण के द्वारा कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाया।

सर्वप्रम छात्रा निवृत्ति गुप्ता कक्षा चतुर्थ एवं छात्र कान्हा कुमार कक्षा चतुर्थ ने डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती जिसे भीम जयंती या अंबेडकर स्मरण दिवस भी कहा जाता है, भारत में हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है। डॉ अम्बेडकर के असाधारण योगदान को याद दिलाने के साथ-साथ यह दिन हमें समानता और सामाजिक न्याय के लिए चल रही हमारी यात्रा पर विचार करने का अवसर प्रदान करता है। बाबा साहब ने अपना सारा जीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया।
मौके पर विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने बाबासाहेब के सामाजिक समरसता के विचारों को ग्रहण करने का आग्रह किया। प्राचार्य ने अम्बेडकर जी की शिक्षा - दीक्षा और संघर्ष पर प्रकाश डाला तथा बताया कि वह समकालीन उद्भट विद्वानों में से एक थे और राष्ट्र के लिए उनका अमूल्य योगदान रहा है।

बच्चों के बीच माँ सरस्वती का भोग वितरित किया गया।
15/02/2024

बच्चों के बीच माँ सरस्वती का भोग वितरित किया गया।

*श्री कृष्ण विद्या मंदिर में सरस्वती पूजा का आयोजन*आज दिनाँक 14/02/2024 को श्री कृष्ण विद्या मंदिर के प्रांगण में विद्या...
14/02/2024

*श्री कृष्ण विद्या मंदिर में सरस्वती पूजा का आयोजन*
आज दिनाँक 14/02/2024 को श्री कृष्ण विद्या मंदिर के प्रांगण में विद्या की देवी माँ सरस्वती की श्रद्धा व भक्ति पूर्वक पूजा अर्चना की गयी। मंच पर मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित करके माता से सद्बुद्धि व ज्ञान प्रदान करने की प्रार्थना सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं एवम विद्यार्थियों ने की। पूजा में यजमान की भूमिका विद्यालय के उदय पांडेय ने निभाई। पुरोहित जी ने पूरे विधि- विधान से माँ सरस्वती की पूजा व आरती कराई। पूजा के उपरांत सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनन्द अग्रवाल (अधिवक्ता), सचिव विमल किशोर जाजू,प्रशासक एस पी सिन्हा व प्राचार्य ब्रहमानंद द्विवेदी ने विद्यालय के सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों को सरस्वती पूजा की बधाई दी तथा माता सरस्वती से सुख-शक्ति, ज्ञान व सद्बुद्धि प्रदान करने की करबद्ध प्रार्थना की। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उपस्थित रहकर पूजा को सफल बनाया।

Address

Ramgarh
829122

Opening Hours

9am - 5pm

Telephone

9431181838

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sri Krishna Vidya Mandir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category